Benefits of Black Raisins for Eyes: शरीर के कुछ सबसे जरूरी अंगों में से एक है हमारी आंखें। लेकिन, ज्यादा मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट का इस्तेमाल आंखों पर सीधा असर डालता है, जिसके चलते हर वर्ग के लोग आंखों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में आंखों की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। काली किशमिश आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है, जिसमें भरपूर पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आइए विस्तार से इस बारे में जानते हैं कि काली किशमिश खाने से आंखों को क्या फायदे मिलते हैं, दिन में कितनी काली किशमिश खानी चाहिए। इस विषय पर हमने सर्वोदय हॉस्पिटल, सेक्टर 8, फरीदाबाद, सीनियर डाइटिशियन मिस ऋतिका शर्मा(Sarvodaya Hospital, Sector 8, Faridabad, Senior Dietician Miss Rhitika Sharma) से बात की।
काली किशमिश में मौजूद पोषक तत्व-Nutrients Present in Black Raisins
काली किशमिश जिसे मुनक्का भी कहा जाता है, जिसमें भरपूर पोषक तत्व शामिल हैं। इस ड्राई फ्रूट को खाने से न सिर्फ आंखों की रोशनी बढ़ती है, बल्कि कई और अन्य फायदे भी मिलते हैं। यह विटामिन ए से भरपूर है जो आंखों की रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें कैलोरी, प्रोटीन, फैट्स, कार्बोहाइड्रेट्स, शुगर, विटामीन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलिफेनॉल जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व आंखों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाते हैं। साथ ही ये आंखों में आई कमजोरी को कम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- किशमिश और मुनक्का में वेट लॉस के लिए क्या ज्यादा बेहतर है? जानें एक्सपर्ट से
काली किशमिश को कैसे खाएं-How to Eat Black Raisins
काली किशमिश को भिगोकर खाने का तरीका सबसे अच्छा माना जाता है। रात में 3-4 मुनक्का भिगोने डाल दें और सुबह खाली पेट खांए। इसके अलावा बच्चों को यह दूध में डालकर भी दिया जाता है, जिससे भरपूर पोषण मिलता है। इसके अलावा दिन में इसे कभी भी खा सकते हैं। अगर आप निमयित रूप से तीन या चार हफ्तों तक मुनक्का खाते हैं, तो आंखों की थकान, जलन और ड्रायनेस जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
काली किशमिश को खाने के अन्य फायदे-Other Benefits of Eating Black Raisins
काली किशमिश में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है, लेकिन इसके कई अन्य फायदे भी हैं। काली किशमिश हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है और वजन कम करने में सहायक होता है। जानिए काली किशमिश खाने के कई अन्य फायदे क्या हैं?
आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार
काली किशमिश में विटामिन ए, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलिफेनॉल पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आंखों की रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिस कारण आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है।
हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है
काली किशमिश फाइबर का स्त्रोत है जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। पौटेशियम जैसे पोषक तत्वों की वजह से यह हाई बीपी के स्तर को कम करने में मदद करता है और संतुलित रखने में मददगार है। रोज काली किशमिश खाने से हाई बीपी, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का जोखिम भी कम हो सकता है।
वजन कम करने में सहायक
काली किशमिश में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती हैं, जिसके चलते रात भर 3-4 काली किशमिश भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- काली किशमिश खाने के त्वचा को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में
काली किशमिश खाने के साइड इफेक्ट्स (Side Effects of Eating Black Raisins)
काली किशमिश के कई फायदे हैं, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि इसे अधिक मात्रा में खाएं। इसमें प्राकृतिक रूप से शुगर होता है, जिसके चलते डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खाना ठीक नहीं है। उनके लिए रोज 2 मुनक्का खाना ही फायदेमंद साबित हो सकता है।
निष्कर्ष
काली किशमिश में भरपूर पोषक तत्व की मात्रा होती है, जिसमें विटामिन्स, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलिफेनॉल जैसे तत्व मौजूद होते हैं। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसको नियमित रूप से सही मात्रा में खाने पर आंखों की थकान, जलन, ड्रायनेस जैसी परेशानियां दूर होती हैं। अगर आप आंखों की रोशनी के लिए घरेलू और असरदार फूड ढूंढ रहे हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
FAQ
क्या मैं काली किशमिश का पानी पी सकता हूं?
रात में 3-4 काली किशमिश भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं और उस पानी को पी सकते हैं। इससे शरीर में कई फायदे मिलते हैं।क्या किशमिश से आंखों की रोशनी बढ़ती है?
काली किशमिश में मौजूद विटामीन-ए, पॉलीफेनोलिक और मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।काली किशमिश के क्या फायदे हैं?
काली किशमिश खाने कई फायदे हैं। यह आयरन की कमी को दूर करने में मदद करती है, हड्डियों को मजबूत बनाती है, आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती है।