मानसून में पेट खराब होने पर करें किचन में मौजूद इन चीजों का सेवन, दूर हो जाएंगी सारी समस्याएं

Kitchen Foods To Help Your Upset Stomach During Monsoon: मानसून में पेट खराब होना एक आम समस्या है। जानें ठीक करने के लिए क्या करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में पेट खराब होने पर करें किचन में मौजूद इन चीजों का सेवन, दूर हो जाएंगी सारी समस्याएं


Kitchen Foods To Help Your Upset Stomach During Monsoon: मानसून का मौसम गर्मी से थोड़ी राहत देने के साथ वायरल बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाता है। इस मौसम में बैक्टीरिया को अनुकूल मौसम मिलता है। इस कारण वह पनप पाते हैं और वातावरण और खाने को दूषित करते हैं। इन बैक्टीरिया से कई तरह की बीमारियां होने के साथ पेट खराब भी हो जाता है। मानसून में डाइजेशन काफी स्लो हो जाता है। ऐसे में हमे इस मौसम के दौरान हैवी खाने से बचना चाहिए। इस मौसम में डाइट में तजा पका हुआ खाने को शामिल करना चाहिए क्योंकि इस प्रकार के भोजन में बैक्टारिया नहीं पनप पाते हैं। वहीं इस मौसम में पेट में गुड बैक्टीरिया भी कम बनते हैं। जिससे गट हेल्थ को भी नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में अगर मानसून में आपका भी हो गया है पेट खराब, तो दवाइयों के सेवन के साथ किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। यह चीजें नेचुरल रूप से पेट को हेल्दी रखेंगी। आइए जानते हैं मानसून में पेट खराब होने पर किचन में मौजूद किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

हल्दी

हल्दी में मौजूद एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ शरीर की सूजन भी कम होती है। हल्दी खाने को पचाने के साथ पेट में गुड बैक्टीारिया को बढ़ाती है। इसका सेवन सब्जी में और अदरक-हल्दी के पेस्ट के रूप में कर सकते हैं। इसके सेवन से खराब पेट ठीक होता है।

अदरक 

मानसून में पेट खराब होने पर अदरक का सेवन किया जा सकता है। अदरक इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ पेट में गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या को भी ठीक करता है। इसमें जिंक, आयरन, कैल्शियम, विटामिन ई और विटामिन के पाया जाता हैं। इसका सेवन कच्चा, पकाकर या फिर गर्म पानी को उबालकर किया जा सकता है।

ginger

पुदीना

पुदीना के सेवन से भी मानसून में होने वाले पेट खराब की समस्या को दूर कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए इसको ऐसे ही चबा सकते हैं या फिर इसकी चाय बनाकर भी पी जा सकती है। पुदीना के सेवन से खाना पचाने में मदद मिलती है, मूड अच्छा होता है और पाचन संबंधी कई समस्याओं से राहत मिलती है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता हैं। 

इसे भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं किचन के ये 5 मसाले, जानें इस्तेमाल के तरीके

केला

केला शरीर के लिए हेल्दी होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी। इसके सेवन से पेट खराब होने की समस्या से राहत मिलती है। इसमें मौजूद पोटेशियम पेट की जलन को शांत करता है।

नारियल पानी

पेट खराब होने पर अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए नारियल पानी पीया जा सकता है। नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेट रखते है और पेट खराब की समस्या को दूर करते हैं। नारियल पानी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन और फाइबर। 

मानसून में पेट खराब होने पर इन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। हालांकि, इन चीजों का इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

रातभर पानी में भिगोकर रखें किशमिश, रोज सुबह खाने से शरीर को मिलते हैं ये 6 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version