कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 फूड्स, हड्डियां बनेंगी मजबूत

Calcium Rich Foods- कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप अपनी डाइट में मोरिंगा और ड्राई अंजीर शामिल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 फूड्स, हड्डियां बनेंगी मजबूत


Calcium Rich Foods- हमारे शरीर के लिए कैल्शियम बहुत ही आवश्यक पोषक तत्व है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हड्डियों का कमजोर होना, दांतों में दर्द, नींद न आना, कब्ज, एसिडिटी की समस्या कैल्शियम की कमी का कारण बन सकते हैं। कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए लोग दूध का सेवन करते हैं, क्योंकि दूध को कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। लेकिन कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता है या फिर दूध पचाने में समस्या होती है, ऐसे में कैल्शियम शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। न्यूट्रिशनिस्ट रिधिमा बत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके कैल्शियम से भरपूर 3 खाद्य पदार्थों के बारें में बताया है। 

कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए खाएं ये 3 चीजें - What Are 3 Best Foods For Calcium in Hindi?

1. मोरिंगा 

मोरिंगा कैल्शियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है, ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में भी मदद करता है। मोरिंगा की पत्तियों का सेवन आप सलाद के रूप में कर सकते हैं, या इसकी स्मूदी बना सकते हैं। मोरिंगा पाउडर से तैयार चाय का सेवन भी आप कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बढ़ती उम्र में हरगिज न खाएं ये 5 फूड्स, हड्डियां कमजोर करने के साथ बढ़ाती हैं बीमारियों का खतरा

2. सूखे अंजीर

सूखे अंजीर कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतक स्रोत हैं। ये आपके पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है और ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रण में रखता है। इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती है। सूखे अंजीर का सेवन आप नाश्ते के रूप में कर सकते हैं या फिर इसे आप सलाद, दलिया, दही में मिलाकर भी खा सकते हैं। 

3. अमरंथ

अमरंथ एक ग्लूटेन-फ्री फूड है, जो कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अमरंथ को चावल या क्विनोआ की तरह पकाया जा सकता है और सलाद, स्टर-फ्राई या दलिया के रूप में खाया जा सकता है। इसे बेकिंग के लिए आटे में पीसकर या व्यंजनों के लिए कुरकुरे टॉपिंग के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मोरिंगा, ड्राई अंजीर और अमरंथ जैसे उच्च कैल्शियम वाले खाद्य पदार्थों को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करेगा। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

बच्‍चों की हड्डियों को मजबूत बनाएगा पालक का सूप, जानें रेस‍िपी और फायदे

Disclaimer