Palak Soup Ke Fayde In Hindi: बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो उनकी डाइट में पालक का सूप शामिल करें। न्यूट्रिशनिस्ट और डॉक्टर बच्चों को पालक का सूप पिलाने की सलाह इसलिए देते हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम जरूरी है। इसके अलावा पालक में विटामिन-के पाया जाता है। विटामिन-के का सेवन करने से बोन डेन्सिटी बढ़ती है और फ्रैक्चर होने की आशंका घटती है। पालक के सूप में कैलोरीज भी कम होती हैं इसलिए बच्चे इसे आसानी से डाइजेस्ट कर लेते हैं। इस लेख में हम जानेंगे बच्चों के लिए पालक का सूप पीने के फायदे और पालक सूप की हेल्दी रेसिपी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
पालक सूप के पोषक तत्व और बच्चों के लिए इसके फायदे- Palak Soup Benefits in Hindi
- पालक के सूप में मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए ये जरूरी हैं।
- पालक के सूप में विटामिन-ए होता है जिससे बच्चों की आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है और कमजोर होने से बचा सकते हैं।
- क्रॉनिक डिजीज से बच्चों को बचाने के लिए पालक का सूप फायदेमंद है क्योंकि इसमें विटामिन-सी और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
- पालक सूप में फोलेट और आयरन की भरपूर मात्रा होती है जिससे बच्चों में खून की कमी दूर होती है।
- पालक में विटामिन-सी और ई पाया जाता है। इन विटामिन्स का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और बीमारियों से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें- कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए पिएं पालक-पुदीने का जूस, हड्डियां होंगी मजबूत
पालक सूप की रेसिपी- Palak Soup Recipe in Hindi
कुकिंग टाइम: 40 मिनट
सामग्री:
- पालक: 2 बड़ेपत्ते (धोकर कटा हुआ)
- टमाटर: 2 मध्यम आकार के (कटा हुआ)
- हल्दी पाउडर: 1/2 चमच
- नमक: स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर: 1/2 चमच
- पानी: 2 कप
विधि:
- एक कढ़ाई में घी गरम करें।
- अब उसमें टमाटर डालें और अच्छी तरह से पकाएं।
- टमाटर में हल्दी पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। इसे मिलाएं और 1-2 मिनट तक पकाएं।
- अब पालक पत्तियों को डालें और उसे 2-3 मिनट तक पकाएं।
- अब पानी डालें और उसे उबालने दें।
- सूप उबलने के बाद, उसे ब्लेंडर में पीस लें या उबालने के बाद उसे सीधे परोसें।
- गरमा गरम पालक सूप को परोसें।
आप इसे बच्चे को गरमा गरम रोटी या टोस्ट के साथ परोस सकते हैं। यह सूप गर्मियों में ठंडा भी परोसा जा सकता है। आप इसमें थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं। यह आपके सूप को और भी स्वादिष्ट बना देगा। पालक का सूप पीने के अलावा बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए उन्हें कैल्शियम रिच फूड्स दें, विटामिन-डी रिच फूड्स दें और रोज एक्सरसाइज करने की सलाह दें।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।