Expert

गर्मियों में शरीर को ताजगी देने के लिए पिएं कोल्‍ड टोमैटो सूप, जानें रेस‍िपी और फायदे

Cold Tomato Soup: टमाटर सूप गर्म ही नहीं, बल्‍की ठंडा भी स्‍वाद‍िष्‍ट लगता है। स्‍पैन‍िश भाषा में कोल्‍ड सूप को गैज्‍पाचो (gazpacho) भी कहा जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में शरीर को ताजगी देने के लिए पिएं कोल्‍ड टोमैटो सूप, जानें रेस‍िपी और फायदे

Cold Tomato Soup Recipe: गर्मि‍यों के मौसम में ऐसी चीजों को खाने या पीने का मन करता है ज‍िससे शरीर को ठंडक म‍िल सके। हेल्‍दी और पौष्‍ट‍िक चीजों की बात करें, तो सूप का नाम सबसे पहले आता है। लेक‍िन गर्मि‍यों में गर्म सूप पीने का मन नहीं होता। गर्म होने के कारण कई लोग गर्मि‍यों के द‍िनों में सूप नहीं पीते। लेक‍िन क्‍या आपको पता है क‍ि स्‍पेन में सूप के ठंडे फॉर्म को शौक से पीते हैं और इसे कोल्‍ड टोमैटो सूप कहा जाता है। कोल्‍ड सूप को स्‍पैन‍िश भाषा में गैज्‍पाचो भी कहा जाता है। इस लेख में जानेंगे कोल्‍ड टोमैटो सूप की रेस‍िपी और फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइट‍िश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।          

कोल्‍ड टोमैटो सूप बनाने की रेस‍िपी- Cold Tomato Soup Recipe  

cold tomato soup recipe

कैलोरीज: 90-110 

सामग्री: 

  • 7 से 8 छ‍िले हुए टमाटर
  • हरी मिर्च
  • ताजा पुदीना पत्तियां
  • काला नमक 
  • काली मिर्च पाउडर

व‍िध‍ि:  

  • एक बड़े बाउल में टमाटर और हरी मिर्च को मिलाएं।
  • एक मिक्सर ग्राइंडर में टमाटर प्यूरी और पुदीना पत्तियां डालकर अच्छे से पीस लें।
  • अब काली मिर्च पाउडर और काला नमक म‍िश्रण में म‍िलाएं। 
  • अब इस म‍िश्रण को फ्रिज में ठंडा होने के ल‍िए रख दें। 
  • अब म‍िश्रण में पुदीना पत्तियां ऊपर से डालकर सर्व करें।  

इसे भी पढ़ें- टोमैटो केचअप ज्‍यादा खाने से बढ़ता है वजन, बाजार के सॉस की जगह ट्राय करें ये 5 हेल्दी विकल्प

कोल्‍ड टोमैटो सूप पीने के फायदे- Cold Tomato Soup Benefits 

  • कोल्‍ड टोमैटो सूप में व‍िटाम‍िन-ए, सी, के, पोटैश‍ियम और फोलेट जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। हेल्‍दी स्‍नैक्‍स में आप इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • गर्म‍ियों के द‍िनों में शरीर को हाइड्रेट रखने के ल‍िए कोल्‍ड टोमैटो सूप प‍िएं। इसमें पानी की अध‍िक मात्रा होती है ज‍िससे शरीर ड‍िहाइड्रेशन से बच सकता है।  
  • कोल्‍ड टोमैटो सूप की कैलोरीज कम होती हैं। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • टमाटर में लाइकोपेन जैसे एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं, ज‍िससे हार्ट ड‍िजीज का खतरा कम होता है। 
  • कोल्‍ड टोमैटो सूप में मौजूद टमाटर में पोटैश‍ियम पाया जाता है ज‍िससे ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल होता है और हार्ट ड‍िजीज का खतरा कम होता है।  
  • कोल्‍ड टोमैटो सूप को हरी सब्‍ज‍ियों के साथ बनाया जाता है इसल‍िए इसका सेवन करने से कब्‍ज और इंडाइजेशन जैसी समस्‍याओं से छुटकारा म‍िलता है।
  • कोल्‍ड टोमैटो सूप पीने से इम्‍यून‍िटी बढ़ती है क्‍योंक‍ि टमाटर में व‍िटाम‍िन-सी पाया जाता है। गर्मि‍यों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के ल‍िए यह एक अच्‍छा व‍िकल्‍प है। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।   

Read Next

Navratri 2024: नवरात्रि में वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

Disclaimer