Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Doctor Verified

एक दिन में कितना ओआरएस पी सकते हैं? जानें ज्यादा पीने के नुकसान

How Much ORS Can You Drink Daily: ओआरएस का सेवन करने से शरीर में पानी और मिनरल्स के कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

How Much ORS Can You Drink Daily: ओआरएस (ORS) या ओरल री-हाइड्रेशन सॉल्यूशन का सेवन शरीर में पानी की कमी, इलेक्ट्रोलाइट, विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करने के लिए किया जाता है। ओआरएस का संतुलित मात्रा में सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा होने पर कई गंभीर परेशानियों का खतरा भी रहता है। ORS का सेवन करने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कई गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, रोजाना कितनी मात्रा में ओआरएस का सेवन करना सुरक्षित होता है? और इसका ज्यादा सेवन करने से होने वाले नुकसान।

कब करना चाहिए ओआरएस का सेवन?- When You Should Drink ORS in Hindi

ओआरएस का सेवन शरीर में पानी की कमी, डायरिया, उल्टी, पेचिश आदि के समय करने की सलाह दी जाती है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "ओआरएस का सेवन शरीर को कई गंभीर स्थितियों से बचाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से शरीर में पानी और मिनरल्स के कमी को दूर करने में मदद मिलती है। लेकिन इसका सेवन करते समय मात्रा का ध्यान जरूर रखना चाहिए।"

 How Much ORS Can You Drink Daily in Hindi

इसे भी पढ़ें: क्या हीटवेव की वजह से हार्ट अटैक ट्रिगर हो सकता है? जानें डॉक्टर से

एक दिन में कितना ओआरएस पीना चाहिए?- How Much ORS Can You Drink Daily in Hindi

ओआरएस की सही मात्रा व्यक्ति की उम्र, वजन, और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

बच्चों के लिए: बच्चों के लिए, ओआरएस की सामान्य मात्रा उनके वजन के आधार पर निर्धारित की जाती है। बच्चों को हर दस मिनट में एक छोटा-छोटा गिलास (चार टेस्पून) दिया जाता है।

वयस्कों के लिए: वयस्कों के लिए, ओआरएस की मात्रा उनकी स्थिति और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। रोजाना तीन से चार गिलास ओआरएस पीना सुरक्षित माना जाता है। लेकिन इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: शरीर में पानी की कमी को तुरंत दूर करता है ORS, जानें ओआरएस घोल बनाने का तरीका और फायदे

ज्यादा ओआरएस पीने के नुकसान- Side Effects Of Drinking More ORS in Hindi

ओआरएस का अधिक मात्रा में सेवन करने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं-

1. उल्टी: अधिक ORS पीने से उल्टी का खतरा हो सकता है। यह आमतौर पर पानी के ज्यादा अवशोषण के कारण होता है।

2. बुखार: अधिक मात्रा में ओआरएस का सेवन करने से आपको बुखार जैसी समस्या का खतरा रहता है।

3. हड्डी बढ़ना: ओआरएस का बहुत ज्यादा सेवन करने की वजह से शरीर में पानी की मात्रा बढ़ती है और इसकी वजह से हड्डियों के बढ़ने का खतरा रहता है।

4. ओवरहाइड्रेशन: अधिक ORS पीने से ओवरहाइड्रेशन का खतरा हो सकता है, जो कि बूढ़े लोगों में और बच्चों में अधिक खतरनाक होता है। 

आप वैसे तो ओआरएस(Oral Rehydration Solution) का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन कई मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर आपे बच्चे को किसी तरह की एलर्जी है तो ऐसे में आपको ओआरएस डॉक्टर की सलाह के साथ ही देना चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

गर्मियों में बार-बार क्यों होने लगती है उल्टी की समस्या? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 11, 2024 16:58 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content