गर्मियों में अक्सर पसीना आने या अन्य कारणों से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के कम होने की समस्या होती है। जिसके कारण लोगों को अधिक थकान होने, मांसपेशियों में ऐंठन होने, कमजोरी होने, दिल की धड़कन के अनियमित होने और चक्कर आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इससे राहत के लिए अक्सर लोग इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ओआरएस (ORS) का सेवन करते हैं, लेकिन इलेक्ट्रोलाइट्स के लिए ORS के अलावा, कुछ अन्य नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन किया जा सकता है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें इलेक्ट्रोलाइट्स युक्त ड्रिंक्स के बारे में।
इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नेचुरल ड्रिंक्स
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। गर्मियों में इन नेचुरल ड्रिंक्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
नारियल पानी पिएं
नारियल पानी (Coconut Water) को पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व और इलेक्ट्रोलाइट्स का एक नेचुरल सोर्स है, साथ ही इसमें लो कैलोरी होती हैं। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, शरीर को हाइड्रेट करने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से थकान होने पर इसका सेवन किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: नारियल पानी vs तरबूज का रस: गर्मियों में क्या पीने से ज्यादा हाइड्रेट रहेगी बॉडी?
-1779036503490.jpg)
नींबू-नमक पानी पिएं
शरीर को हाइड्रेट करने और इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने के लिए नींबू-नमक के पानी (Nimbu Pani/Shikanji) का सेवन करें। इसमें अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम, पोटैशियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने शरीर में सोडियम की कमी को दूर करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती।
छाछ पिएं
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने के लिए ट्रेडिशनल ड्रिंक्स में से एक छाछ का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोबायोटिक्स के गुण, कैल्शियम, सोडियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, हाइड्रेट करने, पाचन में सुधार करने और गट हेल्थ में सुधार करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- नारियल पानी या ORS: गर्मियों में क्या पीना है ज्यादा बेहतर? न्यूट्रिशनिस्ट की मानें सलाह
सावधानियां
इलेक्ट्रोलाइट्स से युक्त इन ड्रिंक्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ध्यान रहे, किडनी की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी मेडिकल कंडीशन होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इनका सेवन करें।
निष्कर्ष
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट करने, एनर्जी देने और इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर को बैलेंस करने के लिए ओआरएस के अलावा, नारियल पानी, नींबू-नमक का पानी और छाछ का सेवन किया जा सकता है। ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रोजाना छाछ पीने से क्या होता है?
रोज छाछ का सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार करने, शरीर को हाइड्रेट करने, कैल्शियम की कमी को दूर करने, हड्डियों को मजबूती देने, वजन कम करने और गट हेल्थ में सुधार करने में मदद मिलती है।हर रोज नींबू पानी पीने से क्या होता है?
नींबू पानी का सेवन करने से स्किन को हेल्दी बनाने, शरीर को हाइड्रेट करने, पाचन को बेहतर करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 17, 2026 22:18 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 17, 2026 22:18 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain