Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

रनिंग के बाद पिएं इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Drinking Electrolytes After Running: रनिंग के बाद इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीना काफी फायदेमंद होता है। इससे बॉडी रिहाइड्रेट होती है और मसल्स पेन से छुटकारा मिलता है।

Electrolyte Drinks After Running: हर व्यक्ति को सुबह-सुबह रनिंग करनी चाहिए। जब आप रोजाना रनिंग करते हैं, तो इससे कार्डियोवास्कुलर हेल्थ में सुधार होता है, हड्डियां मजबूत होती हैं, ज्वाइंट्स में सुधार होता है और इससे वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है। अच्छी बात ये है कि हर उम्र वर्ग का व्यक्ति रनिंग कर सकता है। हालांकि, रनिंग से संबंधित भी कुछ समस्याएं जुड़ी होती हैं। जैसे रनिंग के बाद शरीर से काफी मात्रा में सोडियम का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में अगर व्यक्ति ने फ्लुइड इनटेक का ध्यान नहीं दिया, तो इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि जो लोग नियमित रूप से रनिंग करते हैं, वे इस एक्सरसाइज के बाद इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे उनकी सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। जानें, नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत से इनके बारे में।

रनिंग के बाद इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीने के फायदे- What Are The Benefits Of Drinking Electrolytes After Running

Benefits Of Drinking Electrolytes After Running 01 (9)

बॉडी हाइड्रेट होती है

वंदना राजपूत के अनुसार, "रनिंग के बाद इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीने से बॉडी रिहाइड्रेट होती है। असल में, रनिंग करने की वजह से शरीर से काफी ज्यादा मात्रा में पसीना निकलता है। अगर समय-समय पर पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर में सोडियम जैसे तत्व की मात्रा कम हो जाती है। यह बिल्कुल सही नहीं है। ऐसा आपके साथ न हो, इसलिए इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक जरूर पिएं।"

इसे भी पढ़ें: एक्‍सरसाइज के बाद प‍िएं इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ये 5 नैचुरल ड्रिंक्स, शरीर को म‍िलेगी एनर्जी

नर्व फंक्शन में सुधार

रनिंग के बाद इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीने से नर्व और मसल्स फंक्शन में भी सुधार होता है। सवाल है कैसे? वंदना राजपूत की मानें, तो मसल्स कॉन्ट्रैक्शन और रिलैक्सेशन के लिए इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक काफी जरूरी होते हैं। आपने कई बार महसूस किया होगा रनिंग के बाद मसल्स में दर्द होता है, कमजोरी आ जाती है और थकान भी महसूस होने लगती है। वहीं, इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीने से मसल्स पेन कम होता है और नर्व फंक्शन में भी सुधार नजर आता है।

एनर्जी का स्तर बढ़ना

वंदना राजपूत आगे कहती हैं, "रनिंग के बाद इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीने से एनर्जी का स्तर भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक में ऐसे तत्व होते हैं, जो स्टेमिना को बूस्ट करते हैं। यह खासकर, एथलीट के लिए ज्यादा जरूरी ड्रिंक है। इसलिए, जो लोग लंबी दौड़ लगाते हैं और रोजाना इस एक्सरससाइज को अपनी लाइफस्टाइ का हिस्सा बना चुके हैं, उनके लिए इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक काफी फायदेमंद हो सकती है। इससे एनर्जी का स्तर भी बढ़ने में मदद मिलती है।"

इसे भी पढ़ें: घर पर ORS का घोल या इलेक्ट्रोलाइट वाटर बनाने का तरीका और फायदे

रिकवरी में मदद

कई बर रनिंग के बाद मसल्स इंजुरी हो जाती है या शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लग जाती है। इससे रिकवरी के लिए इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक काफी उपयोगी पेय पदार्थ साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक की वजह से मसल्स रिपेयर में तेजी आती है। जो लोग स्पोर्ट्स से जुड़े हैं, उनके लिए यह बहुत अच्छा ड्रिंक है।

थकान में कमी

रनिंग के बाद थकान होना लाजिमी है, लेकिन अगर आपको ज्यादा थकान होती है और इससे रिकवरी में भी आपको समय लगता है। यह सही लक्षण नहीं है। इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक है कि आप इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पिएं। इससे थकान दूर होती है। यहां तक कि जिन लोगों को रनिंग के दौरान चक्कर आना, थकान होना जैसी दिक्कतें होती हैं, उसमें भी कमी आती है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने का मतलब यह है कि रनिंग के बाद इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याए में कमी आती है। साथ ही, मसल्स इंजुरी की रिकवरी में भी मदद मिलती है। हां, अगर आपको अर्थराइटिस जैसी कोई समस्या है, तो बेहतर है कि आप रनिंग न करें। इसके अलावा, अगर किसी को किडनी संबंधी बीमारी है, हार्ट कंडीशन है या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो बेहतर है कि आप इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक से दूर रहें। यह आपके हेल्थ को नेगेटिवली असर कर सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या ऑस्टियोपोरोसिस के मरीज प्लैंक्स कर सकते हैं? जानें इसके-फायदे नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 07, 2025 08:03 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 07, 2025 08:03 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content