Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

पीरियड्स में 1 कप दूध जरूर पिएं, मिलेंगे 3 जबरदस्त फायदे

Is Drinking Milk Harmful During Periods: पीरियड्स में 1 कप दूध पीना काफी अच्छा होता है। इससे मूड एन्हैंस होता है, पोषक तत्वों की भरपाई होती है और सेहत में भी सुधार होता है। हालांकि, इसे डाइट में शामिल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Is Drinking Milk During Periods Good: पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे हैवी ब्लीडिंग, कमर दर्द, मूड स्विंग, थकान और कमजोरी महसूस करना। ऐसे में एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि पीरियड्स के दिनों में महिलाएं पर्याप्त रेस्ट करें और अच्छी डाइट फॉलो करें। खासकर, जिन महिलाओं को पीरियड्स में अधिक परेशानी होती है, उन्हें रोजाना एक गिलास दूध भी पीना चाहिए। एनसीबीआई एक रिपोर्ट से पता चलता है कि स्वस्थ व्यक्ति को दिन में तीन सर्विंग्स दूध और दूध से बने प्रोडक्ट का सेवन करना चाहिए। दिन भर की एक मील में महज एक कप दूध पीना भी काफी होता है। पीरियड्स के दौरान भी महिलाएं इसी डाइट को फॉलो कर सकती हैं। इससे उनकी सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिलेंगे। आइए, Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं इनके बारे में।

पीरियड्स में 1 कप दूध पीने के फायदे- Is Drinking Milk During Periods Beneficial

one cup milk during periods 1 (9)

पोषक तत्व मिलते हैंः पीरियड्स के दिनों में महिलाओं के शरीर से काफी ज्यादा खून बह जाता है। कुछ महिलाओं को तो हैवी ब्लीडिंग होती है, जिस वजह से उन्हें सिरदर्द, कमजोरी और थकान की दिक्कतें भी होने लगती हैं। वहीं, अगर महिलाएं नियमित रूप से, विशेषकर पीरियड्स के दिनों में रोजाना एक कप दूध पीती हैं, तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो पूरा होने में मदद मिलती है। वैसे भी दूध विटामिन-डी, प्रोटीन और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। इससे मसल्स फंक्शन बेहतर होते हैं और हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें, खुलकर होंगे पीरियड्स

बॉडी हाइड्रेट रहती हैः पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। अगर वे ऐसा नहीं करेंगी, तो इसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे चक्कर आना, कमजोरी, मतली आदि। बहरहाल, पीरियड्स में रोजाना एक कप दूध पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है, जिससे इन दिनों हो रही ब्लोटिंग और वॉटर रिटेंशन को कम किया जा सकता है।

मूड में सुधारः यह कहने की जरूरत नहीं है कि हर महिला को पीरियड्स के दौरान चिड़चिड़ापन महसूस होता है। कुछ महिलाओं को काफी ज्यादा मूड स्विंग्स होते हैं। वहीं, अगर महिलाएं नियमित रूप से दूध पीती हैं, तो पीरियड्स के दिनों में सेहत में सुधार होता है, जिससे मूड भी बेहतर बना रहता है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड फ्लो कम होने पर करें तिल के दूध का सेवन, दूर होगी समस्या

कुछ बातों का रखें ध्यान

is milk good for periods 01

निश्चित तौर पर पीरियड्स के दौरान हेल्दी डाइट लेने से सेहत पर अच्छा असर पड़ता है और मूड स्विंग, कमजोरी और थकान कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए दूध अच्छा विकल्प है। इसके बावजूद, दूध को डाइट का हिस्सा बनाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे-

  1. दूध में एराकिडोनिक एसिड होता है, जो कि पीरियड्स के दिनों में पेट की सूजन को बढ़ा सकता है। इसलिए, अगर किसी को दूध सूट न करे, तो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  2. अगर दूध पीने से पेट खराब हो जाता है या पाचन संबंधी समस्या ट्रिगर हो जाती है, तो बेहतर है कि आप दूध न पिएं।
  3. दूध के स्वाद को बेहतर बनाने और अधिक उपयोगी बनाने के लिए आप दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। इससे भी पीरियड्स में होने वाली तकलीफों को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान फायदेमंद होता है हल्दी वाला दूध, जानें इसे पीने का सही तरीका

निष्कर्ष

वैसे तो हर महिला को दूध पीना चाहिए। विशेषकर, 30 साल की उम्र के बाद दूध पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है, सेहत में सुधार होता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। पीरियड्स में भी इसके कई लाभ मिलते हैं। इसके बावजूद, आपको यह सला दी जाती है कि दूध को अपनी रेगुलर लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने से पहले अपनी बॉडी की जरूरतों को समझें। अगर दूध पीने के बाद आपकी सेहत सुधरने के बजाय बिगड़ रही है, तो बेहतर है कि आप दूध को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा न बनाएं।

All image Credit: Freepik

FAQ

  • पीरियड के समय दूध पीने से क्या होता है?

    पीरियड के दौरान दूध पीना पूरी तरह सेफ होता है। इससे कई फायदे भी मिलते हैं। दूध में कैल्शियम, विटामिन डी, और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, तो ऐंठन को कम करने और मूड को एन्हैंस करने में मदद करते हैं। यहां तक कि नियमित रूप से दूध पीने से थकान और कमजोरी भी दूर होती है।
  • रोज एक कप दूध पीने से क्या होता है?

    दूध में कई तरह के आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से दूध पीने से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है, मसल्स फंक्शन में सुधार होता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
  • क्या गर्म दूध पीने से पीरियड जल्दी आते हैं?

    ऐसा कोई वैज्ञानिक साक्ष्य मौजूद नहीं है, जिससे यह स्पष्ट हो कि गर्म दूध पीने से पीरियड्स जल्दी आते हैं। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि गर्म दूध या पानी पीने से शरीर रिलैक्स होता है, ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे पीरियड्स के जल्दी आने की संभावना बढ़ सकती है।

Read Next

मेनोपॉज में महिलाओं को ज्यादा रेस्ट करने की जरूरत क्यों होती है? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 12, 2025 16:20 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 12, 2025 16:20 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content