पीरियड फ्लो कम होने पर करें तिल के दूध का सेवन, दूर होगी समस्या

पीरियड फ्लो का कम होना स्वास्थ्य समस्याओं का कारण हो सकता है, ऐसे में में पीरियड्स में ब्लड फ्लो को बढ़ाने के लिए आप तिल के दूध का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड फ्लो कम होने पर करें तिल के दूध का सेवन, दूर होगी समस्या


हेल्दी पीरियड्स महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में पीरियड्स में देरी आना, पीरियड फ्लो का बहुत अधिक आना या बहुत कम होना जैसी समस्याएं अक्सर किसी बीमारी की ओर संकेत करता है। कई महिलाओं को पीरियड फ्लो कम होने की समस्या होती है, जिसे वो अक्सर अनदेखा कर देती हैं। लेकिन ध्यान रहे पीरियड फ्लो कम आना महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों या खून की कमी का संकेत होता है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में पीरियड फ्लो को बढ़ाने के लिए नेचुरोपैथी डॉ.श्री विद्या प्रशांत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर तिल का दूध पीने के फायदे और रेसिपी शेयर की है। 

पीरियड फ्लो बढ़ाने के लिए तिल का दूध पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Sesame Milk To Increase Period Flow in Hindi 

1. हार्मोनल स्तर को कंट्रोल करें- 

तिल के बीज में लिग्नांस नामक कंपाउड्स होते हैं, जो शरीर में एस्ट्रोजेनिक प्रभाव डाल सकते हैं। ये हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करने और मूड स्विंग, सूजन और पिंपल्स जैसे लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। तिल गर्भाशय के संकुचन को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे मासिक धर्म के फ्लो को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। 

2. सूजन रोधी गुण से भरपूर-

तिल के बीज के सूजन-रोधी गुण सेसमिन और सेसमोलिन जैसे यौगिकों की उपस्थिति के कारण होते हैं। इन यौगिकों की मदद से शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे ये मासिक धर्म के दर्द और अन्य सूजन संबंधी स्थितियों के लिए एक प्राकृतिक उपचार के तौर पर काम कर सकता है। 

3. कैल्शियम का समृद्ध स्रोत-

तिल कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने के लिए बहुत जरूरी होता है। 

4. फाइबर सामग्री से भरपूर-

पीरियड्स के दौरान स्वस्थ पाचन बनाए रखने और कब्ज को रोकने के लिए फाइबर महत्वपूर्ण है। ऐसे में तिल के सेवन से शरीर में फाइबर की कमी दूर हो सकती है, जो हेल्दी पीरियड फ्लो के लिए जरूरी है। 

5. वजन घटाने में फायदेमंद-

एण्ड्रोजन के बढ़ते उत्पादन के कारण अत्यधिक वजन बढ़ना कम मासिक धर्म का एक और आम लक्षण है। तिल भूख लगने की समस्या को कम करके और तृप्ति को बढ़ावा देकर वजन घटाने में मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: टाइम पर नहीं आते पीरियड्स तो पिएं ये हल्दी और जीरे का पानी, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे

पीरियड फ्लो बढ़ाने के लिए तिल का दूध बनाने की रेसिपी - Sesame Milk Recipe To Increase Period Flow in Hindi

सामग्री- 

  • काला तिल - 1 कप
  • पानी - 1/2 कप
  • ताड़ का गुड़- 1 चम्मच

दूध बनाने की विधि-

  • एक बड़े कटोरे में तिल डालें और अच्छे से धो लें। 
  • अब तिल से पानी निकाल दें और इसमें ताजा पीने का पानी डालें।
  • तिल को कमरे के तापमान पर 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें।
  • जब तिल अच्छे से फूल जाए तो इसे ब्लेंडर जार में डालें और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें। 
  • दूध को छानने की जरूरत नहीं है, आप इसे पतला करने के लिए जरूरत के अनुसार पानी मिला सकते हैं।
  • तिल के दूध में मिठास के लिए एक चम्मच गुड़ डालें और इसे पी लें। 
  • अपने पीरियड्स डेट से 5 दिन पहले नियमित रूप से इस दूध का सेवन करना शुरू कर दें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Shri Vidhya Prashanth BNYS (@dr.shrividhya)

पीरियड्स फ्लो को बढ़ाने के लिए आप इस दूध का नियमित सेवन कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

सर्दियों में पिएं ये 5 तरह की हर्बल टी, बढ़ेगी इम्यूनिटी और बीमारियों से होगा बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version