क्या आपको भी पीरियड्स के दौरान होते हैं मूड स्विंग्स? जानें इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय

Mood Swing in Periods : पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग होने पर आप इन आसान उपायों की मदद से स्ट्रेस को दूर भगा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको भी पीरियड्स के दौरान  होते हैं मूड स्विंग्स? जानें इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय

महिलाओं के लिए हर महीने पीरियड्स के तीन या चार दिन  काफी मुश्किल भरे होते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और बात-बात पर इमोशनल होना जैसी समस्याएं हो सकती  हैं। इसके अलावा पेट में ऐंठन और शरीर में दर्द की समस्या भी रहती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं, जिससे आपके मूड को ठीक किया जा सकता है। साथ ही इन उपायों की मदद से आपको दर्द और पेट की ऐंठन से भी काफी राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि पीरियड्स में मूड स्विंग की समस्या से बचने के लिए आप कौन-कौन से उपाय अपना सकते हैं। 

पीरियड्स के दौरान ऐसे ठीक करें मूड स्विंग (Mood Swing in Periods)

1. मैग्नीशियम युक्त आहार लें (Magnesium in Period Diet)

मैग्नीशियम युक्त आहार के सेवन से मांसपेशियों के दर्द में आपको राहत मिल सकती है। साथ ही ये पेट की ऐंठन कम करके ऊर्जा प्रदान करने में भी मददगार साबित हो सकता है। मैग्नीशियम युक्त खाद्य  पदार्थों के सेवन से मूड स्विंग को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में केला, पालक, दाल और एवोकाडो आदि शामिल कर सकते हैं। 

periods-mood-swing

2. पीरियड्स में भरपूर पिएं पानी (Drinking Water in Periods)

पीरियड्स में मूड स्विंग को कम करने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से आपकी ब्लोटिंग नहीं होगी। अगर आप गुनगुना पानी पीते हैं, तो पीरियड्स क्रैम्प्स की समस्या में भी राहत मिलती है। इसलिए, दिन में कम से कम 8 से 9 गिलास पानी पिएं। इससे दर्द और इर्रिटेशन की दिक्कत नहीं होती है और आलस भी महसूस नहीं  होगी। 

3. पीरियड्स में एक्सरसाइज करने के फायदे (Exercise in Periods)

पीरियड्स के दौरान आपको एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। एक्सरसाइज करने से एंड्रोफिन्स बनते हैं, जो मूड स्विंग्स को नियंत्रित करते हैं। यही नहीं, एक्सरसाइज करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे क्रैम्प्स कम होते हैं। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करना चाहती हैं या पसंद नहीं है, तो अपने पसंदीदा गाना बजाकर डांस कर सकती हैं। 

इसे भी पढे़ं- पीरियड्स में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण और इस दर्द से राहत पाने के उपाय

4. पीरियड्स में डार्क चॉकलेट का सेवन (Dark Chocolate in Periods)

पीरियड्स के समय डार्क चॉकलेट का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। डार्क चॉकलेट में मौजूद कोकोआ पीरियड्स के क्रैम्प्स कम करता है और स्ट्रेस दूर करता है। इसके साथ ही चॉकलेट मूड स्विंग्स को भी कम करने में कारगर है। डार्क चॉकलेट खाने से सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे आपका मूड अच्छा होता है और आप खुशी का अनुभव करते हैं। 

periods-mood-swing

5. पीरियड्स के दौरान भरपूर नींद लें (Sleep well in Periods)

सोने से आपके शरीर की थकान और दर्द की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। सोने से शरीर में सेरोटोनिन बढ़ता है, जिससे आपका मूड अच्छा होता है। साथ ही दिन में दिन आने पर भी आप थोड़ी देर सो सकते हैं, इससे आप फ्रेश और तरोताजा अनुभव करते हैं।

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

मुझे चाय पीने की लत है, इससे छुटकारा कैसे पाएं? एक्सपर्ट से जानें जवाब

Disclaimer