पीरियड्स में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण और इस दर्द से राहत पाने के उपाय

पीरियड्स में दर्द के कई कारण हो सकते है। यह किसी खास शारीरिक स्थिति के कारण हो सकते है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण और इस दर्द से राहत पाने के उपाय


पीरियड्स में कई लोगों को दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। यह आमतौर पर 2-3 दिन के लिए रह सकता है लेकिन कई लोगों के लिए यह दर्द असहनीय हो जाता है और उनके लिए बेड से उठना और अपने दैनिक कार्य करना भी मुश्किल हो जाता है। इस दौरान महिलाएं सुस्ती और बेचैनी का अनुभव कर सकती है। इसके कारण ऐंठन और दिल की धड़कन भी बढ़ सकती है। इस दौरान कमर में दर्द और सिरदर्द आम समस्या है। महिलाओं के लिए यह समस्या कभी-कभी इतनी बढ़ जाती है कि हार्मोनल दवाएं लेने की जरूरत पड़ सकती है। यह आमतौर पर एस्ट्रोजन हार्मोन के एक्सपोजर के कारण भी हो सकता है। आइए इसके कारण, लक्षण और उपाय के बारे में विस्तार से बता रही है डॉ सोनिया। 

पीरियड्स में दर्द होने के कारण 

पीरियड्स में प्रोस्टाग्लैंडीन रसायन के कारण आपको कई समस्याएं हो सकती है। प्रोस्टाग्लैंडीन रसायन के कारण गर्भाश्य की मांसपेशियों में संकुचन और अधिक दर्द की समस्या हो सकती है। जिन लोगों में प्रोस्टाग्लैंडीन रसायन का स्त्राव अधिक मात्रा में होता है। उनके गर्भाशय में अधिक दबाव और दर्द हो सकता है। साथ ही उल्टी, दस्त और सिरदर्द की समस्या हो सकती है, जो 2-3 दिनों तक आपको परेशान कर सकते है। साथ ही पीरियड्स के समय यूट्रस से रक्त के स्त्राव के कारण उसकी रेखाओं में खिंचाव आता है और दर्द बढ़ सकता है। अन्य कारणों में एंडोमेट्रियोसिस, प्रजनन अंगों में संक्रमण और सिस्ट के कारण पीरियड्स के कारण दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अधिक वजन के कारण भी आपको पीरियड्स में दर्द की समस्या हो सकती है। कम उम्र में पीरियड्स और स्मोकिंग या शराब पीने के कारण ये समस्याएं बढ़ सकती है। 

period-pain

Image Credit- Freepik

लक्षण

पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन के अलावा कई और समस्याएं हो सकती है। 

1. कमर में दर्द

2. पैरों में दर्द

3. मतली

4.उल्टी

5. दस्त

6. सिर दर्द

7. चिड़चिड़ापन

8. कमजोरी और बेहोशी

9. नींद न आना 

10. बार-बार मूड स्विंग होना

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होने पर क्या करें? जानें कुछ घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपचार

पीरियड्स के दर्द को कम कैसे करें

पीरियड्स का दर्द अगर सहनीय है, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर ये दर्द असहनीय है। तब उस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कई बार लोग दूसरों की सलाह पर दवाएं ले लेते है, ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि हर किसी में दर्द के अलग-अलग कारण हो सकते है। डॉक्टर उस हिसाब से आपको पेनकिलर दवाएं देते है और दर्द कम करने के सुझाव देते है। ताकि दर्द में आराम मिल सके। हालांकि अगर दर्द सहनीय है, तो आराम पाने के लिए आप गर्म पानी का सेंक और अजवाइन का पानी पी सकते है। साथ ही आपको इस दौरान अधिक आराम करना चाहिए और किसी की सलाह पर कोई दवा न लें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। अगर आपको अनियमित तौर पर पीरियड्स होते है, तो इसके भी कई कारण हो सकते है। इसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। 

period-pain

Image Credit- Freepik

कुछ अन्य उपाय

1. पीरियड्स से दर्द में राहत के लिए आपको पीरियड्स के दौरान अच्छी डाइट लेनी चाहिए। 

2. पीरियड्स के दौरान आपको सभी पोषक तत्व और आयरन से भरपूर फूड लेना चाहिए। 

3. अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे। 

4. इसके अलावा आप पीरियड्स के दौरान थोड़ी शारीरिक गतिविधियां करें और एक्सरसाइज करें। 

5. सुबह का नाश्ता स्किप बिल्कुल न करें और इससे पेट और सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों में तेजी से बढ़ता है मोटापा, जानें इसे कंट्रोल करने के 6 टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version