Fri Sep 11, 2026 | 08:33 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

चिलचिलाती गर्मी में पिएं ये स्पेशल आइस टी, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

इस बढ़ती गर्मी में रिफ्रेशिंग ड्रिंक तौर पर लेमन आइस टी पी जा सकती है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो कि समग्र स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाते हैं।

चिलचिलाती गर्मी में चाय पीने के नाम से ही मानो पसीना आने लगता है। हममें से ज्यादातर लोग गर्मी का पारा चढ़ते ही चाय पीना छोड़ देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी में आप आइस टी का मजा ले सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप अपने मनपसंद तरीके से आइस टी बना सकते हैं और सेहत के लिए भी इसका जबरदस्त फायदा होता है। Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से हम जानेंगे लेमन आइस टी बनाने की रेसिपी और इनसे मिलने वाले फायदों के बारे में।

लेमन आइस टी बनाने की रेसिपी

ice tea benefits in summer 01 (15)

जरूरी सामग्री

  • टी-पाउडरः 1 चम्मच
  • नींबू का रसः जरूरत अनुसार
  • पानीः एक गिलास
  • चीनीः स्वाद अनुसार

बनाने का तरीका

  • एक बड़े बर्तन में पानी लें।
  • चाय पाउडर, चीनी डालकर उबाल आने तक पकाएं।
  • उबाल आने पर आंच बंद कर दें।
  • अब नींबू का रस मिक्स करें।
  • चाय को ठंडा होने के छोड़ दें।
  • अंत में एक गिलास में छान लें।
  • पीने से पहले बर्फ के कुछ टुकड़े डाल लें।
  • ठंडी-ठंडी आइस टी का मजा लें।

इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करता है लेमन टी, जानें बनाने का तरीका, फायदे और ज्यादा पीने के नुकसान

लेमन आइस टी के फायदे

  • बाॅडी हाइड्रेट होती हैः लेमन आइस टी बहुत ही ज्यादा रिफ्रेशिंग चाय है। जब आप गर्मियों में इसका सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से आपको फ्रेशनेस का एहसास होता है और बाॅडी हाइड्रेटेड भी रहती है। विशेषकर, गर्मियों के दिनों में इसका पीना काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इन दिनों पसीना भी काफी ज्यादा आता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूरः लेमन आइस टी एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। दरअसल, इसमें पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे तत्व होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और इंफ्लेमेशन में भी कमी आती है।
  • पाचन क्षमता में सुधारः गर्मियों के दिनों में अक्सर खराब या बासी खाना खाने से पेट खराब हो जाता है। वहीं, अगर लेमन आइस टी पिया जाए, तो इसमें मौजूद पोषक तत्व डाइजेशन में सुधार करते हैं और पेट की समस्या से राहत दिलाता है और ब्लोटिंग में भी कमी आती है।
  • स्किन हेल्थ में सुधारः गर्मियों के दिनों में तेज धूप और बढ़ता प्रदूषण सीधे स्किन को प्रभावित करता है। वहीं, जब आप लेमन आइस टी पीते हैं, तो इसका असर स्किन हेल्थ पर भी असर पड़ता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करता है और स्किन को अधिक स्मूद बनाता है।

इसे भी पढ़ें: अपने दिन की शुरुआत करें लेमन टी के साथ, जानें इससे सेहत को मिलने वाले फायदे

निष्कर्ष

भीषण गर्मी में ठंडी-ठंडी कोई ड्रिंक पीने को मिल जाए, तो अलग ही आनंद आ जाता है। इसके लिए आप लेमन आइस टी को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इससे रिफ्रेशिंग फील होता है और पाचन क्षमता में भी सुधार होता है। अगर कोई डायबिटिक है, तो वे लेमन टी में चीनी डालकर न पिएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या लेमन आइस टी वजन घटाने में मदद कर सकती है?

    लेमन आइस टी में चीनी की जगह शहद का उपयोग किया जाए, तो यह मेटाबॉलिज्म को सुधार कर वजन को नियत्रिंत रखने में मदद कर सकती है।
  • क्या हम आइस टी को स्टोर करके रख सकते हैं?

    आइस टी को बनाकर कांच के जार में भरकर फ्रिज में 2-3 दिनों तक रख सकते हैं।

Read Next

डाइट्री फाइबर पेट को स्वस्थ रखने के लिए क्यों जरूरी है? डायटिशियिन से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 28, 2026 18:54 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Apr 28, 2026 18:54 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content