Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

छाछ या ठंडा दूध: स्पाइसी खाने के बाद पेट की जलन से बचने के लिए क्या पीना है बेहतर? जानें एक्सपर्ट से

तीखा खाने के बाद पेट और मुंह में जलन की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए, आइए जानते हैं मसालेदार खाना खाने के बाद पेट की जलन शांत करने के लिए छाछ या ठंडा दूध क्या पीना बेहतर होता है? 

तीखा और मसालेदार भोजन करना कई लोगों को बेहद पसंद होता है, क्योंकि यह स्वाद में काफी लाजवाब होता है। हालांकि, अक्सर इसे खाने के बाद लोगों के मुंह और पेट में तेज जलन की समस्या बढ़ जाती है। इस जलन को शांत करने के लिए लोग तुरंत पानी पीते हैं, जो ज्यादा असरदार नहीं होता है। ऐसे में मसालेदार खाने के बाद होने वाली जलन को शांत करने के लिए लोगों को छाछ या ठंडा दूध पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, लोग अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज होते हैं कि मसालेदार खाना खाने के बाद मुंह और पेट में होने वाली जलन को शांत करने के लिए छाछ या ठंडा दूध क्या पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानते हैं इसके बारे में।

मसालेदार खाने के बाद छाछ या ठंडा दूध क्या पीना चाहिए?

एक्सपर्ट एडविना राज का कहना है कि छाछ और ठंडा दूध, दोनों ही मसालेदार खाना खाने के बाद होने वाली जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इनमें से बेहतर विकल्प व्यक्ति के पाचन और आराम पर निर्भर करता है। मसालेदार खाने में 'कैप्सेसिन' नाम का एक कंपाउंड होता है, जिसकी वजह से मुंह और पेट में गर्मी और जलन महसूस होती है।

इसे भी पढ़ें: रात में स्पाइसी फूड खाने से हो सकती हैं ये 3 सेहत संबंधी समस्याएं, जानें कैसे बचें

कब पीना चाहिए दूध?

एक्सपर्ट एडविना राज कहती है कि दूध में केसीन नाम का एक प्रोटीन होता है, जो मसालेदार खाने में मौजूद कैप्सेसिन को तोड़ने में मदद करता है और पानी के मुकाबले जलन को ज्यादा असरदार तरीके से कम करता है। ठंडा दूध मसालेदार खाने के कारण पेट में होने वाली जलन से तुरंत राहत दे सकता है, क्योंकि यह मुंह और गले को ठंडक देता है और साथ ही मसालेदार कंपाउंड्स को बहाकर निकालने में भी मदद करता है।

01 - 2026-05-17T214420.866

छाछ पीना कब होता है फायदेमंद?

न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज के अनुसार, मसालेदार खाना खाने के बाद छाछ पीना भी पाचन के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह दूध से हल्का होता है और इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट की सेहत को ठीक रखते हैं और मसालेदार खाना खाने के बाद होने वाली एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए, जिन लोगों को दूध पीने के बाद भारीपन या बेचैनी महसूस होती है, वे छाछ को ज्यादा आसानी से पचा पाते हैं। छाछ में थोड़ी सी मात्रा में जीरा या धनिया मिलाने से यह पाचन में और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में मसालेदार खाने की क्रेविंग क्यों बढ़ जाती है? डाइटिशियन से जानें कारण

दूध या छाछ कब नहीं पीना चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज ने बताया कि बहुत ज़्यादा ठंडे ड्रिंक्स कभी-कभी सेंसिटिव लोगों में गले की जलन या बदहजमी की समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं। इसलिए, जिन लोगों को लैक्टोज इनटॉलेरेंस है, उन्हें दूध से बनी चीजें खाने के बाद पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। इसलिए, उन्हें दूध और छाछ दोनों से परहेज करना चाहिए और इसके स्थान पर कोई दूसरा विकल्प तलाश करना चाहिए।

निष्कर्ष

ठंडा दूध पीने से मसालेदार खाने के कारण होने वाली पेट की जलन को तुरंत राहत मिल सकती है, जबकि मसालेदार खाना खाने के बाद पाचन और पेट को लंबे समय तक आराम देने के लिए छाछ ज्यादा बेहतर हो सकती है। इसलिए, मसालेदार खाने के बाद आप अपनी समस्या के अनुसार सही ड्रिंक को पी सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • मसालेदार खाना खाने के बाद क्या लेना चाहिए?

    मसालेदार खाना खाने के बाद पेट की जलन और गर्मी को शांत करने के लिए ठंडा दूध, दही, छाछ या केला सबसे अच्छा विकल्प होता है।
  • जब हम बहुत मसालेदार खाना खाते हैं तो पेट का क्या होता है?

    बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाने से पेट की अंदरूनी परत में जलन, एसिडिटी और जलन की समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें मौजूद कैप्साइसिन एसिड प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे पेट दर्द, डायरिया, खट्टी डकारें, जी मिचलाना और अल्सर की समस्या बढ़ सकती है।

Read Next

खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है सेहत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 17, 2026 22:00 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 17, 2026 22:00 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content