Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by , Senior Sub Editor

खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है सेहत

कुछ फूड्स और ड्रिंक्स ऐसे होते हैं, जिन्हें भोजन के तुरंत बाद लेने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं ऐसी पांच चीजों के बारे में जिन्हें खाना खाने के तुरंत बाद नहीं लेना चाहिए।

अक्सर लोग खाना खाने के तुरंत बाद कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो पाचन पर बुरा असर डाल सकती हैं। कई आदतें देखने में सामान्य लगती हैं, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से एसिडिटी, ब्लोटिंग, अपच और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हेल्दी रहने के लिए सिर्फ क्या खाना है, यह जानना जरूरी नहीं है, बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि खाने के तुरंत बाद किन चीजों से बचना चाहिए। ऐसी पांच चीजें ज‍िन्‍हें खाने के बाद नहीं खाना चाह‍िए के बारे में जानने के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

1. कॉफी

coffee-after-meal-to-avoid

कई लोगों को खाना खाने के बाद तुरंत कॉफी पीने की आदत होती है। हालांकि, ऐसा करना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर में आयरन और कुछ जरूरी मिनरल्स के अब्‍जॉर्ब होने की प्रक्र‍िया को प्रभावित कर सकता है। खासकर अगर आपने आयरन से भरपूर भोजन किया है, तो तुरंत कॉफी पीने से शरीर को उसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता। इसके अलावा, कॉफी एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या भी बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें- नमक कम करने से लेकर अच्छी नींद तक, ये 5 आसान आदतें कंट्रोल में रखेंगी बीपी

2. मिठाई

खाने के बाद मिठाई खाने की परंपरा काफी आम है, लेकिन भोजन के तुरंत बाद ज्यादा मीठा खाना ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। इससे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा हो सकती है और वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। खासकर डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस से जूझ रहे लोगों को खाने के तुरंत बाद मिठाई खाने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- क्या शुगर-फ्री बिस्किट, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक जैसे स्नैक्स वाकई हेल्दी होते हैं? एक्सपर्ट से जानें

3. ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक

कुछ लोग खाना खत्म करते ही ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक पी लेते हैं। यह आदत पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकती है। बहुत ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ खाने में मौजूद फैट को सख्त बना सकते हैं, जिससे भोजन पचाने में परेशानी हो सकती है। कोल्ड ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा भी ज्‍यादा होती है, जो वजन बढ़ाने और ब्लोटिंग का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें- प्रोसेस्ड फूड्स की वजह से बच्चों में बढ़ा रहे अस्थमा के मामले, स्टडी में वैज्ञानिकों को मिले प्रमाण

4. फल

फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन इन्हें खाने का सही समय भी जरूरी है। खाना खाने के तुरंत बाद फल खाने से पाचन धीमा हो सकता है। कई बार इससे गैस, ब्लोटिंग और पेट भारी महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। फल जल्दी पचते हैं, जबकि भारी भोजन को पचने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में दोनों चीजें साथ होने पर पाचन गड़बड़ा सकता है। बेहतर होगा कि फल खाने और भोजन के बीच कम से कम एक से दो घंटे का अंतर रखें।

यह भी पढ़ें- खाने के बाद खट्टी डकार: कौन से फूड्स बढ़ाते हैं परेशानी?

5. तले-भुने स्नैक्स

खाना खाने के तुरंत बाद समोसा, चिप्स, पकौड़े या अन्य तले-भुने स्नैक्स खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। भरे पेट में ज्यादा ऑयली और हाई-कैलोरी चीजें खाने से पाचन धीमा पड़ सकता है और पेट भारी महसूस हो सकता है। इसलिए भोजन के तुरंत बाद ऐसे स्नैक्स खाने से बचना चाहिए।

न‍िष्‍कर्ष:

भोजन करने के बाद कॉफी, मीठी चीजें, ठंडा पानी या कोल्‍ड ड्र‍िंक्‍स, फल, तले-भुने स्नैक्स जैसी चीजों का सेवन करने से बना चाह‍िए वरना पाचन संबंध‍ित समस्‍या हो सकती है।

Read Next

चीनी वाली चाय छोड़कर 30 दिन ग्रीन टी पीने से शरीर में क्या बदलाव आता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 17, 2026 14:52 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 17, 2026 14:52 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content