आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ब्लड शुगर से पीड़ित लोग अपने लिए बिस्किट, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक जैसे शुगर-फ्री स्नैक्स ढूंढते हैं, लेकिन क्या शुगर-फ्री ऑप्शन्स डायबिटीज में सेफ हैं? ऐसे में आइए Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से जानें क्या शुगर-फ्री स्नैक्स वाकई में हेल्दी होते हैं?
क्या शुगर-फ्री स्नैक्स खाना सेफ है?
Ms. Edwina Raj के अनुसार, "शुगर-फ्री स्नैक्स को अक्सर सेहतमंद विकल्पों के तौर पर बेचा जाता है, लेकिन वे हमेशा सभी के लिए पूरी तरह से सुरक्षित या सेहतमंद नहीं होते हैं। शुगर-फ्री बिस्किट, फ्रोजन योगर्ट, रस्क, जूस और डाइट सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे प्रोडक्ट्स में आमतौर पर सामान्य चीनी के बजाय आर्टिफिशियल स्वीटनर (artificial sweeteners) होती है। कॉमन स्वीटनर्स में एस्पार्टेम (aspartame), सुक्रालोज (sucralose), स्टीविया (stevia) और सैकरीन (saccharin) शामिल हैं। ये प्रोडक्ट्स कैलोरी और चीनी का सेवन कम करने में मदद कर सकते हैं, खासकर ब्लड शुगर (diabetes) वाले लोगों या जो लोग अपना वजन नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इनका सेवन बिना किसी लिमिट के किया जा सकता है।"
इसे भी पढ़ें: गर्मी में चीनी भरी कोल्ड ड्रिंक के बजाय पिएं ये 5 शुगर-फ्री ड्रिंक्स, वजन बढ़ने की नहीं सताएगी चिंता
ज्यादा खाने से हो सकती हैं परेशानियां
Ms. Edwina Raj के अनुसार, "कई शुगर-फ्री स्नैक्स अभी भी बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड होते हैं और उनमें अनहेल्दी फैट्स (unhealthy fats), मैदा, प्रिजर्वेटिव और ज्यादा नमक हो सकता है। कुछ प्रोडक्ट्स में सामान्य स्नैक्स जितनी ही कैलोरी हो सकती है। ज्यादा मात्रा में शुगर-फ्री सॉफ्ट ड्रिंक्स या जूस पीने से मीठे फूड्स के लिए क्रेंविग्स (cravings) बढ़ सकती है और खाने की आदतें प्रभावित हो सकती हैं। कुछ आर्टिफिशियल स्वीटनर कुछ लोगों में पेट फूलने (ब्लोटिंग), गैस या पेट की परेशानी का कारण बन सकती है, खासकर जब इनका सेवन बार-बार किया जाए।"
-1778927833745.jpg)
आर्टिफिशियल स्वीटनर के नुकसान और सावधानियां
Ms. Edwina Raj के अनुसार, "आर्टिफिशियल स्वीटनर के लंबे समय तक इस्तेमाल पर रिसर्च अभी भी जारी है। ज्यादातर अप्रूव्ड स्वीटनर को मॉडरेट मात्रा में लेने पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अत्यधिक सेवन फायदेमंद नहीं हो सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित रूप से बहुत मीठे फूड्स का सेवन करने से, भले ही उनमें चीनी न हो, मेटाबॉलिज्म और भूख को नियंत्रित (appetite control) प्रभावित हो सकता है। बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं और पाचन से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को इनके अत्यधिक सेवन के बारे में ज्यादा सावधान रहना चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: क्या नाइट शिफ्ट में बार-बार चाय या कॉफी पीना ब्लड शुगर बढ़ाता है? जानें एक्सपर्ट से
ब्लड शुगर में स्नैक्स के हेल्दी ऑप्शन्स को चुनें
Ms. Edwina Raj के अनुसार, "शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स को डाइट में नेचुरल और न्यूट्रिशियस फूड्स की जगह नहीं लेना चाहिए। ताजे फल, नट्स, घर पर बने स्नैक्स और सादा दही आमतौर पर ज्यादा सेहतमंद विकल्प होते हैं। लोगों को पोषण संबंधी लेबल भी ध्यान से पढ़ने चाहिए, क्योंकि "शुगर-फ्री" का मतलब हमेशा "सेहतमंद" नहीं होता।"
अच्छे स्वास्थ्य के लिए बैलेंस लाइफस्टाइल को फॉलो करें
Ms. Edwina Raj के अनुसार, "शुगर-फ्री स्नैक्स का कभी-कभार सेवन ज्यादातर स्वस्थ व्यक्तियों के लिए आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन मॉडरेशन जरूरी है। बैलेंस डाइट बनाए रखना, नियमित एक्सरसाइज करना और प्रोसेस्ड फूड्स को सीमित करना अभी भी लंबे समय तक स्वास्थ्य बनाए रखने के सबसे अच्छे तरीके हैं।"
निष्कर्ष
शुगर-फ्री स्नैक्स का सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है। इनमें अधिक मात्रा में आर्टिफिशियल स्वीटनर होते हैं। ऐसे में इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। ध्यान रहे, ब्लड शुगर से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
शुगर होने पर शरीर क्या संकेत देता है?
ब्लड शुगर की समस्या होने पर व्यक्ति को अधिक प्यास लगने, बार-बार यूरिन आने, अचानक से वजन कम होने, कमजोरी होने, थकान होने और घाव भरने में देरी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।ब्लड शुगर में क्या खाना चाहिए?
ब्लड शुगर की समस्या से पीड़ित लोगों को प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स से भरपूर फूड्स और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 16, 2026 16:09 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 16, 2026 16:09 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Edwina Raj