गर्मी में चीनी भरी कोल्ड ड्रिंक के बजाय पिएं ये 5 शुगर-फ्री ड्रिंक्स, वजन बढ़ने की नहीं सताएगी चिंता

Sugar Free Drinks For Summer: गर्मी में इन शुगर फ्री ड्रिंक्स पीने से वजन कंट्रोल रहने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में चीनी भरी कोल्ड ड्रिंक के बजाय पिएं ये 5 शुगर-फ्री ड्रिंक्स, वजन बढ़ने की नहीं सताएगी चिंता

Sugar Free Drinks For Summer: गर्मी आते ही ठंडी ड्रिंक्स पीना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। चिलचिलाती गर्मी में ठंडी ड्रिंक्स शरीर को ठंडा रखने के साथ गर्मी से भी बचाती है। लेकिन अधिकतर लोग गर्मी से बचने के लिए बाजार में मिलने वाले ड्रिंक्स का सहारा लेते है। इन ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा ज्यादा होने के साथ इनके सेवन से वजन भी तेजी से बढ़ता है और कई बार ये ड्रिंक्स महंगी भी काफी होती है। ऐसे में गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए घर में नैचुरल तरीके से ड्रिंक बनाई जा सकती है। इन ड्रिंक्स की खासियत ये है कि इसमें शुगर की मात्रा भी काफी कम होती है। जिस कारण इसे डायबिटीज के मरीज आसानी से पी सकते है और इन ड्रिंक्स को पीने से वजन बढ़ने की चिंता भी नहीं सताती है। आइए जानते हैं डाइटीशियन सुमन से गर्मी के लिए कौन सी शुगर फ्री ड्रिंक्स पीनी चाहिए।

जलजीरा

जलजीरा का खट्टा मीठा स्वाद अधिकतर लोगों को काफी पंसद होता है। इसको बनाने के लिए पुदीना और मसालों का प्रयोग किया जाता है। पुदीना पेट को ठंडा रखता है इसमें मौजूद नींबू पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। वहीं इसमें डलने वाला जीरा भी इसे स्वादिष्ट बनाने के साथ पेट को भी ठंडा रखता है। इस ड्रिंक में कैलोरीज की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन कम करने में मदद करती है।

छाछ

छाछ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट ठंडा रहने के साथ शरीर की कई बीमारियां भी दूर होती है। ये ड्रिंक पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। छाछ में कई तरह के मसाले डालकर पीया जा सकता है जैसे नमक, भुना जीरा, धनिया, काली मिर्च और अदरक आदि।

chaach

सत्तू शरबत

सत्तू शरबत पीने से शरीर को कई फायदे मिलते है। गर्मी में इसे पीने पेट ठंडा रहता है, शरीर हाइड्रेट होता है और यह पाचन तंत्र में होने वाली परेशानियों को भी दूर करता है। इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी, गैस और अपच आसानी से दूर होती है। इसको पीने से वजन भी नहीं बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में चेहरे पर रोज दही से करें मसाज, स्किन बनेगी ग्लोइंग और बेदाग

नारियल पानी

नारियल पानी बाजार में आसानी से मिल जाता है। कई बार बाहर जाने पर इन ड्रिंक्स को ले जाना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में नारियल पानी को पीकर शरीर को ठंडा रखने के साथ शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट भी रहता है। इसके सेवन से चेहरे पर भी ग्लो आता है।

आम पन्ना

गर्मी में कच्चे आम का पन्ना किसी वरदान से कम नहीं होता है। इसको पीने से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ शरीर हाइड्रेट भी रहता है। गर्मी में इसके सेवन से पेट ठंडा रहता है और पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। आम पन्ना में मौजूद मसाले शरीर के लिए बहुत हेल्दी होते है।

गर्मी में इन शुगर फ्री ड्रिंक्स का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में लीची का जूस पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer