गर्मी के मौसम में आम का पना पीना आपके लिए बहुत फायेदमंद होता है। आम में मौजूद पोषक तत्वों के कारण इसका पना गर्मी में आपको लू से बचाता है। इसके अलावा पना बनाने में तमाम तरह के मसालों का प्रयोग किया जाता है, जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खट्टे कच्चे आमों से बनने वाला ये पना, मीठे और नमकीन दोनों फ्लेवर्स में बनाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं क्यों फायदेमंद है आपके लिए आम का पना और कैसे बना सकते हैं इसे।
क्यों फायदेमंद है आम का पना?
एक कप कच्चे आम में 28 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 3 ग्राम डाइट्री फाइबर्स, 45.7 मिलीग्राम विटामिन सी, 0.2 मिलीग्राम विटामिन बी-6, 1.8 मिलीग्राम विटामिन ई, 6.9 माइक्रोग्राम विटामिन के, 0.2 मिलीग्रीम कॉपर, 257 मिलीग्राम पोटैशियम, 23.1 माइक्रोग्राम फॉलेट, 1 ग्राम प्रोटीन होता है। जबकि इतने ही आम में सिर्फ 0.4 ग्राम फैट और 107 कैलोरीज होती हैं। कच्चे आम से बनी चीजें इसीलिए गर्मी के मौसम में बहुत फायदेमंद होती हैं। आइए बताते हैं कि आप घर पर स्वादिष्ट आम पना कैसे बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- गर्मी में खाएं सिर्फ ताजा खाना, बासी खाना खाने से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं
आवश्यक सामग्री
- कच्चे आम - 2 -3 मीडियम आकार यानी 300 ग्राम
- भुना और पीसा जीरा - 2 छोटी चम्मच
- काला नमक - स्वादानुसार
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- चीनी - स्वादानुसार
- पुदीना - 20- 30 पत्तियां
इसे भी पढ़ें:- गर्मी में पिएं ये 5 हर्बल चाय, पेट को मिलेगी ठंडक और लू से रहेगा बचाव
आम पना बनाने की विधि
- सबसे पहले कच्चे आम को धोकर, पानी में उबालकर और मसलकर गुठली निकाल लें।
- इस गूदे को एक कप पानी में डालकर उबाल लें।
- अब इस उबले पल्प में चीनी, काला नमक और पुदीना की पत्तियां मिलाकर पीस लें।
- पीसकर एक लीटर ठंडे पानी में मिलाकर छान लें।
- अब इसमें काली मिर्च और भुना जीरा पाउडर मिला दें।
- आपका आम पना तैयार है, इसे एकदम ठंडा बर्फ की क्यूब डालकर सर्व करें।
- आप चाहे तो पुदीने की पत्तियां सजाकर भी परोस सकते हैं।
आम पन्ना तुरंत एनर्जी देता है और भोजन में रुचि बढ़ाता है। यह एक स्वास्थ्यवर्द्धक पेय है। तो देर किस बात की आज ही बनाये आम पन्ना।
Read More Articles on Healthy Recipes in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version