गर्मी में खाएं सिर्फ ताजा खाना, बासी खाना खाने से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

गर्मी के मौसम में खान-पान संबंधी सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। तापमान ज्यादा होने के कारण इस मौसम में खाना जल्दी खराब हो जाता है। अगर आप गर्मी के मौसम में बासी यानी बचा हुआ खाना खाते हैं, तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। चिकित्सकों के मुताबिक गर्मी के मौसम में आपको 4-5 घंटे से ज्यादा समय का बना हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा सलाद और फलों को खाने के दौरान ही काटना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में खाएं सिर्फ ताजा खाना, बासी खाना खाने से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

गर्मी के मौसम में खान-पान संबंधी सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है। तापमान ज्यादा होने के कारण इस मौसम में खाना जल्दी खराब हो जाता है। अगर आप गर्मी के मौसम में बासी यानी बचा हुआ खाना खाते हैं, तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। चिकित्सकों के मुताबिक गर्मी के मौसम में आपको 4-5 घंटे से ज्यादा समय का बना हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा सलाद और फलों को खाने के दौरान ही काटना चाहिए। अगर आप बासी खाना या सलाद खाते हैं, तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।

फूड पॉइजनिंग

गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग के मामले काफी बढ़ जाते हैं। इसका कारण यह है कि तापमान गर्म होने के कारण खाने में बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनप जाते हैं। ये बैक्टीरिया 5 डिग्री सेल्सियस से 60 डिग्री सेल्सियल के तापमान के बीच तेजी से बढ़ते हैं। एक-दो घंटे में ही ये बैक्टीरिया संख्या में 2-3 गुना तक वृद्धि कर सकते हैं, जिससे खाना जहरीला हो जाता है। गर्मी के मौसम में सामान्य तापमान 32-45 डिग्री सेल्सियस तक होता है, जिससे बैक्टीरिया को बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिल जाती हैं। खाना खाने के बाद पेट में दर्द और उल्टी, फूड पॉइजनिंग के लक्षण हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:- गर्मी में पिएं ये 5 हर्बल चाय, पेट को मिलेगी ठंडक और लू से रहेगा बचाव

डायरिया

डायरिया का शिकार ज्यादातर बच्चे होते हैं। बच्चों का पाचनतंत्र और प्रतिरक्षातंत्र वयस्कों से कमजोर होता है। इसलिए बासी खाने से बच्चे जल्दी प्रभावित हो सकते हैं। डायरिया होने पर व्यक्ति को बार-बार पतले दस्त, उल्टी और बुखार हो सकता है। इस रोग में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जो कई बार खतरनाक स्थिति हो सकती है। बासी और खराब खाने के अलावा, साफ-सफाई की कमी भी डायरिया का कारण बन सकती है।

फ्रिज में रखा खाना भी खतरनाक

अगर आप रात या दिन का बचा हुआ खाना फ्रिज में रख देते हैं और सोचते हैं कि अगले दिन इसे खा लिया जाएगा, तो ये भी एक गलत आदत है। फ्रिज में ताजे फल और सब्जियां रखे जा सकते हैं, जिन्हें आपने काटा न हो या जिनका छिलका न उतारा हो। मगर बचे हुए खाने को रखने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। कुछ लोग रात को ही आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं, ताकि सुबह समय बचा सकें। मगर लगातार इस आटे का सेवन करने से आपको पेट की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:- स्ट्रोक से एक महीने पहले ही शरीर देने लगता है ये 6 संकेत, रहें सावधान

दूध और दूध से बने आहार भी न करें इस्तेमाल

कुछ लोग दूध को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक इस्तेमाल करते रहते हैं। अगर आप ताजा दूध लेते हैं, तो इसे एक बार उबालने के बाद उसी दिन समाप्त कर दें। अगर आप पैकेट वाले दूध का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी एक्सपायरी डेट से पहले इसे इस्तेमाल कर लें। ध्यान दें पैकेट वाले दूध पर जो एक्सपायरी डेट लिखी होती है, वो तभी तक मान्य है जब तक दूध पैकेट के अंदर बंद है और हवा के संपर्क में नहीं आया है। अगर आप दूध को पैकेट से निकाल लेते हैं, तो इसे उसी दिन खत्म कर दें।

ज्यादा समय के कटे हुए सलाद और फल न खाएं

अक्सर लोग फल, सब्जियां और सलाद काटकर पहले ही रख देते हैं, ताकि बनाने के समय उनका समय बचे। मगर आपको बता दें कि प्राकृतिक आहारों को आपको तभी काटना या छीलना चाहिए, जब आपको इनका सेवन करना हो। 30-35 मिनट से ज्यादा समय पहले के कटे हुए प्याज और टमाटर आपको नहीं खाना चाहिए।

Read More Articles On Healthy Diet in Hindi

Read Next

क्‍या आप भी ज्‍यादा खाते हैं नमक वाले फूड? शरीर को हो सकती हैं ये 5 गंभीर समस्‍याएं

Disclaimer