Expert

क्या प्रेग्नेंसी में लीची का जूस पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Litchi Juice In Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी में लीची का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। एक्सपर्ट से जानें, इसके लाभ।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: May 19, 2023 18:22 IST
क्या प्रेग्नेंसी में लीची का जूस पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Litchi Juice In Pregnancy In Hindi: गर्मियों का सीजन है। हर कोई लीची का मजा ले रहा है। कोई इस फल को छीलकर खाना पसंद करता है, तो कोई इसका जूस पीना पसंद करता है। सामान्य और स्वस्थ लोग, जैसे मन आए, इस फल का सेवन कर सकते हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए यह सवाल उठना जरूरी है कि क्या वे लीची का जूस पी सकती हैं? दरअसल, गर्भावस्था में कुछ भी खाने या पीने से पहले उन्हें एक्सपर्ट से जरूर पूछना चाहिए। इसी क्रम में हमने डाइट एन क्योर क्लीनिक की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। उनसे जानते हैं कि गर्भावस्था में लीची का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है।

imported/images/2023/May/19_May_2023/is-it-safe-to-drink-litchi-juice-during-pregnancy-inside2.jpg

क्या प्रेग्नेंट महिलाएं लीची का जूस पी सकती हैं (Is It Safe To Drink Litchi Juice During Pregnancy)

हां, प्रेग्नेंट महिलाएं लीची का जूस पी सकती हैं। यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है। हालांकि, लीची का जूस पीते समय गर्भवती महिलाओं को इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। इसके पीछे कई सारी वजहें हैं, जैसे लीची का जूस की अधिकता उनकी तबियत बिगाड़ सकती है। इससे पेट ख़राब हो सकता है और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: ज्यादा लीची खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, बता रहे हैं एक्सपर्ट

लीची का जूस पीने से प्रेग्नेंट महिलाओं को मिलते हैं विशेष फायदे (Benefits Of Drinking Litchi Juice During Pregnancy)

Benefits Of Drinking Litchi Juice During Pregnancy

पोषण संबंधी लाभ (Nutritional Benefits)

लीची का जूस पीने से प्रेग्नेंट महिलाओं को लाभ पहुंचता है, क्योंकि लीची फल में विटामिन सी, आहार फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत है। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं और इम्युनिटी भी बेहतर होती है। हालाँकि, लीची का रस पूरे लीची फल में मौजूद सभी पोषण लाभों को बरकरार नहीं रख सकता है, क्योंकि जूस बनाने की वजह से इसके पोषक तत्वों को नुकसान होता है।

शुगर कंटेंट (Sugar Content)

गर्भवती महिलाओं को लीची का जूस पीते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस फल में प्राकृतिक रूप से मीठापन होता है। इस फल का जूस बनाते समय ऊपर से मीठा या चीनी डालने की जरूरत नहीं होती है। ध्यान रखें, अगर आप इसमें ऊपर से मीठा डालती हैं, तो इससे गर्भकालीन मधुमेह की आशंका बढ़ सकती है और अत्यधिक वजन बढ़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को सीमित मात्रा में लीची का जूस पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: लीची की पत्तियों में होते हैं कई गुण, जानें सेहत के लिए इसके 7 फायदे और इस्तेमाल का तरीका

बॉडी हाइड्रेट रहती है (Hydration)

लीची का जूस पीने से गर्भवती महिलाओं की बॉडी हाइड्रेट रहती है। वैसे भी गर्मियों में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हाइड्रेटेड रहना महत्वपूर्ण है। प्यास बुझाने के लिए लीची का रस एक फ्रेश ऑप्शन हो सकता है। लेकिन, इसे कभी भी पानी का विकल्प न समझें। प्यास लगने पर पानी ही पिएं। इसके अलावा, खुद को हाइड्रेट रखने के लिए आप अन्य फलों का सेवन भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लीची के बीज भी होते हैं बड़े काम के, इन 4 समस्याओं को कर सकते हैं दूर

लीची का जूस पीने से पहले प्रेग्नेंट महिलाएं इन बातों का भी रखें ध्यान

प्रेग्नेंट महिलाओं को लीची का जूस पीने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए, जैसे-

एलर्जी (Allergies and Sensitivities)

लीची का जूस पीने से पहले प्रेग्नेंट महिलाओं को यह जांच लेनी चाहिए कि कहीं उन्हें इससे एलर्जी, तो नहीं है? अगर ऐसा है, तो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। वास्तव में, कई महिलाएं ऐसी होंगी, जिन्होंने कभी भी लीची फल या जूस नहीं पिया होगा। अगर आप ऐसी ही महिलाओं में से हैं, तो बेहतर है कि एक बार चेक कर लें कि कहीं आपको इससे एलर्जी तो नहीं है। ध्यान रखें, एलर्जी होने पर आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसका बुरा असर आपके बच्चे पर भी पड़ सकता है।

फल बासी नहीं होनी चाहिए (Food Safety)

लीची का जूस पीने से पहले प्रेग्नेंट महिलाओं को यह भी देखना चाहिए कि लीची का जूस कभी भी पुराने या बसी लीची से नहीं बनाना चाहिए और न ही सड़ी-गली लीची से इसका रस निकालना चाहिए। सड़े-गले लीची से जूस बनाकर पीने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है, उसमें मौजूद बैक्टीरिया आपके पेट में जा सकता है, जिससे लूज मोशन या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। आप इस तरह के जोखिम लेने से बचें। हमेशा जूस बनाने के लिए फ्रेश लीची का ही इस्तेमाल करें।

कुल मिलाकर, ऊपर बताई बातों को ध्यान रखते हुए गर्भावस्था के दौराना महिलाएं लीची का जूस पी सकती हैं। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान अपनी डाइट में ककिसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट से बात जरूर कर लें। याद रखें, गर्भावस्था के दौरान एक बैलेंस्ड और न्यूट्रिशिएस डाइट लेने के लिए विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन शामिल करने चाहिए। इससे बच्चा और मां दोनों स्वस्थ रहते हैं।

image credit: freepik

Disclaimer