
Diet Tips For Night Shift Workers: जो लोग नाइट शिफ्ट में काम करते हैं उनकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। ऐसे लोग वजन बढ़ने और अपच जैसी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोग, जंक फूड का ज्यादा सेवन करते हैं। ऐसे लोग ज्यादा तला-भुना या मसालों से बना खाना आसानी से पचा नहीं पाते। नाइट शिफ्ट में मेटाबॉलिक हेल्थ, मेंटल हेल्थ, डाइजेशन, हार्मोन्स का संतुलन आदि बिगड़ जाता है। नाइट शिफ्ट वर्कर्स को प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे एलर्टनेस बनी रहेगी। नाइट शिफ्ट करने वाले लोग दिनभर सोते हैं और कभी-कभी उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती। इस कारण पाचन तंत्र भी बिगड़ जाता है। नाइट शिफ्ट से हो रहे डैमेज को कंट्रोल करने के लिए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन रुजुता दिवेकर से इंस्टाग्राम पर कुछ आसान डाइट टिप्स शेयर की हैं। इन टिप्स को आगे विस्तार से जानते हैं।
नाइट शिफ्ट में क्या खाएं?- Diet Tips For Night Shift Workers
नाइट शिफ्ट से पहले क्या खाएं?- Foods To Eat Before Night Shift
रुजुता के मुताबिक, नाइट शिफ्ट में लोग, भूख लगने पर कोल्ड ड्रिंक, बर्गर-पिज्जा, चिप्स खाने लगते हैं। उन्हें खाने की क्रेविंग महसूस होती है। क्रेविंग से बचने के लिए आप घर से मोटा अनाज खाकर जाएं। गर्मी में राजगिरा, ज्वार, रागी की रोटी या दलिया बनाकर खा सकते हैं। मोटा अनाज खाने से डायबिटीज कंट्रोल होती है, हार्ट हेल्दी रहता है, कैल्शियम की कमी दूर होती है, थकान नहीं होती, पाचन तंत्र बेहतर रहता है आदि। नाइट शिफ्ट से पहले खाने के पोर्शन साइज पर भी गौर करें, अधिक खा लेने से आपको काम के दौरान नींद आएगी।
नाइट शिफ्ट के दौरान ऑफिस में क्या खाएं?- Foods To Eat During Night Shift
रुजुता के मुताबिक, नाइट शिफ्ट में लोग नींद भगाने के लिए चाय-कॉफी का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है। नाइट शिफ्ट में ऑफिस आकर, पानी, छाछ, सौंफ का शरबत पी सकते हैं। इससे शिफ्ट खत्म होने पर ब्लोटिंग, जी मिचलाना, सिर दर्द, एसिडिटी, गुस्सा आना आदि लक्षण नजर नहीं आएंगे। नाइट शिफ्ट के दौरान, हल्की डाइट लें। प्रोटीन स्नैक खा सकते हैं। सोया या पनीर रोल घर से बनाकर ले जाएं। वेजिटेबल सैंडविच या फ्रूट सलाद खाना भी अच्छा विकल्प है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें- क्या नाइट शिफ्ट में काम करने से पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं? जानें डॉक्टर की राय
नाइट शिफ्ट के बाद क्या खाएं?- Foods To Eat After Night Shift
रुजुता के मुताबिक, जब आप सुबह नाइट शिफ्ट से लौट लाएं, तो केला या आम खाएं। एसिडिटी की समस्या होती है, तो गुलकंद के साथ पानी या गुलकंद के साथ दूध पी सकते हैं। इसके बाद सो जाएं। इन विकल्पों को खाकर सोएंगे, तो भूख से नींद नहीं टूटेगी। आप आराम से सो सकेंगे। फिर उठने के बाद, 3 बार सूर्य नमस्कार करें और फिर नाइट शिफ्ट पर चले जाएं। बहुत से लोग नाइट शिफ्ट के बाद, घर आकर सो जाते हैं। भूखे पेट सोने से सिर दर्द, कब्ज, एसिडिटी आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हेल्दी डाइट ही फॉलो करें।
नाइट शिफ्ट वर्कर्स को हल्का भोजन ही खाना चाहिए। ताजा घर का बना खाना खाएं। बाहर का तला-भुना खाने से बचना चाहिए।उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।