Expert

पाइनएप्पल खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन

Side Effects Of Pineapple: पाइनएप्पल खाने से ब्लड शुगर बढ़ने के साथ पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: May 19, 2023 16:10 IST
पाइनएप्पल खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Side Effects Of Pineapple: पाइनएप्पल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अधिकतर लोगों को ये काफी पसंद भी होता है। ये बाहर से देखने में कड़क और हरे रंग को होता है और अंदर से पीले रंग का। ये स्वाद में खट्टा मीठा होता है। कई लोग इसे खाना काफी पंसद करते है। पाइनएप्पल में सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते है। इसके सेवन से शरीर हेल्दी रहता है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को मजबूत होता है और शरीर की कई समस्याओं को दूर भी करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पाइनएप्पल खाने के कुछ नुकसान भी है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।

पाचन से जुड़ी समस्याएं

पाइनएप्पल खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है। जिस कारण ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से डायरिया, पेट खराब, अपच और उल्टी की समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर 

जी हां, ज्यादा मात्रा में पाइनएप्पल खाने से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है। उन्हें ज्यादा मात्रा में पाइनएप्पल के सेवन से बचना चाहिए। पाइनएप्पल में नैचुरल शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में ये शरीर को हानि पहुंचा सकती है।

tooth pain

दांत दर्द

ज्यादा मात्रा में पाइनएप्पल खाने से दांतो में दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसमें शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिस कारण दांतों में सड़न के साथ दांतों में दर्द की समस्या भी हो सकती है। साथ ही इसके सेवन से मसूड़ों भी खराब हो सकते है। ऐसे में पाइनएप्पल का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में चेहरे पर रोज दही से करें मसाज, स्किन बनेगी ग्लोइंग और बेदाग

एलर्जी 

पाइनएप्पल का मीठा स्वाद होने के कारण कई लोग इसका ज्यादा सेवन कर लेते है। जिस कारण एलर्जी की समस्या हो सकती है। पाइनएप्पल में टेंडराइजिंग गुण मौजूद होते है। जिस कारण वह एलर्जी को बढ़ा सकते है और शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकते है।

ब्लीडिंग की समस्या

पाइनएप्पल के ज्यादा सेवन से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। पाइनएप्पल में एंजाइम ब्रोमेलैन मौजूद होता है। ये तत्व अगर आप खून को पतला करने की दवाई लें रहे है, तो इसके सेवन से ब्लीडिंग की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में प्रेगनेंट महिलाओं को भी इसके सेवन से बचना चाहिए।

पाइनएप्पल खाने से शरीर को इस तरह के नुकसान भी हो सकते है। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer