दांत का दर्द बहुत परेशान करता है। ये दर्द कई बार आसानी से ठीक भी नहीं होता, जिसके चलते कई तरह की दवाईयों का सेवन करना पड़ता है। कई बार कैपिंग लगवाने के बाद दांत दर्द इतना बढ़ जाता है कि डॉक्टर के पास तुरंत जाकर इंजेक्शन लगवाना पड़ता है। कैपिंग लगवाने के बाद दांतों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है, जिस से कैपिंग ज्यादा चले और उस में इंफेक्शन या और कोई दिक्कत न हो। आइये जानते हैं कि कैपिंग लगवाने के बाद आखिर दांत में दर्द क्यों होता है।
इंफेक्शन
कई बार कैपिंग लगवाने के बाद कैप दांतों में ठीक से एडजस्ट नहीं हो पाती, जिस कारण इंफेक्शन हो जाता है। शुरुआत में इस इंफेक्शन का पता नहीं चलता। जब ये इंफेक्शन जब बढ़ जाता है, तब दांत में दर्द होना शुरू होता है। ये दर्द बढ़कर गालों और कान तक भी जा सकता है। ये इंफेक्शन कई बार गलत साइज की कैपिंग लगाने से भी होता है। कई बार दांत में की गई पुरानी फिलिंग भी इंफेक्शन का कारण बनती है।
दांतों की सड़न
कई बार कैपिंग ठीक ढंग से नहीं होने पर दांतों में सड़न शुरू हो जाती है। शुरुआत में दांतों में इस सड़न का पता नहीं लगता, जिस कारण ये तेजी से दांतों में फैल जाती है। इसकी वजह से दांतों में बहुत दर्द भी होता हैं। समय से इसको ठीक न कराने से बाकी दांतों को भी खराब करना शुरू कर देती है।
फ्रैक्चर या चोट
कैपिंग के बाद अगर कोई एक्सीडेंट हो जाए, तो दांतों के फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में संभव है कि शुरुआत में दर्द का पता न चले लेकिन कुछ समय बाद ये फ्रैक्चर या चोट दांतों में दर्द की परेशानी पैदा कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर की समस्या होने पर नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, बढ़ सकती है समस्या
दांत दर्द दूर करने के घरेलू उपाय
कई बार दांत का दर्द ऐसे समय पर होता है, जब डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं होता। ऐसे में ये घरेलू उपाय ट्राई करके दांत के दर्द को कुछ कम किया जा सकता है। समस्या बढ़ने पर डॉक्टर के पास अवश्य जाएं। दांत के दर्द को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
1.दांत के दर्द वाले एरिया को बर्फ से सेंकने पर दर्द में आराम मिलता हैं।
2. दांत के दर्द को कम करने के लिए लौंग का इस्तेमाल वर्षों से होता आ रहा है। इसको इस्तेमाल करने के लिए दर्द वाले एरिया में लौंग को रखे। या फिर लौंग के तेल को भी दर्द पर लगाया जा सकता है।
3. टी-बैग्स के जरिए भी दांत के दर्द को कम किया जा सकता है। इसके लिए टी-बैग्स को प्रभावित एरिया पर कुछ समय के लिए रखें। इससे दर्द कम होने में मदद मिलेगी।
4. गर्म पानी के गरारे करने से भी दांत के दर्द में आराम मिलता है।
5. अमरूद के पत्ते चबाने से दांत का दर्द कम होता है। इसका उपयोग करने के लिए अमरूद के पत्ते तोड़ें। उन पत्तों को साफ पानी से वॉश करें और पत्ते को चबाएं। अमरूद में एंटिबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मौजूद होते हैं, जिससे दांत में दर्द नहीं होता है।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version