Doctor Verified

किन लोगों को किशमिश नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

कुछ लोगों को किशमिश के सेवन से स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। जानें किन लोगों को किशमिश के सेवन से परहेज करना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
किन लोगों को किशमिश नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


Who Should Not Consume Raisins: सेहत के लिए सूखी मेवा फायदेमंद मानी जाती है। इनमें हेल्दी फैट्स होने के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। सुबह खाली पेट भीगे हुए सूखे मेवे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसी तरह हर सूखी मेवा का सेहत के लिए अलग फायदा होता है। किशमिश की बात की जाए, तो पाचन संबंधित समस्याओं के लिए यह फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप रोज सुबह किशमिश भिगोकर खाते हैं, तो इससे वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। लेकिन कई लोगों को किशमिश के सेवन से नुकसान भी हो सकता है। इसके सेवन से कई लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं से भी गुजरना पड़ सकता है। इस बारे में विस्तार से समझने के लिए हमने बात कि बैंग्लोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की चीफ डायटिशियन सुष्मा पीएस से। 

raisins

किन लोगों को किशमिश का सेवन नहीं करना चाहिए- Who Should Not Consume Raisins Daily

एक्सपर्ट के मुताबिक किशमिश के सेवन अगर लिमीट में किया जाए, तो यह नुकसानदायक नहीं है। लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

डायबिटीज की समस्या- Diabetic Patients

किशमिश में शुगर कंटेंट ज्यादा होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसलिए जिन लोगों का ब्लड शुगर असंतुलित रहता है, उन्हें इसके सेवन से समस्या हो सकती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- रातभर पानी में भिगोकर रखें किशमिश, रोज सुबह खाने से शरीर को मिलते हैं ये 6 फायदे

फाइबर ज्यादा होता है- Fiber

किशमिश में फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए जिन लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर की समस्या है, उन्हें इसके सेवन से परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर किशमिश का सेवन किया जाए तो इनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। 

किडनी से जुड़ी समस्याएं- Kidney Disease

किशमिश में ऑक्सालेट नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो किडनी स्टोन का कारण बन सकता है। जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें इसका सेवन सोच-समझकर करना चाहिए। क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से भी किडनी स्टोन की समस्या हो सकती हैं। इसके अलावा, जिन लोगों को कभी पथरी की समस्या रही है, उन्हें भी इसका सेवन संभलकर करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- अखरोट और किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन

फूड एलर्जी वाले लोग- Food Allergy

जिन लोगों को किशमिश के सेवन से एलर्जी रहती है, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। किशमिश में सल्फाइट पाया जाता है, जो ड्राई फ्रूट में पाए जाने वाला साधारण प्रिजर्वेटिव है। इसके ज्यादा सेवन से भी कई लोगों को परेशानी हो सकती है। 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • आप जब भी किशमिश का सेवन करें, इसे हमेशा कई घंटों के लिए पानी में भिगोकर रखें।
  • एक बार में अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन नहीं करें। क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से भी आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। 
  • किशमिश को शाम के स्नैक्स या किसी व्यंजन में डालकर भी खा सकते हैं। इससे आपको किशमिश के ज्यादा फायदे मिलेंगे। 

इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Read Next

नेचुरल तरीके से फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं ये 5 डेयरी प्रोडक्ट्स, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे

Disclaimer