Expert

सर्दियों में भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में करें शामिल

Benefits Of Eating Soaked Raisins In Winter Season: मुट्ठी भर भीगी हुई किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जानें सर्दियों में इसको खाने के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में करें शामिल


Benefits Of Eating Soaked Raisins In Winter Season: किशमिश को शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लोग इसे हेल्दी स्नैकिंग के साथ कईलोग सुबह की शुरुआत इससे करना पसंद करते हैं। किशमिश को ऐसा खाने के बजाए भिगो कर खाने से इसमें पौष्टिकता बढ़ जाती है और शरीर स्वस्थ रहता है। किशमिश में कई तरह पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कैल्शियम, आयरन, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम और विटामिन सी। इसके सेवन से हड्डिया मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र हेल्दी रहता हैं। सर्दियों के मौसम में इन्हें कुछ घंटों के लिए भिगोने से पाचन समस्याओं, वजन घटाने और शरीर की कई बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं। किशमिश नेचुरल रूप से मीठी होती हैं और उनमें चीनी और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, फिर भी कम मात्रा में सेवन करने पर यह शरीर को स्वस्थ रखती हैं। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ शरीर की थकान भी कम होती है। यह बच्चों को भी आसानी से दी जा सकती हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में भीगी किशमिश खाने के अन्य फायदों के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

वजन कम करने में मददगार

सर्दियों में भीगी हुई किशमिश खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। किशमिश में नेचुरल शुगर होती हैं, जो शरीर की कैलोरी की मात्रा बढ़ाए बिना क्रेविंग्स को शांत करने में मदद करती है। साथ ही यह पेट को लंबे समय तक भरकर रखती हैं, जिससे आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं और वेट लॉस में मदद मिलती है।

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

सर्दियों में अक्सर पेट में कब्ज की समस्या रहती है। ऐसे में किशमिश में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को दूर करने के साथ पेट को साफ रखने में मदद करता है। भीगी हुई किशमिश के सेवन से बाउल मूवमेंट ठीक होती है और गैस, अपच और एसिडिटी से राहत मिलती है।

strong immunity

इम्यूनिटी को मजबूत करें

सर्दियों में मौसमी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। किशमिश में भरपूर मात्रा में विटामिन बी और सी पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर को हेल्दी रखते हैं। किशमिश में इंटी इंफ्मेलेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन और फ्लो के लक्षणों से बचाव करते हैं।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

हड्डियों को मजबूत करें

महिलाओं में 30 की उम्रके बाद कमजोर हड्डियों की परेशानी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में रोज भिगी हुई किशमिश के सेवन से शरीर को कैल्शियम मिलता है, इससे हड्डियां मजबूत होने के साथ हड्डियों से संबंधित बीमारियों से बचव होता हैं। भीगी हुई किशमिश आसानी से पच जाती है। ऐसे में सेवन से हड्डियों और मसल्स को मजबूती मिलती हैं।

एनर्जी में फायदेमंद

किशमिश में फ्रुक्टोजऔर ग्लूकोज पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ वजन को भी बढ़ता है। किशमिश को अगर संयमित मात्रा में खाया जाता, तो इसे सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ शरीर की थकावट से राहत मिलती है।

सर्दियों में भिगी हुई किशमिश खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या थायराइड के मरीजों को बाजरा खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer