Tue Oct 6, 2026 | 08:18 AM IST

Medically Reviewed by Rhitika Sharma , Nutrition and Dietetics

ठंड में भीगी किशमिश खाने के जबरदस्त फायदे जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

Benefits of Raisins: सर्दियों में आलस आना और डाइजेशन की समस्या होना सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है। साथ ही ठंड में स्किन को लेकर भी लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में किशमिश लोगों की इन समस्याओं का इलाज कर सकती है। इस लेख में न्यूट्रिशनिस्ट ने सर्दियों में किशमिश के फायदों को विस्तार से बताया है।
ठंड में भीगी किशमिश खाने के जबरदस्त फायदे जानें न्यूट्रिशनिस्ट से 
ठंड में भीगी किशमिश खाने के जबरदस्त फायदे जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

Benefits of Raisins: सर्दियां शुरू होते ही आलस बहुत ज्यादा हो जाता है और कई लोगों को डाइजेशन की भी समस्या हो जाती है। ठंड में लोग कुछ ऐसा डाइट में शामिल करने की कोशिश करते हैं, जिससे डाइजेशन, एनर्जी और इम्युनिटी बेहतर हो। लोग यह भी चाहते हैं कि फूड आसानी से मिल जाए और बेहतर तरीके से असर भी करें। ऐसे में किशमिश काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सर्दियों में रात को भिगोकर सुबह खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। किशमिश में विटामिन, आयरन, एंटीऑक्सिडेंट और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (kishmish ke fayade) है, जो सर्दियों में सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सर्दियों में किशमिश के फायदे जानने के लिए हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा (Rhitika Sharma, Senior Dietitian ( Nutrition Consultant ), Sarvodaya Hospital, Sector-8, Faridabad) से बात की

सर्दियों में भीगी किशमिश खाना क्यों है फायदेमंद

सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा कहती हैं, “किशमिश में पहले से ही कई न्यूट्रियंट्स होते हैं, लेकिन जब इसे रात भर पानी में भिगोया जाता है, तो किशमिश की बाहरी परत नरम हो जाती है। इससे किशमिश के अंदर मौजूद विटामिन, आयरन, मिनरल्स और नेचुरल शुगर शरीर में आसानी से ऑब्जर्ब हो जाती है। भीगी किशमिश खाने से डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म और न्यूट्रियंट्स बेहतर तरीके से पचता है और शरीर को उसका फायदा मिलता है।”

 kishmish ke fayade in hindi doc quotekishmish ke fayade in hindi doc quote

यह भी पढ़ें- क्‍या किशमिश खाने से वाकई हेयर ग्रोथ हो सकती है? एक्‍सपर्ट से जानें

किशमिश खाने से सर्दियों में एनर्जी मिलना

ठंड में अक्सर सुस्ती और थकान महसूस होती है। भीगी किशमिश में मौजूद ग्लूकोज और फ्रक्टोज बहुत जल्दी शरीर को एनर्जी देते हैं। अगर भीगी किशमिश को सुबह खाली पेट होने शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और दिन की शुरुआत एनर्जेटिक होती है और इसी कारण किशमिश को नेचुरल एनर्जी बूस्टर कहते हैं।

किशमिश से खून की कमी दूरी होना

किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में होती है और इसे भिगोकर खाने से आयरन ज्यादा तेजी से पच जाता है। किशमिश उन महिलाओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जिन्हें खून की कमी हो जाती है और बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है। प्रेग्नेंसी के बाद रिकवरी कर रही महिलाओं के लिए भी किशमिश बहुत असरदार रहती है, क्योंकि किशमिश में मौजूद कॉपर रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करते हैं, जिससे हिमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता है।

सर्दियों में किशमिश कब्ज और गैस से देता है राहत

दरअसल, सर्दियों में पानी पीना काफी कम हो जाता है और डाइजेशन भी स्लो हो जाती है, जिससे से कब्ज और गैस जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। भीगी किशमिश में सॉल्बिल फाइबर होते हैं, जो आंतों को साफ रखने, डाइजेशन को स्मूद बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद प्रीबायोटिक गुण पेट का अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे डाइजेशन और इम्युनिटी बेहतर होती है।

सर्दियों में स्किन के लिए फायदेमंद

किशमिश में कैटेचिन, पॉलीफेनोल्स और रेस्वेराट्रोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सर्दियों में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। किशमिश शरीर को इंफेक्शन, स्किन को ड्राईनेस से बचाता है। किशमिश कोलेजन को सपोर्ट करता है, जिससे स्किन का ग्लो बढ़ता है और चेहरे पर बारीक लाइन्स कम होती है। किशमिश में मौजूद बोरॉन हड्डियों और जॉइंट्स को सेहतमंद रखते हैं, जिससे ठंड में अकड़न और दर्द से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें- भीगी मूंग और किशमिश साथ में खाने के फायदे, जानें एक्सपर्ट से

किशमिश हार्ट के लिए बेहतरीन

भीगी किशमिश हार्ट के लिए भी असरदार होती है। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल(LDL) कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) बेहतर हो जाता है। इससे ब्लड प्रेशर बैलेंस होता है और किशमिश में मौजूद पौटेशियम शरीर से एक्स्ट्रा सोडियम बाहर निकालता है, जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है।

किशमिश कैसे खाएं?

सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा कहती हैं, “सर्दियों में रोजाना 10-15 किशमिश रात भर पानी में भिगोकर रखें।
सुबह खाली पेट किशमिश और उसका थोड़ा पानी दोनों पी लें। इसके साथ डायबिटीज, फैटी लिवर के मरीजों को लेने से पहले न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेनी चाहिए।”

सर्दियों में किशमिश और मेवे की रेसिपी

सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा ने लोगों को लिए तीन मिनट में बनने वाली non cooking रेसिपी शेयर की है, जो सर्दियों में शरीर को गर्माहट देती हैं।

सामग्री (One Serving)

  • रात की भीगी किशमिश – 10–15 दाने
  • किशमिश का पानी – 1–2 चम्मच
  • अखरोट – 2 टुकड़े
  • बादाम (भिगोकर छिले हुए) – 4–5
  • एक छोटा चम्मच चिया सीड्स (ऑप्शनल)
  • शहद – ½ छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
  • दालचीनी पाउडर – एक चुटकी

बनाने का तरीका

  • रात की भीगी किशमिश सुबह छानकर एक बाउल में लें।
  • इसमें भीगे बादाम, अखरोट और चिया सीड्स मिलाएं।
  • किशमिश के पानी के 1–2 चम्मच ऊपर से डाल दें, जिससे डाइजेशन और एनर्जी दोनों बढ़ता है।
  • एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाए और चाहें तो थोड़ा शहद भी डाल सकते हैं।
  • हल्का सा मिलाकर तुरंत खाएं।
  • किशमिश की इस रेसिपी खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है, गट हेल्थ बेहतर होती है और स्किन ग्लो करती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह रेसिपी नहीं है। इसलिए न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेकर ही किशमिश लें।

निष्कर्ष

किशमिश सर्दियों के लिए सबसे अच्छा सुपरफूड है, जो एनर्जी बढ़ाने का काम करता है। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है। अगर किसी को सर्दियों में थकान होती है और कब्ज की समस्या ज्यादा हो रही है, तो सुबह खाली पेट किशमिश बहुत ही फायदेमंद है। सामान्यतौर पर लोग इसे अपने रोजाना के रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

Read Next

→ नींद की कमी को दूर करने के लिए रोज रात को पिएं दूध में छुहारे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 08, 2025 14:29 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Dec 08, 2025 14:29 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Dec 08, 2025 14:27 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Rhitika Sharma