Fri Sep 11, 2026 | 09:53 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

नींद की कमी को दूर करने के लिए रोज रात को पिएं दूध में छुहारे

कई लोग नींद की कमी की समस्या से परेशान रहते हैं, जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इससे राहत के लिए दूध में छुहारे को डालकर इसका सेवन किया जा सकता है। आइए लेख में जानें - 

does eating dry dates with milk prevent sleep in hindi: आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण ज्यादातर लोग पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। इसके कारण लोगों को काम पर फोकस करने में परेशानी होने, याददाश्त के कम होने, थकान होने, मूड स्विंग्स होने, चिड़चिड़ापन होने, हार्मोन्स के असंतुलित होने और इम्यूनिटी के कमजोर होने की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए दूध में छुहारे को डालकर इनका सेवन किया जा सकता है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें नींद की कमी को दूर करने के लिए रोज रात को दूध में छुहारे डालकर पीने के फायदे।

नींद के लिए रोज रात को दूध में छुहारे डालकर पीने के फायदे - Benefits of drinking milk with Dry dates every night for better sleep in hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, दूध में छुहारों को डालकर इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बता दें, छुहारे (Dry Dates) में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, साथ ही, दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-डी और बी12 जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से नींद से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: छुहारा किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

does eating dry dates with milk prevent sleep in hindi 1

ब्रेन को शांत करे

छुहारे में ट्रेप्टोफैन नामक तत्व होता है। ऐसे में रात के समय दूध में छुहारों को डालकर लेने से ब्रेन को रिलैक्स करने और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है और नींद से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में भी मदद मिलती है।

नींद की गुणवत्ता में सुधार करे

छुहारे में अच्छी मात्रा में अमीनो एसिड होता है। ऐसे में छुहारे को दूध में डालकर लेने से ब्रेन को रिलैक्स करने, स्ट्रेस को कम करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या छुहारे खिलाने से बच्चों के दांत आसानी से निकलते हैं? जानें इस दावे की सच्चाई

मूड स्विंग्स को रिलैक्स करे

छुहारे और दूध में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में रात के समय में छुहारे को डालकर खाने से मूड स्विंग्स को कम करने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने, नींद से जुड़ी आदतों में सुधार करने और नींद में सुधार करने में मदद मिलती हैं।

कैसे करें दूध में छुहारे का सेवन? - How to consume dates in milk?

इसके लिए गुनगुने दूध में 2-4 छुहारों को डालकर छोड़ दें। इसके बाद इसको सोने से 1 से 2 घंटे पहले इसका सेवन करें। इससे शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने, पाचन में सुधार करने और नींद में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ करें।

निष्कर्ष

दूध में छुहारे को डालकर खाने से ब्रेन को रिलैक्स करने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने, नींद से जुड़ी आदतों में सुधार करने, नींद की गुणवत्ता में सुधार करने, स्ट्रेस को कम करने और मूड स्विंग्स को कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन करने से सीमित मात्रा में करें। किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन होने या एलर्जी होने पर इनका सेवन करने से बचें। ध्यान रहे, नींद से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या 3-4 दिन पुरानी अंकुरित स्प्राउट्स खाना सही है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 08, 2025 09:05 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 08, 2025 09:05 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 07, 2025 23:38 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content