रात को दूध में छुहारा उबाल कर खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे

 Benefits of Dry Dates With Milk At Night: दूध में छुहारा उबालकर रात को पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
 रात को दूध में छुहारा उबाल कर खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे


भागदौड़ भरी जिदंगी में कई बार हम अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते। कई बार दिन में ठीक से खाना नहीं खाने के  कारण शरीर को पोषण नहीं मिल पाता, जो लंबे समय में कमजोरी का कारण बन सकता है। आपने कई बार बड़ों को कहते सुना होगा कि रात को एक गिलास दूध शरीर को मजबूत बनाने के साथ दिनभर की थकान को भी कम करता है। कई लोग रात को दूध में प्रोटीन पाउडर डालकर पीना पसंद करते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ महंगा भी होता है। ऐसे में दूध में अगर  छुहारा उबाल कर पिया जाए, तो यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसको पीने से कमजोरी दूर होगी, साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होगा। आइए जानते हैं दूध में छुहारा उबाल करखाने के फायदे।

वजन बढ़ाने में मददगार

दूध में छुहारा उबाल कर पीने से तेजी से वजन बढ़ता है क्योंकि छुहारा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैलोरीज पाई जाती हैं, जो शरीर को ताकत देने के साथ वजन बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर आप जिम में जाकर घंटों पसीना बहाते हैं, तो डाइट में जरूर शामिल करें छुहारा वाला दूध।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

छुहारा में भरपूर मात्रा में पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। छुहारे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाते हैं। छुहारा में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करते  हैं। नियमित दूध में छुहारा उबाल कर पीने से पेट ठीक से साफ होता है। 

हार्ट के लिए फायदेमंद

छुहारा हृदय के लिए काफी फायदेमंद होता है। छुहारा का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करके हृदय को हेल्दी बनाने में मदद करता है। छुहारे वाला दूध पीने से शरीर का फैट नहीं बढ़ता, जो दिल के लिए काफी अच्छा होता है। 

डायबिटीज में फायदेमंद

दूध में छुहारा उबाल कर पीने से डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है। एक निश्चित मात्रा में इस दूध का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। छुहारा को भिगा कर भी दूध में उबाल कर खाया जा सकता है। डायबिटीज के मरीज कब्ज से अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे में ये दूध  कब्ज से भी राहत दिलाएगा।

 Benefits of Dry Dates With Milk At Night

एनीमिया में लाभदायक

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो नियमित दूध में छुहारा उबाल कर पिएं। इससे खून में आयरन की कमी से होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी। दूध-छुहारा हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते हैं इसलिए इसको पीने से थकान और कमजोरी से राहत मिलती है। गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से बात करके इस दूध का सेवन शुरू कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- फेस वॉश के बाद भी चेहरा दिखता है चिपचिपा, तो लगाएं ये 3 फेस पैक

छुहारा वाला दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो इस दूध का सेवन करने से पहले डॉक्टर से बात कर लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

क‍िन सब्‍ज‍ियों को कच्‍चा खा सकते हैं? जानें ब‍िना पकी हुई सब्‍ज‍ियां खाने का सेफ तरीका

Disclaimer