Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Doctor Verified

छुहारा किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Who Should Not Eat Dry Dates: शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के सूखे मेवे खाते हैं, जिनमें छुहारा यानी सूखा खजूर भी शामिल है। यहां जानिए, छुहारा किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? 

Who Should Not Eat Dry Dates: आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने हमारी लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों पर गहरा असर डाला है। इंटरनेट और इंस्टाग्राम रील्स पर अक्सर हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी चीजें तेजी से वायरल हो जाती हैं और लोग बिना पूरी जानकारी के ही उनको आजमाने भी लगते हैं। इन्हीं में से एक है छुहारे यानी सूखे खजूर का सेवन। कई लोग छुहारे को गर्मियों में भी दूध के साथ या सीधे खाने लगते हैं, जिससे शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी सामने आती हैं। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि छुहारा किस मौसम में खाना चाहिए, कौन लोग इसका सेवन कर सकते हैं और किसे इससे परहेज करना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की-

छुहारा किसे नहीं खाना चाहिए? - Who Should Not Eat Dry Dates

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार छुहारा अत्यंत ऊष्ण यानी गर्म तासीर वाला होता है। आयुर्वेद में इसे वाजीकरण औषधि के रूप में भी जाना गया है, जिसका अर्थ होता है कामेच्छा और यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाला टॉनिक। यह शरीर को बल, ऊर्जा और गर्मी प्रदान करता है, इसलिए इसे विशेष रूप से सर्दियों में खाने की सलाह दी जाती है। चूंकि छुहारा ऊष्ण प्रकृति का होता है, इसलिए इसका सेवन गर्मियों में करने से शरीर में गर्मी का स्तर असंतुलित हो सकता है। इससे एसिडिटी, जलन, सिरदर्द, नींद में कमी, मुंह में छाले और पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। डॉ. शर्मा सलाह देते हैं कि छुहारे का सेवन सिर्फ सर्दियों तक ही सीमित रखें और गर्मियों में इससे परहेज करें।

इसे भी पढ़ें: सेक्स संबंधी कई समस्याओं में फायदेमंद है चिलगोजा, जानें खाने का तरीका

1. जिन लोगों की बॉडी टेम्परेचर या मेटाबॉलिक रेट अधिक होता है, उन्हें छुहारा नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर में और अधिक गर्मी उत्पन्न हो सकती है, जो विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है।

2. जिन लोगों को अक्सर पेट में गैस, जलन, खट्टी डकार या अपच की समस्या रहती है, उनके लिए छुहारा नुकसानदायक हो सकता है। यह पेट की गर्मी को बढ़ाकर एसिडिटी को और ज्यादा बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में खून बढ़ाने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं छुहारा, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Who Should Not Eat Dry Dates

3. छुहारे की तासीर गर्म होती है, जिससे गले में जलन या खराश हो सकती है। यदि पहले से ही छाले या गले की तकलीफ है तो इसका सेवन न करें।

4. कुछ स्किन कंडीशन्स जैसे एक्जिमा, सोरायसिस या बार-बार फोड़े-फुंसी निकलने की समस्या में भी छुहारा नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह शरीर में आंतरिक गर्मी को बढ़ाता है।

5. विशेष रूप से गर्मियों में, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को छुहारे का सेवन बहुत सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए।

छुहारे का सेवन किसे करना चाहिए?

छुहारा कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है, लेकिन तंदुरुस्त और मजबूत शरीर वाले लोग सर्दियों के अलावा गर्मियों में भी इसका सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं। इसे दूध में उबालकर लेना सबसे अच्छा माना जाता है। रात को दो छुहारे दूध में उबालकर पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है, यौन स्वास्थ्य बेहतर होता है और थकान दूर होती है।

निष्कर्ष

छुहारा निश्चित रूप से एक पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार हर चीज का सेवन व्यक्ति की प्रकृति, मौसम और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए। डॉ. श्रेय शर्मा की सलाह है कि अगर आप एसिडिटी, गर्म तासीर या पित्त दोष से पीड़ित हैं, तो छुहारे से दूरी बनाए रखें। वहीं सामान्य और स्वस्थ व्यक्ति भी इसे सीमित मात्रा में ही खाएं और गर्मियों में इसका सेवन पूरी तरह टालें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

बच्चों की सेहत के लिए हरड़ कैसे फायदेमंद है? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 18, 2025 19:22 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Apr 18, 2025 19:22 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content