Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में खजूर खा सकते हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

Kya Pregnancy Mein Khajur Khaya Ja Sakta Hai: प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में खजूर खा सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शिशु के विकास में अहम योगदान निभाते हैं।

Can I Eat Dates During First Trimester Of Pregnancy: प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं? यह बात बहुत मायने रखती है। नेशनल हेल्थ सर्विस की मानें, तो प्रेग्नेंट महिलाओं को हेल्दी चीजें खानी चाहिए। क्योंकि हेल्दी डाइट की मदद से गर्भ में पल रहे शिशु का विकास बेहतर तरीके से होता है और गर्भवती महिला की इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है, जो उन्हें संक्रमण से बचाने में मदद करती है। बहरहाल, इस लेख में हम जानेंगे कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाएं खजूर खा सकती हैं या नहीं? वैसे तो खजूर को काफी हेल्दी विकल्प माना जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि होते हैं। तो क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में इसे डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है? आइए, जानते हैं इस बारे में नोएडा सेक्टर 71 स्थित Kailash Hospital में Sr Consultant - Obs & Gynaecology डॉ. नीलम बेनारा की क्या राय है। (Kya Pregnancy Me Khajur Kha Sakte Hain)

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में खजूर खा सकते हैं या नहीं?- Is Dates Safe During Pregnancy First Trimester

is it safe to eat dates during pregnancy first trimester 01 (7)

खजूर का सेवन किया जाना काफी लाभकारी होता है। प्रेग्नेंसी में भी खजूर का सेवन किया जा सकता है। इस बात की पुष्टि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में होती है। इसमें प्रकाशित रिपोर्ट की मानें, तो प्रेग्नेंसी में खजूर खाया जाना महिला की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। क्योंकि यह एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट और कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स का अच्छा स्रोत है। जैसे इसमें फॉलिक एसिड और पोटैशियम भी पाया जाता है, जो भ्रूण के विकास के लिए अच्छा होता है। एक अन्य रिपोर्ट में यह भी बताया गया है, "वैसे प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में खजूर खाने को अधिक महत्व दिया जाता है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है, क्योंकि खजूर का सेवन करने से प्रसव प्रक्रिया की समयावधि कम हो जाती है और ऑक्सीटोसिन पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। इस तरह देखा जाए, तो डिलीवरी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए इसे उपयोग माना जा सकता है।"

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? डायटीशियन से जानें सुबह के पहले आहार की पूरी जानकारी

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में खजूर खाने के फायदे

can-pregnant-woman-eat-eggs-in-monsoon-season-02

एनर्जी का स्रोतः डॉ. नीलम बेनारा कहती हैं कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में अक्सर मलिहाएं कमजोरी और थकान महसूस करती हैं। ऐसे में खजूर का सेवन किया जाना चाहिए। खजूर को एनर्जी का अच्छा स्रोत माना जाता है। जब महिलाएं इसका सेवन करती हैं, उन्हें एनर्जी मिलती है और थकान में भी कमी आती है।

कब्ज की समस्या में कमीः यह हम सबको पता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में कब्ज की समस्या बनी रहती है। ऐसा हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। साथ ही, इन दिनों महिला की फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है। बहरहाल, खजूर में डाइट्री फाइबर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। यही नहीं, खजूर खाने से बाउल मूवमेंट में भी सुधार होता है

भ्रूण का विकासः खजूर का सेवन करने से भ्रूण का विकास भी बेहतर तरीके से होता है। असल में, खजूर में फॉलेट होता है। यह एक ऐसा तत्व है, जो शिशु के ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड डेवलेपमेंट पर अच्छा असर डालता है। इसमें कई जरूरी तत्व भी पाए जाते हैं, जो भ्रूण के ओवर ऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकता है।

इसे भी पढ़ें : Pregnancy Healthy Diet: गर्भावस्था के पहले कुछ हफ्तों में पौष्टिक आहार के लिए खाएं ये 6 चीजें

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में खजूर खाने के नुकसान

  1. डॉ. नीलम बेनारा  की मानें, तो खजूर का सेवन प्रेग्नेंसी की आखिरी तिमाही में करना अच्छा होता है।
  2. खजूर का सेवन अधिक मात्रा में करना सही नहीं है, इससे वजन बढ़ सकता हे। ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी में ओवर वेट होना सही नहीं है।
  3. अधिक मात्रा में खजूर खाने से ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या हो सकती है।
  4. प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में ज्यादा मात्रा में खजूर खाने से दांत में सड़न पैदा हो सकती है।
  5. खजूर में काफी ज्यादा मात्रा में पोटैशियम होता है। प्रेग्नेंसी में अधिक मात्रा में पोटैशियम का सेवन करना सही नहीं होता है। इसलिए, प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में सीमित मात्रा में ही खजूर खाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या प्रेगनेंसी में गुड़ चना खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें कब खाएं और कितना खाएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 01, 2025 14:07 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content