Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में अंडे खाने से मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, लेकिन जरूरी है ये सावधानी

Eggs During First Trimester Of Pregnancy: प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में अंडे खाना सेहत के लिए लाभकारी होता है। हालांकि, इसे कच्चा खाने से बचना चाहिए। इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो गर्भ में पल रहे शिशु के विकास को बाधित कर सकते हैं।

Eating Egg In First Trimester Of Pregnancy: प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाओं को बहुत सोच-समझकर अपनी डाइट में बदलाव करने चाहिए। उन्हें ऐसी चीजों को ही अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु का विकास अच्छी तरह हो और महिला का स्वास्थ्य भी बेहतर रहे। वैसे भी इन दिनों सर्दियां बढ़ रही हैं। आपने देखा होगा कि इन दिनों कई लोग अपनी डाइट में अंडे को शामिल करते हैं। अंडे खाने से न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट होती है, बल्कि बीमार होने का जोखिम भी कम हो जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में अंडा खाना सुरक्षित होता है? आइए, जानते हैं कि इस बारे में Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता क्या बताती हैं और पहली तिमाही में अंडे खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

क्या पहली तिमाही में अंडा खाना सेफ है?- Is It Safe To Eat Egg In First Trimester

is it safe to eat egg in first trimester inside-1

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में अंडा खाना पूरी तरह सेफ होता है। Hopkinsmedicine वेबसाइट की मानें, तो अंडा न सिर्फ पहली तिमाही के लिए बल्कि पूरी प्रेग्नेंसी में खाया जाने वाले हेल्दी विकल्प है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो शिशु के विकास पर पाॅजिटिव असर डालते हैं और अंडा उनके ब्रेन फंक्शन के लिए लाभकारी माना जाता है। हालांकि, यहां एक सवाल का जवाब हर प्रेग्नेंट महिला को जान लेना चाहिए कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में कच्चा या अधपका अंडा खाएं या नहीं? विशेषज्ञ के अनुसार, अंडे को हमेशा अच्छी तरह बाॅयल करके खाएं। यह सेहत के लिए अधिक लाभकारी होता है।

पहली तिमाही में अंडे खाने के फायदे

शिशु के ब्रेन डेवलपमेंट में मददगार: अंडा कोलीन (Choline) नाम के कंपाउंड का बेहतरीन स्रोत है। यह गर्भ में पल रहे शिशु के ब्रेन के विकास के लिए अहम तत्व होता है। इसलिए, एक्सपर्ट्स प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाओं को अंडा खाने की सलाह देते हैं। इससे बच्चों के स्पाइनल कॉर्ड के विकास में भी मदद मिलती है और न्यूरल ट्यूब के क्षति होने का रिस्क कम होता है।

प्रोटीन का स्रोतः प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाओं को प्रोटीन जरूर लेना चाहिए। प्रोटीन एक ऐसा पोषक तत्व है, जो भ्रूण के टिश्यूज, प्लेसेंटा और गर्भाशय के लिए जरूरी है। प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में अंडे का सेवन करने से शरीर को जरूरत भर प्रोटीन मिलता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है और एनर्जी का स्तर भी मेंटेन रहता है।

विटामिन डी का स्रोतः आपको यह बात पता होगी कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी लेना चाहिए। हालांकि, इसका अच्छा स्रोत धूप है, लेकिन अंडे में भी कुछ हद तक विटामिन डी पाया जाता है, जिसे डाइट का हिस्सा बनाना लाभकारी होता है। वैसे भी विटामिन डी कैल्शियम को एब्जाॅर्ब करने में मदद करता है, जिससे गर्भ में पल रहे शिशु की हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। यह प्रेग्नेंट महिला के लिए भी फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें:  प्रेग्नेंसी में अंडा खाते समय इन बातों का रखें ध्यान, हो सकता है नुकसान

पहली तिमाही में अंडे खाने से पहले बरतें जरूरी सावधानियां

is it bad to eat eggs every morning for breakfast 01 (9)

प्रेग्नेंसी के दौरान अंडों के सभी न्यूट्रिशनल फायदे पाने और खाने की सेफ्टी का ध्यान रखना है, तो यहां बताए गए टिप्स को जरूर फाॅलो करें-

  • अंडे को अच्छी तरह पकाएं।
  • पैकेज्ड अंडे खाने से बचें।
  • टूटे या गंदे छिलके वाले अंडे न खाएं।
  • अंडों को हमेशा सेफ जगह पर रखें।
  • उबले अंडे को छीलने के तुरंत बाद खा लें।
  • अंडे की डिश बनाने के बाद इसे खाने में देरी न करें।

इसे भी पढ़ें: First Trimester: प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाएं न खाएं ये 5 फल, स्वास्थ्य के लिए नहीं है सही

निष्कर्ष

अंडा कई तरह के पोषक तत्वों का स्रोत है। इसमें ओमेगा-3, विटामिन बी12 और बी 2 पाया जाता है, जो कि डीएनए, एनर्जी और शिशु के ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है। प्रेग्नेंट महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी इसका अच्छा असर पड़ता है। हालांकि, प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में इसे रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर किसी प्रेग्नेंट महिला को अंडे से एलर्जी है, तो इसे खाने से बचें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • प्रेग्नेंसी में रोज अंडे खाने से क्या होता है?

    प्रेग्नेंसी में अंडा खाना अच्छा होता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट में शामिल करें।
  • सुंदर बच्चे के लिए प्रेग्नेंसी में क्या खाना चाहिए?

    किसी भी तरह की चीज खाने से बच्चे का रंग-रूप प्रभावित नहीं होता है। हां, अगर आप हेल्दी चीजें खाएंगे, तो इससे बच्चे का ग्रोथ अच्छा होता है। शिशु के बेहतर डेवेलपमेंट के लिए आप प्रोटीन, आयरन, फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व शामिल करें।
  • अंडे का पीला भाग खाने से क्या फायदा होता है?

    अंडे के पीले भाग में विटामिन ए, डी, ई और के पाया जाता है। इसका सेवन करने से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा, अंडे के पीले भाग में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह भी शिशु और गर्भवती महिला की सेहत के लिए फायदेमंद है।

Read Next

क्या गर्भावस्था के दौरान बथुआ के पत्ते खा सकते हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 10, 2025 19:46 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 10, 2025 19:46 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 10, 2025 19:46 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 10, 2025 19:46 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 10, 2025 19:46 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content