Fri Sep 11, 2026 | 07:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या गर्भावस्था के दौरान बथुआ के पत्ते खा सकते हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

Bathua Can Be Eaten During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान बथुआ के पत्ते खाए जा सकते हैं। यह स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। हालांकि, इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।

Is Bathua Good For Pregnancy: बथुआ स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हरी पत्तेदार सब्जी है। यह पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन ए, सी, के और कई तरह के मिनरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से न सिर्फ इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है, बल्कि हड्डियों को मजबूती मिलती है और पाचन क्षमता में भी सुधार होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बथुआ प्रेग्नेंसी में भी खाया जा सकता है? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है कि ताकि प्रेग्नेंट महिलाएं अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल कर सकें, जिसका गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर पॉजिटिव असर पड़े। आइए, डॉक्टर से जानते हैं कि क्या गर्भावस्था के दौरान बथुआ के पत्ते खाना सेफ है या नहीं? इस बारे में जानने के लिए हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

क्या गर्भावस्था के दौरान बथुआ के पत्ते खा सकते हैं?- Can We Eat Bathua During Pregnancy

is it safe to eat bathua leaves during pregnancy 01 (9)

डॉ. शोभा गुप्ता की मानें, तो गर्भावस्था के दौरान बथुआ खाना पूरी तरह सुरक्षित होता है। हालांकि, इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। यह विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है, जो कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा, बथुआ खाने से पहले इसे अच्छी तरह पकाया जाना जभी जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी में कच्चा बथुआ खाना सही नहीं होता है। यही नहीं, जो गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में बथुआ शामिल करना चाहती हैं, उन्हें इसे हमेशा अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। अतिरिक्त मात्रा में इसका सेवन करना गर्भवती महिला के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंट हैं तो सर्दियों में न खाएं ये 3 फूड्स, जानें नुकसान

प्रेग्नेंसी में बथुआ खाने से पहले रखें जरूरी बातों का ध्यान- Things To Keep In Mind While Eating Bathua During Pregnancy

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को बथुआ को सीमित मात्रा में खाना चाहिए। इसमें ऑक्सालेट और नाइट्रेट जैसे कंपाउंड होते हैं। इसकी वजह से किडनी स्टोन होने का रिस्क रहता है। यही नहीं, इसका सेवन अतिरिक्त मात्रा में करने की वजह से मिनरल्स जैसे कैल्शियम को एब्जॉर्पशन में भी मुश्किलें आती हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो गर्भावस्था में बथुआ का सेवन करने से पहले इसको अच्छी तरह कुक करना जरूरी होता है। ऐसा न किया जाए, तो फूडबोर्न इलनेस होने का जोखिम बढ़ जाता है

प्रेग्नेंसी में बथुआ के पत्ते खाने के फायदे- Bathua Benefits In Pregnancy

पोषक तत्वों से भरपूरः प्रेग्नेंसी में बथुआ के पत्ता खाना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शिशु का विकास अच्छी तरह होता है। इससे शिशु की हड्डियों और स्वास्थ्य पर पॉजिटिव असर पड़ता है।

विटामिन और मिनरल का सोर्सः बथुआ के पत्ते विटामिन-ए और मिनरल्स से भरपूर है। इसमें सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल फाइबर भी पाया जाता है, जो कि प्रेग्नेंसी में काफी लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें: बथुआ की पत्तियों को चबाने से शरीर को मिलते हैं अनोखे फायदे, जानें तरीका

प्रेग्नेंसी में ज्यादा बथुआ खाने के नुकसान- Side Effects Of Eating Bathua In Pregnancy

  1. प्रेग्नेंसी में कोई भी चीज अधिक मात्रा में नहीं खाया जाना चाहिए। ऐसा ही बथुआ के साथ भी है। प्रेग्नेंसी में ज्यादा बथुआ के पत्ते खाने से कुछ नुकसान हो सकते हैं, जैसे-
  2. गर्भाशय में कॉन्ट्रैक्शन हो सकता है। हालांकि, शुरुआती प्रेग्नेंसी में ऐसा होना सामान्य होता है। फिर भी अगर महिलाएं अधिक कॉन्ट्रैक्शन फील करती हैं, तो इसे इग्नोर किया जाना सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में मूली के पत्ते खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब

निष्कर्ष- Conclusion

गर्भावस्था में बथुआ के पत्ते खाए जा सकते हैं और इसका पॉजिटिव असर गर्भवस्था शिशु के विकास पर भी पड़ता है। इसके बावजूद, यह ध्यान रखना जरूरी है कि अधिक मात्रा में बथुआ के पत्ते का सेवन करना सही नहीं है। इससे स्टोन होने का रिस्क बढ़ जाता है। जाहिर है, यह कंडीशन सही नहीं है। हां, अगर किसी को बथुआ के पत्ते से एलर्जी है, तो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही, इसे अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाने से पहले जरूरी है कि आप एक बार एक्सपर्ट की सलाह ले लें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में कौन सा साग नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 17, 2025 19:18 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 17, 2025 19:18 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content