Expert

आप भी रहते हैं कब्ज से परेशान? डाइट में शामिल करें बथुआ, समस्या होगी दूर

Is Bathua Good For Constipation: बथुए में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर करके कब्ज की समस्या को दूर करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आप भी रहते हैं कब्ज से परेशान? डाइट में शामिल करें बथुआ, समस्या होगी दूर

Is Bathua Good For Constipation: सर्दी के मौसम में अक्सर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सर्दियों में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ऐसे में बाउल मूवमेंट्स धीमे हो जाते हैं, जिससे लोगों को कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए जरूरी है कि आप डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करें। खासकर, फाइबर युक्त आहार कब्ज को दूर करने और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के काम आते हैं। ठंड के दिनों में हरी सब्जियां खूब खाई जाती हैं। बथुआ, ऐसी सब्जी है जिससे कब्ज को दूर किया जा सकता है। आप चाहें, तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। जानें, कब्ज के लिए बथुआ खाने के फायदों के बारे में।

कब्ज के लिए बथुआ खाने के फायदे- Bathua Benefits For Constipation In Hindi

फाइबर से भरपूर- Rich in Fiber

डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, "बथुआ, डाइट्री फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत है। बथुआ का सेवन करने से मल त्याग करने में आसानी होती है। यह खाना पचाने में भी मदद करता है। साथ ही, आंतों को क्लीन करने में भी सहायक भूमिका निभाता है। न सिर्फ कब्ज से परेशान लोगों को इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए, बल्कि सामान्य स्वास्थ्य के लोगों को भी इसका सेवन जरूर करना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: बथुआ का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज- Natural Laxative Properties

दिव्या गांधी कहती हैं, "कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को बथुआ जरूर खाना चाहिए। इसमें लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज होती हैं। बथुआ में कई ऐसे कंटेंट होते हैं, नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करते हैं। मल की समस्या को कम करने में लैक्सेटिव प्रॉपर्टी का अहम रोल होता है। साथ ही, बाउल मूवमेंट भी आसान हो जाता है। इस तरह, कब्ज की समस्या दूर होती है। यह डाइजेस्टिव प्रक्रिया को भी आसान बनाने में मदद करता है।"

हाइड्रेट रखता है- Hydration

दिव्या गांधी आगे बताती हैं, "कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी होना चाहिए। अक्सर आपने एक्सपर्ट्स को कहते सुना होगा कि अगर आपको कब्ज है या पेट से जुड़ी दूसरी समस्या है, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे कई टॉक्सिंस शरीर से बाहर निकल जाते हैं और कई बीमारियां दूरी हो जाती हैं। वहीं, बथुआ में प्राकृतिक रूप से काफी पानी होता है। यह मल को नर्म करने में अहम भूमिका निभा सकता है। इससे बॉडी हाइड्रेट होती है और स्टूल यानी मल नर्म होता है। इससे मल त्याग करने में आसानी होती है।"

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर खाना चाहिए बथुआ का साग, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

न्यूट्रिएंट्स से भरपूर- Full Of Nutrients

दिव्या गांधी की मानें, कब्ज को दूर करने के लिए कई तरह के न्यूट्रिएंट का काम करते हैं। बथुआ कई न्यूट्रिएंटस से भरपूर है। इसमें विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। कब्ज की समस्या को दूर करना है, तो जरूरी है कि आपका डाइजेस्टिव सिस्टम सही हो। न्यूट्रिएंट्स की मदद से ऐसा हो सकता है। हेल्दी डाइजेस्टिव सिस्टम की वजह से कब्ज की समस्या होने का रिस्क कम हो जाता है।

डिटॉक्स करता है- Detoxification

कब्ज की समस्या से राहत पाना है, तो बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी है। डिटॉक्सिफिकेशन की मदद से शरीर के सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। डिटॉक्स होने के कारण पाचन तंत्र सही तरह से काम करता है और कब्ज की परेशानी भी दूर होती है

इसे भी पढ़ें: Bathua Benefits: सर्दियों में बच्चों को जरूर खिलाएं बथुआ, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

सूजन कम करता है- Anti-inflammatory Effects

बथुआ में फाइबर होता है, जो प्रीबायोटिक की तरह काम कर सकता है। इससे आंत में गुड बैक्टीरिया जन्म लेते हैं, जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाते हैं। इसी तरह, बथुआ में कई ऐसे कंटेंट भी होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि अगर किसी वजह से आंत में सूजन आ जाए, कब्ज की समस्या हो सकती है। बथुआ खाने से सूजन में कमी आ सकती है और कब्ज दूर हो सकता है।

बथुआ को आप अपनी डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं। अगर आपको इससे एलर्जी है या कोई हेल्थ इश्यूज हैं, तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।

Image Credit: Freepik

Read Next

वजन घटाना चाहते हैं तो सर्दियों में रोज पिएं अंगूर का जूस, तेजी से होगा वेट लॉस

Disclaimer