Bathua Juice Benefits: सर्दी के मौसम में हरे पत्तेदार साग का सेवन खूब किया जाता है। हरे पत्तेदार साग में बहुत फायदेमंद गुण होते हैं। बथुआ के साग का सेवन भी इस मौसम में खूब किया जाता है। हरे रंग के इस साग में सेहत के लिए फायदेमंद विटामिन ए, कैल्शियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस आदि पाए जाते हैं। भारत में यह साग सर्दी के मौसम में हर जगह मिल जाता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में खून की कमी दूर होती है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बथुआ का जूस पीने से आपके सेहत को कितने फायदे होते हैं? आइए जानते हैं बथुआ का जूस पीने के फायदे और तरीका।
बथुआ का जूस पीने के फायदे- Bathua Juice Benefits in Hindi
बथुआ के जूस में मौजूद गुण शरीर की कई परेशानियों में बहुत फायदेमंद होते हैं। हालांकि इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि बथुआ में ऑक्जेलिक एसिड की मात्रा ज्यादा रहती है और इसकी वजह से आपको डायरिया की समस्या हो सकती है। रोजाना बथुआ का जूस पीने से आपके शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने से लेकर पेट के रोगों को दूर करने में कारगर है बथुआ, ह्रदय रोग भी होते हैं दूर
1. हार्ट के लिए फायदेमंद
बथुआ का जूस हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए रोजाना संतुलित मात्रा में बथुआ का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे हार्ट अटैक का भी खतरा कम हो जाता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए बथुआ का जूस फायदेमंद होता है।
2. किडनी स्टोन में फायदेमंद
किडनी स्टोन की समस्या में बथुआ का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। बथुआ के जूस में शक्कर मिलाकर पीने से किडनी की पथरी में बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन कुछ दिनों तक करने से आपके यूरिन के रस्ते से पथरी निकल जाती है।
3. कब्ज और पाचन से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद
कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने और पेट में गैस या अपच दूर करने के लिए बथुआ का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से भूख में कमी भी दूर होती है। खट्टी डकार आने की समस्या में भी बथुआ का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है।
4. खून को साफ करे
बथुआ का जूस पीने से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं। बथुआ में नीम की 2-3 पत्तियां मिलाकर इसका जूस तैयार करने से आपको बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से खून साफ होता है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।
5. पेट के कीड़े की समस्या में फायदेमंद
बथुआ के जूस में मौजूद गुण पेट के कीड़े दूर करने की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। पेट दर्द की समस्या में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: बथुआ की तासीर कैसी होती है? एक्सपर्ट से जानें ज्यादा बथुआ खाने के नुकसान
शरीर को कमजोरी से बचाने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए बथुआ फायदेमंद है। बथुआ पेट दर्द में भी फायदेमंद है। इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। किसी भी समस्या में बथुआ का औषधीय इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version