बथुआ की तासीर कैसी होती है? एक्सपर्ट से जानें ज्यादा बथुआ खाने के नुकसान

बथुआ स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे आपको नुकसान भी हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बथुआ की तासीर कैसी होती है? एक्सपर्ट से जानें ज्यादा बथुआ खाने के नुकसान


बथुआ एक ऐसी सब्जी है, जो आपको मार्केट में बहुत ही आसानी से मिल सकती है। देशभर के लोग बथुआ का सेवन करते हैं। इसकी खेती नहीं की जाती है, यह अक्सर गेंहू के खेतों में खरपतवार की तरह उग जाते हैं। इसलिए हम में से कई लोग इसके महत्वों को अच्छे से नहीं जानते हैं। बथुआ कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अधिकांश हेल्थ एक्सपर्ट बथुआ का सेवन करने की सलाह देते हैं। खासतौर पर सर्दियों के सीजन में बथुआ का साग खाने की सलाह दी जाती है। बथुआ बहुत ही फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आज हम इस लेख में बथुआ की तासीर और इससे होने वाले कुछ नुकसान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी बताती हैं कि बथुआ एक महत्त्वपूर्ण और स्वास्थ्यवर्धक साग है। इसकी पत्तियां  शीतादरोधी (Antiscorbutic) तथा पूयरोधी (Antidiuretic) होती हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। यह पेट रोगों को दूर करने में फायदेमंद होता है। अनेक बीमारियों से बचने के लिए आप बथुआ का सेवन कर सकते हैं। 

बथुआ की तासीर कैसी होती है?

बथुआ की तासीर ठंडी प्रवृति की होती है। यह लिवर से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें कई तरह के थनिज और लवण पाए जाते हैं। निरोग रहने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आप कम मसाले के साथ बथुआ का सेवन करेंगे, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यूरिक एसिड से ग्रसित रोगियों को बथुए को उबालकर खाना चाहिए। इससे उन्हें काफी लाभ मिलता है। ठंड में आप बथुआ का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में बथुए के सेवन से बचें। 

इसे भी पढ़ें - मौसमी और संतरा में अंतर: डायटीशियन से जानें संतरा और मौसमी में से कौन है ज्यादा हेल्दी

बथुआ खाने के नुकसान (Side Effects of Bathua)

एक्सपर्ट का कहना है कि बथुआ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। हालांकि, इसका सेवन उचित मात्रा में करना जरूरी होता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में बुथए का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। जैसे-

1. डायरिया की संभावना

बथुआ का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, बथुए में ऑक्सिजेलिक एसिड होता है, जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया, पेट में दर्द, कब्ज जैसी शिकायत हो सकती है। 

2.  गर्भपात का खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में बथुए का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप गर्भावस्था में बथुए का सेवन करते हैं, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

3. प्रजनन क्षमता पर असर

बथुआ का सेवन सीमित मात्रा में करने से आपके स्वास्थ्य को लाभ हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि इसका अधिक मात्रा में सेवन न करें। दरअसल, बथुए में प्रजनन विरोधी गुण होता है। ऐसे में जब आप बथुए का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह आपके प्रजनन क्षमता पर बुरा असर डाल सकता है। 

4. स्किन के लिए संवेदनशील

संवेदनशील स्किन वालों को भी बथुए का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। इससे स्किन एलर्जी की परेशानी हो सकती है। वहीं, अगर आपको साग खाने से किसी तरह की एलर्जी होती है, तो एक्सपर्ट से राय लेकर ही इसका सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें - सेब खाने का सही समय क्या है? डायटीशियन से जानें इससे होने वाले 11 फायदे

5. कैल्शियम की कमी

अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है, तो बथुआ का अधिक मात्रा में सेवन न करें। दरअसल, बथुए में ऑक्सीलिक एसिड की अधिक मात्रा होती है। जो आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम कर सकती है। इसलिए बथुए का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।

बथुआ स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है। लेकिन अधिक मात्रा में बथुए का सेवन न करेँ। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकते हैँ। वहीं, अगर आप किसी गंभीर परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

 

Read Next

रोजाना तुलसी की चाय पीने के फायदे और नुकसान

Disclaimer