संतरा और मौसम्बी का स्वाद लगभग एक समान होता है। वहीं, इसके गुणों की बात की जाए, तो इसके बीच का अंतर बहुत बड़ा नहीं है। हालांकि, खट्टे फलों की कई किस्में होती हैं, जिसमें मौसम्बी और संतरा भी शामिल है। मौसम्मी को स्वीट लाइम और सथुकुडी फल भी कहा जाता है। वहीं, संतरा को ऑरेंज और नारंगी भी कहा जाता है। यह दोनों फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। दोनों दिखने में थोड़े बहुत एक समान होते हैं। अब सवाल यह है कि संतरा और मौसम्बी में अंतर क्या है? दोनों का स्वास्थ्य पर कैसा असर पड़ता है? आइए डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं इस बारे में-
मौसम्बी में मौजूद पोषक तत्व? (Lime nutritional facts)
मौसम्बी (मौसमी या मोसम्मी) विटामिन सी से भरपूर होता है। साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भरपूर रूप से मौजूद होते हैं। यह देखने में अंडाकार होते हैं। इसका रंग हरा होता है। अधिक पकने पर पीले रंग की हो जाती है। इसका छिलका पतला होता है। यह काफी रसदार फल होता है। इसलिए कई लोग इसका जूस पीना पंसद करते हैं। वहीं, छिलका के नीचे की परस मोटी होती है। इसका स्वाद कम मीठा और नींबू की तरह खट्टा होता है। एक मध्यम आकार (100 ग्राम) के मौसम्बी में मौजूद पोषक तत्व-
- कैलोरी - 30
- कार्ब्स - 10.5 ग्राम
- प्रोटीन - 0.5 ग्राम
- फाइबर - 2.8 ग्राम
- विटामिन C: 22%
- आयरन : 2% of the DV
- कैल्शियम - 33 एमजी
- विटामिन B6: 2% of the DV
- थाइमीन - 2% of the DV
- पोटैशियम - 102 एमजी
संतरे में मौजूद पोषक तत्व (Ornage nutritional facts)
डाटीशियन कामिनी कुमारी बताती हैं कि मौसम्बी की तरह संतरा भी विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह देखने में गोल होता है। हालांकि, मौसम्बी की तुलना में संतरे का सेवन करना काफी आसान होता है। इसलिए लोग संतरे को काफी प्राथमिकता देते हैं। 100 ग्राम संतरे में मौजूद पोषक तत्व-
- कैलोरी- 47
- पानी- 87%
- प्रोटीन - 0.9 ग्राम
- कार्ब्स - 11.8 ग्राम
- शुगर - 9.4 ग्राम
- फाइबर- 2.4 ग्राम
- फैट- 0.1 ग्राम

संतरा और मौसम्बी के बीच अंतर (Difference between orange and sweet lime)
मौसम्बी खाने के फायदे
मौसम्बी विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है, इसमें प्राकृतिक रूप से शर्करा मौजूद होता है, जिससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। यह स्कर्वी रोग से दूर रखने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा मौसम्बी एंटीऑक्सिडेंट का पावरहाउस होता है। नियमित रूप से मौसम्बी का जूस पीने से आपका शरीर डिटॉक्सीफाई हो सकता है। मौसम्बी के सेवन से तनाव कम होता है। साथ ही इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सर्दियों में मौसम्बी का सेवन किया जा सकता है। इससे पाचन तंत्र को सुधारने में मदद मिलती है। मौसम्बी में मौजूद उच्च फाइबर आंतों को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकती है। साथ ही यह फाइबर वजन को कम करने में असरदार होता है।
एथलीटों के लिए मौसम्बी का जूस काफी फायद उत्कृष्ट माना जाता है। क्योंकि इस जूस के सेवन से मांसपेशियों की ऐंठन कम होती है। साथ ही यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। मौसम्बी में मौजूद पोषक तत्व आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। नियमित रूस से मौसम्बी का जूस पीने से आंखों के संक्रमण और मोतियाबिंद से बचाव किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - कलौंजी का तेल पीने के फायदे: वजन घटाने से लेकर बेहतर पाचन तक, जानें कलौंजी के तेल के 6 फायदे
संतरे खाने के फायदे
संतरा का सेवन करने से आपके शरीर का ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। साथ ही यह आपके हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। संतरे का नियमित रूप से सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है। मधुमेह रोगियों के लिए भी यह फल काफी लाभकारी है। क्योंकि यब ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम करने में आपकी मदद कर सकता है। कैंसर के जोखिमों को कम करने में भी संतरे का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। संतरे में विटामिन ए होता है, जो आपके आंखों के लिए अच्छा होता है।
डायटीशियन बताती हैं कि इसमें फायदों की दृष्टि से इसमें कुछ बुनियादी अंतर होते हैं, जो आपको ऊपर दिखाई दे रहे होंगे। लेकिन ये दोनों समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं। इसलिए आप दोनों में से किसी के भी जूस को नियमित रूप से अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।