कलौंजी का तेल स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। यह मानसिक और शारीरिक परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करता है। शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के साथ-साथ पाचन को दुरुस्त करने में कलौंजी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। कलौंजी के तेल में प्रोटीन, सोडियम, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे तत्व भरपूर रूप से मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें कई तरह के विटामिंस मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। आज हम इस लेख में कलौंजी का तेल पीने के फायदे (Black seed oil) के बारे में बताएंगे। आइए जानते है नियमित रूप से कलौंजी तेल पीने से शरीर को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।
1. डायबिटीज को करें कंट्रोल
डायबिटीज रोगियों के लिए कलौंजी का तेल काफी लाभकारी होता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए ब्लैक टी में कलौंजी का तेल मिक्स करके पिएं। इससे आपको काफी लाभ होगा। इसके लिए सुबह खाने से पहले और रात में खाने के बाद ब्लैक टी में आधा चम्मच कलौंजी तेल मिलाकर पिएं। इस तरह नियमित रूप से कलौंजी के तेल का सेवन करने डायबिटीज कंट्रोल हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - कम उम्र में डायबिटीज होने पर कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर लेवल? जानें शुभि की सच्ची कहानी
2. पाचन को रखे स्वस्थ
कलौंजी के तेल का सेवन करने से पाचन दुरुस्त हो सकता है। पाचन को दुरुस्त करने के लिए 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच कलौंजी का तेल और काला नमक मिलाएं। इस पानी का सेवन करने से पाचन में सुधार किया जा सकता है। वहीं, पेट से जुड़ी अन्य परेशानी दूर हो सकती है।
3. ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कलौंजी का तेल लाभकारी होता है। इसके लिए 1 कप चाय में आधा चम्मच कलौंजी के तेल को मिक्स करें। इस चाय का सेवन दिन में कम से कम दो बार करें। इससे ब्लड प्रेशर काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है।
4 वजन को करे कम
वजन को घटाने के लिए कलौंजी के तेल का सेवन कर सकते हैं। शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी को घटाने के लिए एक गिलास पानी लें। इसमें नींबू के रस और कलौंजी के तेलों की कुछ बूंदें मिक्स करके पिएं। सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करने से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है।
5. मानसिक स्वास्थ्य को करें कंट्रोल
कलौंजी का तेल मानसिक स्वास्थ्य के लिए असरकारी हो सकता है। अपने दिमाग को दुरुस्त और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए कलौंजी के तेल का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आधा चम्मच कलौंजी के तेल में 10 ग्राम करीब पुदीने के पत्तों का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण का नियमित रूप से सेवन करें। इससे आपको कुछ दिन में बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें - मोटापा कम करने का चूर्ण : वजन घटाने के लिए घर पर बनाएं ये 6 आयुर्वेदिक चूर्ण
6. आंखों के लिए लाभकारी
आंखों के स्वास्थ्य के लिए कलौंजी के तेल का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसके लिए 1 कप गाजर का जूस लें। अब इसमें आधा चम्मच कलौंजी का तेल और शहद मिक्स करें। नियमित रूप से सुबह और शाम इस मिश्रण का सेवन करने से आंखें हेल्दी हो सकती हैं। बढ़ती उम्र में आंखों की परेशानी होने पर नियमित रूप से इसका सेवन करें।
कलौंजी के तेल का सेवन करने से स्वास्थ्य को काफी लाभकारी हो सकता है। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो नींबू पानी में कलौंजी के तेल को मिक्स करके पिएं। साथ ही शरीर में अन्य परेशानी को कम करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version