-1762866658591.webp)
बालों पर हेयर ऑयलिंग करना जरूरी होता है। इससे बाल मजबूत और घने होते हैं। कई बार आपके मन में सवाल आता होगा कि किस तरह का ऑयल बालों के लिए सही होता है। ज्यादातर लोग नारियल तेल, बादाम तेल जैसे विकल्पों को चुनते हैं। इससे बाल मॉइस्चराइज और नॉरिश होते हैं, जिससे हेयर फॉल कम हो जाता है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि बालों के लिए कलौंजी का तेल भी फायदेमंद होता है। अगर आप इसका उपयोग सही तरह से करते हैं, तो बालों की सेहत में बेहतरीन सुधार होता है। आइए, राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं इनके बारे में।
इस पेज पर:-
बालों में कलौंजी का तेल लगाने के फायदे- Benefits Of Black Seed Oil For Hair Growth
-1762866999505.jpg)
हेयर ग्रोथ बेहतर होती है
कलौंजी के तेल में एंटीहिस्टाइमाइन और फैटी एसिड होता है, जो कि हेयर फोलिकल्स को स्टिमुलेट करता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। जब ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, तो स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स तक पर्याप्त पोष पहुंचता है। इस बात की पुष्टि NCBI में ही होती है। इस तरह देखा जाए, ते बालों में कलौंजी का तेल लगाने से हेयर ग्रोथ बेहतर होती है।
इसे भी पढ़ें: बालों के लिए बहुत फायदेमंद है कलौंजी और नारियल तेल, जानें कैसे करें इस्तेमाल
हेयर लॉस कम होता है
चूंकि, कलौंजी के तेल की मदद से हेयर लॉस कम होता है। असल में, जब आप बालों में कलौंजी का तेल लगाते हैं, तो इसकी वजह से हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं, जिससे हेयर फॉल में कमी आती है। आपको बता दें कि अगर आपको बालों से संबंधित समस्या नहीं भी है, तो भी आप कलौंजी का तेल लगा सकते हैं।
सूजन में कमी आती है
-1762867017982.jpg)
कई बार स्कैल्प में इंफ्लेमेशन के कारण बाल अधिक झड़ने लगते हैं। इस तरह की समस्या फंगल इंफेक्शन या अन्य समस्याओं से हो सकता है। वहीं, अगर आप स्कैल्प में कलौंजी का तेल लगाते हैं, तो इसकी वजह से सूजन में कमी आती है, डैंड्रफ कम होते हैं और सोरायसिस या एक्जीमा जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: आंवला, रीठा और शिकाकाई से बाल काले कैसे करें? जानें इस्तेमाल का तरीका
हेयर क्वालिटी में सुधार
कई बार आपने देखा होगा कि खराब हेयर ऑयल यूज करने की वजह से बालों की क्वालिटी खराब हो जाती है। वे बेजान और रूखे नजर आने लगते हैं। इस तरह की कंडीशन से भी बचने के लिए आप कलौंजी का तेल लगा सकते हैं। इससे बेजान बालों में जान आ जाती है, बालों की लंबाई बढ़ती है। यही नहीं, दो मुंहे बालों से भी छुटकारा मिलता है।
हेयर कलर में सुधार
आपने देखा होगा कि जब बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं, तो इस स्थ्ति में हेयर कलर भी बेकार और डल नजर आते हैं। इस तरह की कंडीशन में जब आप नियमित रूप से कलौंजी का तेल लगाते हैं, तो इस स्थिति में हेयर कलर में सुधार आता है। बाल काले और सुंदर नजर आते हैं। यहां तक कि समय से पहले सफेद हो रहे बालों की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। इस वजह से लंबे समय तक आपके बाल काले और खूबसूरत बने रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: सफेद बालों को काला बनाने के लिए इस्तेमाल करें कलौंजी का तेल, जानें घर पर बनाने का तरीका
कैसे लगाएं कलौंजी का तेल- How To Use Black Seed Oil For Hair Growth
- कलौंजी के तेल को नारियल या बादाम तेल के साथ मिक्स करें।
- इन्हें हल्का गुनगुना करें।
- सीधे अपनी स्कैल्प पर इस गुनगुने तेल को अप्लाई करें।
- इसके बाद कुछ समय के लिए बालों की मसाज करें।
- करीब आधे घंटे के लिए कलौंजी के तेल को सिर पर लगाकर छोड़ दें।
- अगली सुबह शैंपू और कंडीशनर से हेयर वॉश करें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार दोहराएं।
निष्कर्ष
कलौंजी का तेल बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। विशेषज्ञ भी सप्ताह में कम से कम दो बार इस प्रक्रिया को दोहराने के लिए कहते हैं। इससे बाल काले और घने होते हैं। इससे बालों की लंबाई भी बढ़ती है। अच्छे रिजल्ट के लिए आप कलौंजी के तेल को अपने कंडीशनर में भी मिक्स करके लगा सकते हैं। हां, अगर आपको किसी तरह की हेयर कंडीशन है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
कलौंजी का तेल सिर में लगाने से क्या होता है?
कलौंजी का तेल सिर में लगाने से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है, डैंड्रफ और इचिंग जैसी समस्या दूर होती है। हयां तक कि स्कैल्प की हेल्थ में भी सुधार होता है। विशेषज्ञ सप्ताह में दो बार कलौंजी के तेल का उपयोग करने की सलाह देते हैं।नए बाल उगाने वाला कौन सा तेल है?
अगर हेयर फॉलिकल्स पूरी तरह डैमेज हो चुके हैं, तो दोबारा बाल नहरीं उगते हैं। हां, अगर बाला कमजोर होकर गिर रहे हैं, तो ऐसे में आप रोजमेरी तेल, आर्गन तेल, बादाम तेल, नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है, तो बेहतर है कि एक्सपर्ट की सलाह लें।क्या कलौंजी बाल दोबारा उगा सकती है?
कलौंजी के तेल से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और नए बाल भी तेजी से उगते हैं। खासकर, इससे बालों का झड़ना कम होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 11, 2025 18:52 IST
Published By : Meera Tagore