कलौंजी के तेल के 6 फायदे और 4 नुकसान, बता रहे हैं आयुर्वेदाचार्य

कलौंजी का तेल का उपयोग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी देखे गए हैं। ऐसे में जानते हैं कलौंजी के तेल के फायदे और नुकसान

Garima Garg
Written by: Garima GargUpdated at: Jun 04, 2021 16:06 IST
कलौंजी के तेल के 6 फायदे और 4 नुकसान, बता रहे हैं आयुर्वेदाचार्य

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

कलौंजी के बीज से कलौंजी के तेल (kalonji ka tel) निकाला जाता है। कलौंजी के तेल के अंदर सूजनरोधी गुण, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी वायरल गुण और कई महत्वपूर्ण मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में बेहद उपयोगी हैं। बता दें कि कलौंजी का तेल जहां बाल झड़ने की समस्या को दूर करता है वहीं गठिया के दर्द को कम करने में भी बेहद उपयोगी है। आज का हमारा ये लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कलौंजी के तेल के उपयोग से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। साथ ही इसके नुकसान के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

1 - कोलेस्ट्रॉल को कम करे कलौंजी का तेल

बता दें कि जो लोग हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान रहते हैं वे ब्लैक सीड ऑयल के माध्यम से अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके अंदर फैटी एसिड पाया जाता है जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा कलौंजी के तेल में ओलिक एसिड और लिनोलेनिक एसिड मौजूद होते हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं।

2 - गठिया की समस्या को दूर करे कलौंजी का तेल

जो लोग गठिया के दर्द से परेशान हैं वह कलौंजी के तेल से गठिया के लक्षणों को दूर कर सकते हैं। कलौंजी के तेल में एक चम्मच शहद और सिरका मिलाना है और दिन में दो से तीन बार प्रभावित स्थान पर लगाना है। ऐसा करने से गठिया के लक्षणों को दूर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- वजन कम करने में कलौंजी है मददगार, जानें इसके तेल और बीज के फायदे और नुकसान

3 - पेट की समस्या के लिए कलौंजी का तेल

जो लोग पेट में दर्द, गैस, सूजन, अल्सर, पेट में ऐठन, पेट फूलना आदि से परेशान रहते हैं उन्हें बता दें कि कलौंजी का तेल इस परेशानी को दूर करने में बेहद उपयोगी है। कलौंजी के तेल के सेवन से पेट की हर समस्या को दूर किया जा सकता है। हालांकि इसकी सीमित मात्रा का ज्ञान होना जरूरी है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

4 - त्वचा के लिए कलौंजी का तेल

बता दें कि त्वचा के संक्रमण हो या त्वचा के दाग-धब्बे, कलौंजी का तेल त्वचा की हर समस्या को दूर करने में बेहद उपयोगी है। खासकर जो लोग मुंहासों की समस्या से परेशान हैं वे अपनी मां की समस्या को दूर करने में कलौंजी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसका प्रयोग करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

5 - कलौंजी के तेल का उपयोग बालों के लिए

बालों की जड़ों को स्वस्थ बनाने और बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप कलौंजी के तेल का उपयोग कर सकते हैं। कलौंजी के तेल के अंदर एंटी फंगल, एंटी वायरल और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। जो बालों को झड़ने से रोकते हैं और स्कैल्प हेल्थ का ध्यान रखते हैं।

इसे भी पढ़ें- थायराइड में क्यों फायदेमंद है कलौंजी पाउडर? डायटीशियन स्वाती बाथवाल से जानें थायराइड रोगियों के लिए डाइट टिप्स

6 - कलौंजी के तेल का प्रयोग याददाश्त के लिए

कमजोर याददाश्त वाले कलौंजी के तेल का उपयोग याददाश्त को सुधारने में कर सकते हैं। अगर कलौंजी के तेल के साथ पुदीने के पत्ते को उबालें और बने मिश्रण का सेवन करें तो ऐसा करने से न केवल याददाश्त बढ़ती है बल्कि एकाग्रता क्षमता में वृद्धि होती है।

कलौंजी के तेल के नुकसान (Kalonji oil side effects)

  • यदि किसी व्यक्ति का रक्त शर्करा का स्तर कम है तो वह कलौंजी के तेल का सेवन ना करें।
  • गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाएं कलौंजी के तेल के उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  • कुछ लोगों को कलौंजी के तेल के उपयोग से एलर्जी होती है। एलर्जी में जी मिचलाना, उल्टी आना आदि लक्षण नजर आते हैं।
  • कलौंजी के तेल का सेवन ब्लड प्रेशर को कम करता है ऐसे में कम रक्तचाप वाले लोग इसका सेवन ना करें।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि कलौंजी का तेल सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी देखे गए हैं। ऐसे में सबसे पहले डॉक्टर से इसकी सीमित मात्रा का ज्ञान लें उसके बाद ही इसे अपनी दिनचर्या या डाइट में शामिल करें। गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाएं कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। जो लोग किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं या कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं तो कलौंजी के तेल का प्रयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Read More Articles on ayurveda in hindi

Disclaimer