
सूखे सेब (dried apple) दुनिया भर में काफी शौक से खाया जाता है। सूखे सेब खाने में मीठा होता है और ज्यादातर लोग इसे स्नैक्स और चिप्स के रूप में खाते हैं। दरअसल, ये सेब को काटकर और इसके पानी को पूरी तरह से सूखा कर बनाया जाता है। पर इसका मतलब ये नहीं कि सेब को सूखाने से इनके विटामिन और पोषक कम हो जाते हैं। इसके विपरीत सूखे सेब कुछ खास पोषक तत्व शरीर को अलग-अलग फायदे पहुंचाते हैं। जैसे कि सूखे सेब में विटामिन ए और सी होते हैं। ये विटामिन आपकी हड्डियों और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन बी-6 भी होता है जो कि मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ न्यूरॉन्स के काम काज को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसी तरह सूखे सेब खाने के फायदे (dried apple benefits) कई हैं। आइए जानते हैं इन सब के बारे में विस्तार से।
सूखे सेब खाने के फायदे-Dried apple health benefits in hindi
1. आयरन और पोटेशियम से है भरपूर
आयरन और पोटेशियम दोनों ही हमारे ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने में मददगार हैं। सूखे सेब आयरन से भरपूर होते हैं। ये रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने और शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं तो, पोटेशियम ब्लड सेल्स को हेल्दी रखता है और उनकी चौड़ाई बढ़ाने में मदद करता है। इससे ब्लड आराम से सर्कुलेट होता है और शरीर के हर अंग तक पहुंचाता है। साथ ही पोटेशियम न्यूरॉन्स और मस्तिष्क गतिविधियों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। तो, इस तरह से दोनों ही शरीर को हेल्दी रखने में मददगार हैं।
इसे भी पढ़ें : बच्चों को टमाटर खिलाने के फायदे और नुकसान, डायटीशियन से जानें टमाटर खिलाने की सही उम्र और तरीका
2. इम्यूनिटी बढ़ाता है
सूखे सेब इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं। दरअसल, इनमें विटामिन सी होता है जो कि शरीर को संक्रामक बीमारियों से बचाता है। ये इम्यून सेल्स को मजबूत करता है और शरीर को मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। साथ ही सूखे सेब एंटीऑक्सिडेंट, विशेष रूप से पॉलीफेनोल्स का एक समृद्ध स्रोत हैं। ये ऐसे पदार्थ हैं जो फाइन रेडिकल्स के कारण आपकी कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद करते हैं। ये फाइन रेडिकल्स वायु प्रदूषकों, कीटनाशकों, शराब और तले हुए खाद्य पदार्थों जैसे पदार्थों से निकलते हैं और शरीर को ऑक्सीकरण नामक प्रक्रिया के माध्यम से कोशिका को नुकसान पहुंचाते हैं। इस तरह सूखे सेब खाने से निकलने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपकी कोशिकाओं को सेलुलर क्षति के प्रभावों से निपटने में मदद करते हैं।
3. फाइबर से भरपूर
सूखे सेब कब्ज की समस्या को रोकता है और आपको लंबे समय तक भरा रखता है। सूखे सेब में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर की उच्च मात्रा होती है। दरअसल, 1 कटोरी सूखा सेब खाने से आप शरीर को एक पर्याप्त मात्रा में फाइबर दे सकते हैं। अघुलनशील फाइबर कब्ज को दूर रखने के लिए आपके मल को नरम करता है। तो, घुलनशील फाइबर आपके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार होता है। भोजन के बाद इसे लेने से ये शरीर में ब्लड शुगर के स्पाइक्स को रोकता है और शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा ये आंत से विषाक्त पदार्थों और हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने में भी मददगार है। तो, इस दोनों ही स्थितियों में सूखे सेब खाना फायदेमंद है।
4. वजन घटाने में मददगार
सूखे सेब में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही इसमें फैट की मात्रा भी ना के बराबर होती है। ये दोनों ही वेट लॉस के लिए जरूरी है। दरअसल, फाइबर मेटाबोलिज्म को ठीक करता है और तेजी से फैट पचाकर वजन घटाने में मददगार है। तो, वहीं एक वेट लॉस स्नैक्स के रूप में भी ये काफी फायदेमंद है। सूखे सेब में फैट की मात्रा शून्य होती है, जिसे वेट लॉस करने वाले खा सकते हैं। इसलिए इसे अपने कैलोरी सेवन को नियंत्रित करने के लिए हर बार खाने के बाद एक कप सूखे सेब का सेवन करें।
5. दांतों और मसूड़ों को हेल्दी रखता है
सूखे सेब में पाए जाने वाले एसिड चबाने के दौरान बैक्टीरिया को मारते हैं और दांतों और मसूड़ों को साफ करते हैं। इसके अलावा जो लोग मसूड़ों की बीमारी से पीड़ित रहे हैं, उन्हें सूखे सेब के विटामिन सी कई फायदे मिल सकते हैं। दरअसल, सूखे सेब में मौजूद पोषक तत्व दांतों की संरचना को मजबूत करते हैं और दांतों के इनेमल को मजबूत करने के साथ दांतों को लंबे समय तक हेल्दी रखते हैं।
6. ब्रेन बूस्टर है
सूखे सेब याददाश्त में सुधार करते हैं। इसलिए बौद्धिक कार्य करने वालों के लिए यह उपयोगी है। सामान्य तौर पर सेब अपने फास्फोरस के कारण नसों और याददाश्त को मजबूत करते हैं। इसके अलावा ये एक ट्रैंक्विलाइजर की तरह भी काम करते हैं। सूखे सेब को शहद के साथ मिला कर लिया जाए तो, ये तंत्रिका तंत्र पर शांत करता है। साथ ही इसका विटामिन बी, मैग्नीशियम और फास्फोरस ब्रेन सेल्स को हेल्दी रखते हैं और इसके काम काज को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
7. होर्मोनल हेल्थ के लिए फायदेमंद
सूखे सेब में विटामिन बी होते हैं जो हार्मोन, मस्तिष्क और ऊर्जा के लिए अच्छे होते हैं। पर सबसे ज्यादा फायदा हमारे होर्मोनल हेल्थ को होता है। ये विटामिन बी 5 और विटामिन बी 6 से भरपूर है जो कि हार्मोनल संतुलन में सुधार करता है।
8. त्वचा की ताजगी बढ़ाता है
सूखे सेब स्किन के सामान्य लक्षणों जैसे कि ड्राई स्किन और त्वचा के पीलापन को दूर करने में मददगार है। साथ ही सूखे सेब में राइबोफ्लेविन जैसे विटामिन बी 2, विटामिन सी और ए होते हैं जो कि स्किन को अंदर से स्वस्थ रखने के साथ एजिंग के लक्षणों से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये सेलुलर क्षति से लड़ता है, त्वचा में हाइड्रेशन बनाए रखता है और खून की मात्रा को संतुलित करते त्वचा में ग्लो लाता और ताजगी बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें : मछली खाने से आपके दिल की सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें किन मछलियों को खाना है सुरक्षित
9. कोलेस्ट्रॉल कम करता है
सूखे सेब खाने से आपको अपने कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। ये सी-रिएक्टिव प्रोटीन और लिपिड हाइड्रोपरॉक्साइड सहित कई हार्ट हेल्थ के लिए जोखिम कारकों को कम करने में भी मदद करता है। इसमें विटामिन, खनिज और फाइबर का एक बड़ा स्रोत है। अघुलनशील फाइबर आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस तरह ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है।
तो, इन तमाम फायदे के लिए जरूर खाएं सूखे सेब। अगर आप इसे बाहर से खरीदना नहीं चाहते हो इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए सेब को चिप्स की तरह काटकर ओवन में सुखाएं। फिर कुछ दिनों तक धूप में सुखाने के बाद डब्बे में बंद करके इस्तेमाल करें।
inside image credit: freepik
Main image credit: Instantia