विटामिन बी की कमी से शरीर को हो सकती हैं ये 8 समस्याएं, जानें स्रोत, फायदे और इसकी अधिकता से होने वाले नुकसान

विटामिन बी की कमी से शरीर को अनेक समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस लेख में जानते हैं उसके स्रोत, फायदे और नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन बी की कमी से शरीर को हो सकती हैं ये 8 समस्याएं, जानें स्रोत, फायदे और इसकी अधिकता से होने वाले नुकसान


शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन बी (Vitamin B) बहुत महत्वपूर्ण तत्व है। यह न केवल आंखों की सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि इसके उपयोग से पाचन प्रणाली की सेहत भी तंदुरुस्त होती है। ऐसे में अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो सेहत को अनेक समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। वहीं इसकी अधिकता से भी शरीर को अनेक नुकसान (Vitamin B Side Effects) हो सकते हैं। ऐसे में हमें पता होना चाहिए कि विटामिन बी के मुख्य स्रोत क्या होते हैं और ये सेहत को कैसे फायदा पहुंचा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि विटामिन बी की कमी से शरीर को किन-किन बीमारियों का सामना करना पड़ता है? साथ ही हम जानेंगे कि विटामिन बी के स्रोत, फायदे और नुकसान क्या हैं? पढ़ते हैं आगे... 

विटामिन बी की कमी से शरीर को होने वाले नुकसान (Problems caused by vitamin B deficiency)

विटामिन बी पानी में घुलनशील होते हैं। ऐसे में इनका मुख्य कार्य भोजन को पचाना होता है। ऐसे में अगर शरीर में उनकी कमी हो जाए तो शरीर को कई लोगों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन समस्याओं के बारे में...

1 - विटामिन B1 की कमी से होने वाली समस्याएं-

चक्कर आना, चिड़चिड़ापन महसूस करना, कब्ज की परेशानी हो जाना, आंखों के सामने अंधेरा आ जाना, चक्कर आना, व्यवहार का झगड़ालू होना आदि।

2 - विटामिन B2 की कमी होने से होने वाली समस्याएं

मुंह और होठों का फटना, जीभ की परेशानी महसूस करना, आंखों के रोग हो जाना, नाक की समस्या हो जाना आदि।

3 - विटामिन B3 की कमी से होने वाली समस्याएं

सिर दर्द महसूस करना, हर वक्त तनाव में रहना, थकान महसूस करना, शरीर में कमजोरी आ जाना, बालों का रंग सिलैटी हो जाना, शरीर का विकास रुक जाना आदि।

4 - विटामिन B5 की कमी से होने वाली समस्याएं

वजन कम होना, भूख कम लगना, पैलेग्रा आदि। 

इसे भी पढ़ें- सूजन ठीक करने के लिए कौन कौन से विटामिन व सप्लीमेंट खाने चाहिए

5 - विटामिन बी6 की कमी से होने वाली समस्याएं

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाना, एनीमिया की संभावना बढ़ जाना, त्वचा संबंधित रोग हो जाना आदि।

6 - विटामिन B7 की कमी से होने वाली समस्याएं

डिप्रेशन का शिकार हो जाना, शरीर में कमजोरी आ जाना, हर वक्त थकान महसूस करना, तनाव में रहना आदि।

7 - विटामिन B9 की कमी से होने वाली समस्याएं

शरीर में खून की कमी हो जाना, हिमोग्लोबिन की कमी, एनीमिया की संभावना बढ़ जाना आदि।

8- विटामिन B12 की कमी से होने वाली समस्याएं

दिमाग की कमजोरी आ जाना,  स्पाइनल कोड की नसें में क्षति हो जाना, जिसके कारण पैरालाइसिस के अटैक आने की संभावना बढ़ जाना, तनाव में रहना, थकान महसूस करना, सर्दी लगना, डिप्रेशन का शिकार हो जाना, एनीमिया आदि।

इसे भी पढ़ें- विटामिन B7 (बायोटिन) की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानें किन फूड्स से मिलेगा Vitamin B7

विटामिन बी के मुख्य स्रोत (Main sources of vitamin b)

विटामिन बी कुछ समूहों में बांटा है, जिसके स्रोत भी भिन्न हैं। जानते हैं इनके बारे में

1 - अगर विटामिन b1 की बात की जाए तो इसका स्रोत संतरा, गेहूं, हरी मटर, अंडा, चावल, मूंगफली, हरी सब्जियां, अंकुर वाले बीज, खमीर आदि हैं।

2 - वही b2 के स्रोत की बात की जाए तो मटर, दाल, अंडे की जर्दी, चावल, मछली, खमीर आदि होते हैं।

3 - अगर विटामिन b3 के स्रोत की बात करें तो अखरोट, मेवा, दूध, अंडे की जर्दी आदि इसके मुख्य स्रोत हैं।

4 - विटामिन b5 के स्रोत में पिसता, मक्खन, खमीर, दूध, दाल आदि आते हैं।

5 - विटामिन बी 6 का अच्छा स्रोत गेहूं, मछली, अंडे की जर्दी, खमीर, चावल, मटर आते हैं।

6 - वही विटामिन b7 के अच्छे स्रोत में मैदा, सोयाबीन, चावल, ज्वार, बाजरा, गेहूं आदि आते हैं।

7 - विटामिन के अच्छे स्रोत में मूंगफली, दलिया, मटर, अंकुरित अनाज आदि होते हैं।

8 - विटामिन b12 के स्रोत में मछली, मांस, अंडा आदि आते हैं।

विटामिन बी की अधिकता से होने वाले नुकसान (side effects of vitamin b)

कहा जाता है अगर किसी भी चीज की अति हो जाए तो वह नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसा ही कुछ विटामिन बी के साथ भी है। इसकी अधिकता शरीर में कुछ समस्याओं को पैदा कर सकती है जानते हैं इन समस्याओं के बारे में-

 

1 - विटामिन बी 1 की अधिकता

अगर शरीर में विटामिन b1 की अधिक मात्रा हो जाए तो इससे अनिद्रा की समस्या पैदा हो जाती है। साथ ही त्वचा में एलर्जी, होंठों का नीला हो जाना, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ आदि समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर गर्भवती महिलाओं में इसकी अधिकता हो जाए तो गर्भ में पल रहे शिशु के दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

 

2 - विटामिन b3 की अधिकता

अगर शरीर में विटामिन b3 की अधिकता हो जाए तो इसके कारण पेप्टिक अल्सर, लिवर की समस्याएं, चेहरे पर रैशेज आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

3 - विटामिन बी 6 की अधिकता

अगर शरीर में विटामिन बी 6 की अधिक मात्रा हो जाए तो पेट में अकड़न जैसी समस्याएं पैदा हो जाती है। वही नवजात शिशु अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन कर लें तो यह उसकी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

 

4 - विटामिन b12 की अधिकता

विटामिन b12 की अधिक मात्रा का शरीर में हो जाए तो चक्कर आने, सिर में दर्द, माइग्रेन, त्वचा पर खुजली आदि समस्याएं पैदा हो जाती है। वहीं अगर गर्भवती महिलाएं इसका अधिक मात्रा में सेवन करें तो यह उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा साबित नहीं होता है।

इसे पढ़ें- वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद करे जुकिनी, जानिए इसके 8 फायदे और कुछ नुकसान

विटामिन बी के फायदे (Benefits of vitamin b)

जैसा की हमने पहले भी बताया कि विटामिन बी मुख्य तत्वों में से एक है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर को अनेक फायदे फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में-

1 - विटामिन बी के सेवन से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है।

2 - त्वचा को चमकदार बनाने के लिए विटामिन b3 मुख्य तत्वों में से एक है।

3 - इसके सेवन से स्मरण शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।

4 - दिमाग और तंत्रिका तंत्र को सुचारू रूप से काम करने में विटामिन बी का महत्वपूर्ण योगदान है।

5 - विटामिन बी के सेवन से कोशिका में पाए जाने वाले जीन डीएनए का निर्माण होता है, साथ ही उनकी सेहत में सुधार भी आता है।

6 - यह न केवल शरीर को ऊर्जा देता है बल्कि हर वक्त एक्टिव भी रखता है।

7 - हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में विटामिन ए बेहद मददगार है।

इसे भी पढ़ें-  वजन बढ़ने के डर से नहीं खा पाते आप चिप्स और स्नैक्स? सेलेब्रिटी डायटीशियन से जानें हेल्दी पोटाटो चिप्स रेसिपी

नोट- 

वैसे तो शरीर के लिए हर विटामिन जरूर है। सब अलग-अलग तरीकों से शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। लेकिन विटामिन बी के समूह सेहत को कई रोगों से दूर रख सकते हैं। लेकिन इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। गर्भवती महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे किसी के कहने पर इनका सेवन शुरु न करें। सबसे पहले डाइटीशियन से संपर्क करें उसके बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें। वरना खुद से अपनी डाइट में इन्हें जोड़ने से शिशु और महिला दोनों का सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ध्यान दें कि हर शरीर की तासीर अलग होती है ऐसे में डॉक्टर की विटामिन बी की सीमित मात्रा के बारे में जानकारी जरूर लें। 

ये लेख आकाश हेल्थकेयर की न्यूट्रिशनिस्ट अनुजा गौर द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है।

Read More Articles on Healthy Diet in hindi

Read Next

खाना पकाने का सबसे हेल्दी तरीका क्या है? जानें किस तरीके से खाना पकाकर आप रह सकते हैं स्वस्थ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version