वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद करे जुकिनी, जानिए इसके 8 फायदे और कुछ नुकसान

जुकिनी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके फायदे और कुछ नुकसान-
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद करे जुकिनी, जानिए इसके 8 फायदे और कुछ नुकसान

स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत ही जरूरी है। शरीर को सेहतमंद रखने में सब्जियों का भी अहम योगदान होता है। अधिकतर डॉक्टर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। मार्केट में आपको कई तरह की हरी सब्जियां मिल जाएंगी। इन्हीं हरी सब्जियों में से एक है जुकिनी। जुकिनी कद्दू की ही एक प्रजाति है। इस सब्जी में कई औषधीय गुण छिपे होते हैं। सेहतमंद शरीर के लिए जुकिनी का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस सब्जी का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि जुकिनी का वैज्ञानिक नाम क्युकरबिटा पेपो (Cucurbita Pepo) है। इसे कई लोग कोर्टगेट (Courgette) के नाम से भी जानते हैं। यह आपको सभी सीजन में आसानी से मिल जाएगा। पौष्टिकता से भरी इस सब्जी में विटामिन ए, विटामि सी, विटामिन के, पोटैशियम, फाइबर इत्यादि पोषक तत्व भरपूर रूप से मिल जाएंगे। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं जुकिनी खाने के फायदे और नुकसान -

सेहत को होने वाले जुकिनी के 9 फायदे (Health Benefits of Zucchini in Hindi)

इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ जुकिनी के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। ध्यान रहे कि किसी भी तरह की डाइट बीमारी को जड़ से खत्म नहीं करती है, बल्कि यह उस बीमारी के लक्षणों को कम करने की क्षमता रखती है। साथ ही आपको बीमारियों से बचाती है। अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। खुद ब खुद इलाज करने की कोशिश ना करें। आइए अब जानते हैं जुकिनी खाने के फायदों के बारे में-

1. आंखों को रखे स्वस्थ (Zucchini Keep your Eyes Healthy)

बढ़ती उम्र के साथ-साथ आंखों की रोशनी भी कमजोर होने लगती है। ऐसे में जुकिनी का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, जुकिनी में ल्यूटिन और जेक्सैथीन भरपूर रूप से होता है। ये एक ऐसे तत्व हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाती है। साथ ही यह बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की समस्याओं को भी कम करने में आपकी मदद कर सकती है। जुकिनी में ल्यूटिन और जेक्सैथीन समृद्ध रूप से होता है। ऐसे में आंखों की रोशनी को सही रखने के लिए जुकिनी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - जड़ वाली सब्जी 'कसावा' से बनाया जाता है साबूदाना, जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद या नुकसानदायक है कसावा

2. हृदय स्वास्थ्य में करे सुधार (Zucchini Improve heart health)

दिल को स्वस्थ रखने में जुकिनी का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखकर आप हृदय स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं। ऐसे में जुकिनी आपकी मदद कर सकता है। जुकिनी एक फाइबरयुक्त आहार है। फाइबर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। जुकिनी का सेवन करना हृदय की बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है। 

3. ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल (Zucchini control Your Blood Pressure)

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी जुकिनी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के मरीजों को जुकिनी दें। यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है। ब्लड प्रेशर रोगियों को अपने डाइट में जुकिनी शामिल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 

4. वजन कम करने में है असरदार

वजन को कंट्रोल करने में जुकिनी फायदेमंद हो सकता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, तो हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। जुकिनी के सेवन से वजन को नियंत्रित करके हृदय रोग के जोखिमों को कम किया जा सकता है। इसमें जरूरी पोषक तत्वों के साथ-साथ फाइबर की भी अधिकता होती है। फाइबर के ऐसा तत्व है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जिससे आपको काफी समय तक भूख नहीं लगती है। ऐसे में वेट लॉस करने में आसानी होती है। 

इसे भी पढ़ें - खट्टा आमचूर (Mango Powder) सिर्फ स्वाद नही सेहत भी बढ़ाता है, एक्सपर्ट से जानें आमचूर खाने के फायदे और नुकसान

5. कोलेस्ट्रॉल को करे कम 

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में जुकिनी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर होता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद करते हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं कि जुकिनी कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखने में आपकी मदद करता है। 

6. पेट की परेशानी करे दूर

जुकिनी के सेवन से पेट की परेशानी दूर की जा सकती है। दरअसल, फाइबरयुक्त आहार पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जुकीनी में फाइबर भरपूर रूप से होता है, जो आपके शरीर के आंत को सुरक्षित रखता है। पाचन को दुरुस्त करने में यह आपकी मदद करता है।

7. एंटीऑक्सीडेंट से है भरपूर

जुकिनी में विटामिन सी, विटामिन ए, बीटा कोरोटीन, ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होते हैं। यह आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैँ। फ्री रेडिकल्स की मदद से शरीर की कई परेशानियां दूर रहती हैं। इसके सेवन से गठिया, आंखों की समस्या, अल्जाइमर रोग (मस्तिष्क संबंधित समस्या) जैसी परेशानी दूर की जा सकता है। बढ़ती उम्र के लोगों के लिए जुकिनी का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

8. अस्थमा रोगियों के लिए है फायदेमंद

अस्थमा की समस्या से बचाव करने में भी जुकिनी आपकी मदद कर सकता है। अस्थमा रोगियों के लिए यह काफी अच्छा है। इसमें विटामिन-सी जैसे शक्तीशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी का गुण होता है, जो अस्थमा में होने वाली परेशानियों से काफी हद तक राहत दिला सकता है। अस्थमा रोगियों के लिए काफी असरकारी सब्जी है। सब्जियों के साथ-साथ नियमित योग भी अस्थमा रोगियों के लिए आवश्यक होता है।

इसे भी पढ़ें - लोबिया खाने से मोटापा होगा कम, डायटीशियन से जानिए लोबिया खाने के फायदे और नुकसान

जुकिनी के नुकसान (Side Effects of Zucchini)

वैसे तो जुकिनी का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कई लोगों को इससे नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए जानते हैं इसके कुछ नुकसान-

  • अधिक मात्रा में जुकिनी का सेवन करने से कुछ लोगों को पेट में दर्द और ऐंठन की परेशानी हो सकती है। 
  • जुकिनी में फाइबर की अधिकता होती है। ऐसे में अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको दस्त की परेशानी हो सकती है। 
  • कुछ लोगों को जुकिनी से एलर्जी की भी शिकायत हो सकती है।

 

  Read More Articles on  healthy diet in hindi  

Read Next

एक्सपर्ट् के मुताबिक बहुत ज्यादा ओटमील खाने के हैं कुछ साइड इफेक्ट्स

Disclaimer