
कसावा शकरकंद की तरह दिखने वाला एक फल है। इससे साबूदाना तैयार किया जाता है। यह हमारे सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है।
हम अपने रोजाना के डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करते हैं, जो हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ये सभी खाद्य पदार्थ हमारे सेहत को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इन्हीं खाद्य पदार्थों में से एक है कसावा। शायद आप कसावा के बारे में अच्छे से ना जानते हों, लेकिन इससे तैयार होने वाले साबूदानों से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। कसावा हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इस लेख के माध्यम से हम जानते हैं कि कसावा किस तरह हमारे सेहत को जरूरी उर्जा प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं कसावा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी-
क्या है कसावा? (What is Cassava)
कसावा का वैज्ञानिक नाम मनिहॉट एस्कुलेंटा (Manihot esculenta) है, यह एक झाड़ीनुमा पौधा होता है। यह कम पानी वाले जगहों पर भी तेजी से बढ़ता है। गर्म स्थानों वाले जगहों पर कसावा की पैदावर अच्छी होती है। कसावा जड़ में मौजूद होता है। यह जड़ शकरकंद की तरह दिखता है। अधिकतर लोग कसावा का इस्तेमाल साबूदानों और इसके पाउडर के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
कसावा में मौजूद पोषक तत्व (Nutrience in Cassava)
डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटिशियन कामिनी कुमारी बताती हैं कि कसावा का अधिकतर इस्तेमाल साबूदाने के रूप में होता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसलिए लोग व्रत में साबूदाना खाना पसंद करते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं 1 कप कसावा में मौजूद पोषक तत्व के बारे में-
- प्रोटीन (protein) – 2.8 ग्राम
- कैलोरी (calories) – 330
- कैल्शियम (calcium) – 33.0 मिली ग्राम
- मैग्नीशियम (magnesium) – 43.0 मिली ग्राम
- विटामिन सी (vitamin C) – 42.4 मिली ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट (carbohydrate) – 78.4 ग्राम
- फाइबर (fiber) – 3.7 ग्राम
- पोटेशियम (potassium) – 558.0 मिली ग्राम
सेहत के लिए कितना फायदेमंद है कसावा (Benefits of Cassava in Hindi)
पाचन के लिए है फायदेमंद
कसावा की जड़े ही नहीं, बल्कि इसकी पत्तियां भी पाचन क्रिया के लिए बेहतर मानी जाती है। दरअसल, कसावा में मौजूद गुण पाचन क्रिया को सक्रिय करने में आपकी मदद करते हैं। इसके साथ ही यह हमारे शरीर को संपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इस वजह से ही कई लोग कसावा को पाचन क्रिया के लिए बेहतर मानते हैं।
सिर दर्द के लिए बेहतर
अगर आप सिर दर्द से परेशान हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सिर दर्द की समस्य आज के समय में बहुत ही आम हो चुकी है। लेकिन अगर यह आपको लंबे समय तक हो रही है, तो आपके लिए घातक हो सकता है। अगर आपको अधिकांश समय सिर दर्द रहता है, तो कसावा की जड़ें और इसकी पत्तियों का सेवन करें। इसके सेवन से सिर दर्द की समस्या दूर रहती है।
ब्लड प्रेशर को करे कम
हाई ब्लड प्रेशर मरीजों को कसावा से तैयार आटे का सेवन करना चाहिए। इस आटे के सेवन से ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी दूर रहती है। इससे आपका रक्तचाप कंट्रोल रहता है। कसावा में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसके साथ ही पोटेशियम भी काफी अच्छी मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए फायदेमंद है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है।
इसे भी पढ़ें - रूमेटाइड अर्थराइटिस के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें डाइट टिप्स
आंखों के लिए है बेहतर
कसावा में कई औषधीय गुण छिपे होते हैं। आप नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं। कसावा में विशेष तरह के विटामिंस और खनिज पाए जाते हैं। इसके घटकों में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो हमारी आंखों के लिए बेहतर माने जाते हैं। इसमें विटामिन ए की मात्रा काफी अच्छी होती है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। अगर आप अपने आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कसावा का सेवन नियमित रूप से करें।
भूख कम करने में है सहायक
यदि आप मोटापे से परेशान हैं, तो आपके लिए कसावा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। ऐसे में कसावा का सेवन आपके लिए फायदेमंद है।
कसावा के नुकसान (Side Effects of Cassava)
बच्चों में हो सकती है लकवे की शिकायत
दरअसल, कसावा की जड़ में कुछ ऐसे विषैले पदार्थ मौजूद होते हैं, जो बच्चों के पैरों के लिए नुकसानदेय होते हैं। इसके सेवन से बच्चों के पैरों में लकवे की शिकायत देखी गई है। ऐसे में कसावा के कड़वी जड़ों का सेवन ना करें। यह आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है। कसावा करने से पहले इसके विषैले जड़ निकाल लें।
आयोडीन का स्तर होता है कम
कसावा में गोइट्रोजेनिक (थायराइड हार्मोन को बढ़ाने वाला) पाया जाता है, जिसके कारण हमारे शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है। आयोडीन की कमी के कारण घेंघा और थायराइड जैसी परेशानी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें - वजन को कम करे सहजन की पत्तियां, जानिए इसके और भी 9 बेमिसाल फायदे
शारीरिक कमजोरी
कसावा की जड़ में सायनाइड होता है। यह विषैला पदार्थ शरीर को काफी कमजोर कर देता है। कसावा का अधिक मात्रा में सेवन हमारे लिए नुकसानदेय है। कसावा का सेवन करने से पहले इन विषैले पदार्थों को बाहर करें।
कसावा का उपयोग (How to Use Cassava)
आलू की तरह की कसावा जड़ में होता है। यह देखने में शकरकंद की तरह लगता है। इसका आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं। इस बारे में-
- कसावा का कई लोग चिप्स की तरह सेवन करते हैँ। नारियल तेल में फ्राई करके कसावा का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
- कसावा से ही साबूदाना तैयार किया जाता है। ऐसे में आप इसका साबूदाना और खिचड़ी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
- कसावा के आटे से आप हलवा बनाकर खा सकते हैं।
- आलू की तरह उबालकर भी आप कसावा का सेवन कर सकते हैं।
Read More Articles on healthy diet in hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।