यदि आप भी सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं तो हो सकता है आप बहुत सी दवाइयां या अन्य उपचार ट्राई कर रहे हों और उनसे आप को मन चाहे नतीजे न मिल रहे हों। परंतु आप को एक बार वह विटामिन या उन पोषण तत्त्वों को अपनी डाइट में शामिल करके देखना चाहिए जिन की आप के शरीर को सख्त आवश्यकता है। विटामिन व सप्लीमेंट किस तरह से सूजन में फायदेमंद हैं जानते हैं विस्तार से
विटामिन ए (vitamin A)
यह आप के इम्यून सिस्टम को और आप के गार्ड्स को मजबूत बनाते है। जिससे आप को किसी प्रकार की इंफेक्शन युक्त बीमारी न हो। एक से दो हफ्ते तक आप विटामिन ए कि गोलियां ले कर देखें। आप को अच्छे नतीजे जरूर मिलेंगे। यह ढूंढने में भी आसान है। मुख्य तौर से यह मछली, दूध व अंडे आदि में पाया जाता है।
टॉप स्टोरीज़
ब्रोमेलिन (Bromelain)
यदि आप अनानास का जूस पीते हैं तो आपको यह तत्त्व मिल सकता हैं। यह एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है जो आप के इम्यून सिस्टम के लिए बहुत अच्छे व लाभदायक होते हैं। यह कई बार कुछ चोट जैसे रीढ़(स्पाइन) आदि को ठीक करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। आप इसकी टैबलेट या कैप्सूल ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोजाना सिर्फ 1 चम्मच हलीम के बीज (चमसुर) खाने से आपको मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें चमसुर की खासियत
कैप्सैसिन (Capsaicin)
यह तत्त्व लाल मिर्ची में पाया जाता है। यह प्रोटीन के एक समूह को रोकता है जो आपके शरीर की सूजन की प्रतिक्रिया को नियंत्रित करता है। आप कैप्सैसिन को उन उत्पादों में पा सकते हैं जिन्हें आप सीधे अपनी त्वचा पर लगाते हैं।आप एक चौथाई चम्मच से कैप्सैसिन की शुरुआत कर सकते हैं।
कर्क्यूमिन (Curcumin)
यह एक पुरानी चाइनीज हर्ब्स में से एक है जो अपनी एंटी इन्फ्लेमेटरी व एंटी ऑक्सिडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। यह हल्दी में पाया जाता है और इसी के कारण हल्दी पीली होती है। अध्ययन बताते हैं कि कर्क्यूमिन गठिया, सूजन आंत्र रोग और वसायुक्त यकृत रोग सहित कुछ स्थितियों में मदद कर सकता है।
विटामिन ई (Vitamin E)
एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर विटामिन ई आप के इम्यून सिस्टम के लिए लाभदायक रहता है और सूजन से आप को ठीक भी करता है। यह गठिया में भी सहायक होता है। आप को यह विटामिन खाने वाली चीजों में आसानी से मिल जाता है जैसे ऑलिव ऑयल, बादाम, मीट, डेयरी उत्पाद आदि।
लहसुन (Garlic)
लहसुन इन्फ्लेमेटरी एंजाइम को धीमा करने में सहायक होते हैं। यदि आप मांसपेशियों में होने वाली सूजन को ठीक करना चाहतीं हैं तो लहसुन की 2 से 3 कलियां रोजाना अपनी सब्जी में डालें। आप इसकी डोज़ के बारे में अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या अचार से दिल की सेहत पर पड़ता है बुुरा असर? रुजुता दिवेकर से जानें इससे जुड़े मिथक
ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acids)
हमारे शरीर के अंदर यह एसिड्स व ओमेगा नहीं बनता है। इसलिए हमें इसके लिए सप्लीमेंट लेने की आवश्कता होती है जैसे मछली का तेल। इसके अलावा आप इनमें सैल्मन और टूना, केल, वनस्पति, अलसी के बीज, काली सब्जी, नट्स व अंडे आदि भी खा सकते हैं।
अदरक (Ginger)
रिसर्च के मुताबिक अदरक में भी ऐसी एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को ठीक करने में मदद करते हैं। यदि आप को एक्सरसाइज करने के बाद मसल पेन होता है तो आप को अदरक की सहायता लेनी चाहिए। ताजा अदरक हो सकता है आप के लिए लाभदायक न रहे। अतः अदरक के कैप्सूल का आप प्रयोग कर सकते हैं।
जिंक (Zinc)
आपके पूरे शरीर को इस सूक्ष्म पोषक तत्व की आवश्यकता होती है, जो सूजन को दूर करने में मदद कर सकता है। आपको अपने आहार में पहले से ही पर्याप्त जस्ता मिल सकता है। यह चिकन, लाल मांस, और कुछ अनाज में है। यदि आपको इसकी आवश्यकता महसूस होती है तो कोई सा भी सप्लीमेंट लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें। क्योंकि किसी किसी दवा के साथ इसका सेवन नुकसान कर सकता है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi