Foods to Avoid During Pregnancy In Winter: प्रेगनेंसी का समय बहुत खास होता है। महिला को इस समय खास तरह की डाइट का सेवन करना चाहिए। जिससे बच्चे के साथ महिला के लिए भी फायदेमंद हो। प्रेगनेंसी पर मौसम का असर काफी पड़ता है। सर्दी में प्रेगनेंसी के समय महिला को कई फूड्स खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ये फूड्स बच्चे के शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सर्दियों में प्रेगनेंसी के समय ज्यादा गर्म चीजें नहीं खानी चाहिए। खासकर अगर महिला पहली तिमाही से गुजर रही हैं। प्रेगनेंसी का समय काफी नाजुक होता है। इसलिए इस समय खानपान का बहुत ध्यान रखना चाहिए। खानपान का सीधा असर बच्चे पर पड़ता है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के समय सर्दियों में कौन से फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
बथुआ
बथुआ प्रेगनेंसी के समय खाना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। बथुआ की तासीर गर्म होती है। जिसकी वजह से प्रेगनेंसी के समय इसको खाने की सलाह नहीं दी जाती। आप बथुआ की जगह पालक और मेथी आदि को सीमित मात्रा में खा सकते हैं। बथुआ होने वाले बच्चे के शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
टॉप स्टोरीज़
ड्राईफ्रूट्स का ज्यादा सेवन
प्रेगनेंसी के समय ड्राईफ्रूट खाने की सलाह दी जाती हैं। लेकिन सर्दियों में इनका ज्यादा सेवन बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता हैं। ड्राईफ्रूट्स की तासीर गर्म होती हैं, जो प्रेगनेंसी के समय शरीर के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ऐसे में महिला को अपने और शिशु की सेहत का ख्याल रखते हुए थोड़ी मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- रोज खाएं एक केला, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
तिल
सर्दियों में तिल के बने सामान मार्केट में काफी मिलने लगते हैं। प्रेगनेंसी के समय तिल से बनी चीजों को खाने से बच्चे की सेहत को नुकसान हो सकता हैं। तिल के सेवन से गर्भपात का खतरा रहता है। क्योंकि इसको खाने से शरीर में गर्मी ज्यादा बनती है। तिल प्रेगनेंसी के समय खाने से बचना चाहिए।
प्रेगनेंसी में किन चीजों का सेवन करना चाहिए
प्रेगनेंसी के समय हेल्दी चीजों को खाना चाहिए। इस समय ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए, जो बच्चे मां की सेहत के साथ बच्चे की ग्रोथ को भी बढ़ाएं। प्रेगनेंसी के समय फल, ताजी सब्जियां, दूध से बने सामान, अनाज और दालों आदि का सेवन करना चाहिए।
प्रेगनेंसी का समय बहुत खास होता है। ऐसे में डाइट का ख्याल रखना बहुत आवश्यक होता है। अगर आपकी गर्भावस्था में कोई दिक्कत हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर डाइट का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik