Expert

क्या प्रेगनेंसी में अंडे का सेवन करना सही है? जानिए एक्सपर्ट से

Pregnancy Me Anda Khane Ke Fayde:अंडे में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो प्रेगनेंसी में महिलाओं को फायदा पहुंचाते हैं
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेगनेंसी में अंडे का सेवन करना सही है? जानिए एक्सपर्ट से

Is it safe to eat as during pregnancy : प्रेगनेंसी में महिलाओं को संतुलित आहार लेने की सलाह दी जाती है। महिलाओं से कहा जाता है कि वो पर्याप्त मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन करें, ताकि शरीर को सही मात्रा में पोषक तत्व मिलें और गर्भ में पलने वाले बच्चे का विकास सही तरीके से हो सके। प्रेग्नेंट महिलाएं अक्सर ये सवाल पूछती हैं कि क्या वो इस समय में अंडे का सेवन कर सकती हैं? क्या प्रेगनेंसी में अंडा खाना सही है? प्रेगनेंसी में अंडा खाना सही है या नहीं और प्रेगनेंसी में अंडा खाते वक्त महिलाओं को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इसके बारे में हमने दिल्ली स्थित गर्ग क्लीनिक की डॉक्टर और वुमन केयर स्पेशलिस्ट सुनीता गर्ग से बातचीत की।

क्या गर्भावस्था के दौरान अंडा खाना सुरक्षित है? - is it safe to eat eggs during pregnancy?

डॉक्टर का कहना है की प्रेगनेंसी में अंडे का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित है, लेकिन ये सही तरीके से पका हुआ होना चाहिए। पके हुए अंडों में हानिकारक बैक्टीरिया और लिस्टेरिया जैसे तत्व नहीं पाए जाते हैं, इसलिए पका हुआ अंडा खाना बिल्कुल सुरक्षित है। डॉक्टर का कहना है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को उबले हुए अंडे और अंडे का आमलेट खाना चाहिए। लेकिन हाफ फ्राई या अधपके हुए अंडे खाने से बचना चाहिए। अधपके अंडे में साल्मोनेला (salmonella) जैसे हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है। कई बार साल्मोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया के कारण स्किन पर रैशेनज भी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों की शुरुआत में स्किन की पर्त क्यों निकलने लगती है? जानें कारण और बचाव के उपाय

 is it safe to eat eggs during pregnancy?

प्रेगनेंसी में अंडे खाने के फायदे - Pregnancy Me Anda Khane Ke Fayde

अंडा पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। प्रेगनेंसी में अगर महिला अंडा खाती है, तो ये गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में अंडा खाने के फायदेः

शिशु को मिलता है प्रोटीन

अंडा हाई प्रोटीन का सोर्स है। प्रेग्नेंट महिलाएं जब अंडे का सेवन करती हैं तो ये गर्भ में पलने वाले बच्चे को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है। डॉक्टर का कहना है कि  भ्रूण की कोशिकाओं का निर्माण प्रोटीन से ही होता है इसलिए प्रेगनेंसी में महिलाओं को सही मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए। 

मां और बच्चे की हड्डियां करता है मजबूत

अंडा कैल्शियम का अच्छा सोर्स है। प्रेगनेंसी में महिला को अपनी हड्डियों और गर्भ में पलने वाले बच्चे के विकास के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी माना जाता है। प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है, क्योंकि इस दौरान पेट में पल रहे शिशु को भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम की जरूरत होती है। इसलिए प्रेगनेंसी में अंडे का सेवन करने से प्रचुर मात्रा में कैल्शियम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ेंः Garlic For Winters: सर्दियों में लहसुन खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

दिमागी विकास के लिए 

प्रेगनेंसी में अंडे का सेवन करने से गर्भ में पलने वाले बच्चे का दिमागी विकास सही तरीके से हो पाता है। अंडे के पोषक तत्व बच्चे के दिमागी विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। 

एक गर्भवती महिला एक दिन में कितने अंडे खा सकती है? - How many eggs can a pregnant woman eat in a day?

डॉक्टर का कहना है कि प्रेगनेंसी में महिलाओं को 1 से 2 अंडे खाने चाहिए। अंडे की तासीर गर्म होती है इसलिए प्रेगनेंसी में महिलाओं को 2 से ज्यादा अंडों का सेवन नहीं करना चाहिए। डॉक्टर का कहना है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को हमेशा अच्छी तरह से उबले हुए या फ्राई अंडे ही खाने चाहिए। कच्चे अंडे या हाफ फ्राई का सेवन किसी भी स्थिति में नहीं करना चाहिए। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Read Next

वजाइना में फुंसी होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें कैसे पाएं इससे छुटकारा

Disclaimer