प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को खानपान से जुड़ी जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। गर्भावस्था में किन चीजों को खाना सेहत के लिए अच्छा है और कौन सी चीजें नुकसानदायक होती हैं इसकी जानकारी होने से आप कई गंभीर समस्याओं का शिकार होने से बच सकती हैं। बहुत ही प्रेग्नेंट महिलाओं का ये सवाल होता है कि क्या प्रेगनेंसी में खजूर खाना (Eating Dates in Pregnancy) चाहिए या नहीं? दरअसल खजूर फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बहुत फायदेमंद ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं और यह शरीर में तुरंत एनर्जी देने के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करने से एनीमिया का खतरा दूर किया जा सकता है और महिलाओं के शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। हालांकि गलत तरीके से किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है इसलिए प्रेगनेंसी में खजूर खाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान भी रखना चाहिए। प्रेगनेंसी में खजूर खाने के फायदे क्या हैं और इसके सेवन से क्या नुकसान हो सकते हैं? आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
प्रेगनेंसी में खजूर खाने के फायदे (Dates Benefits During Pregnancy in Hindi)
स्टार हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी के मुताबिक प्रेगनेंसी में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल अपनाने से आप कई गंभीर समस्याओं का शिकार होने से बच सकती हैं। प्रेगनेंसी में खजूर का सेवन करने से आपके शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। खजूर में फाइबर, आयरन, प्रोटीन, विटामिन और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान खजूर खाने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? डायटीशियन से जानें सुबह के पहले आहार की पूरी जानकारी
1. खजूर में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है इसलिए प्रेगनेंसी में इसका सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है। खजूर खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है।
2. खजूर में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है और प्रेगनेंसी के दौरान खजूर खाने से महिलाओं में खून की कमी या एनीमिया की समस्या का खतरा नहीं रहता है।
3. खजूर खाने से आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कमजोरी या थकान की समस्या हो सकती है ऐसे में खजूर खाने से आप इस समस्या से भी बच सकती हैं।
4. खजूर में फोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है और इसका सेवन गर्भावस्था में करने से गर्भ में पल रहे बच्चे को मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या का खतरा नहीं रहता है।
इसे भी पढ़ें : Pregnancy Healthy Diet: गर्भावस्था के पहले कुछ हफ्तों में पौष्टिक आहार के लिए खाएं ये 6 चीजें
5. खजूर में कैल्शियम की भी पर्याप्त मात्रा होती है जिसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को चौथे तिमाही में बहुत फायदा मिलता है।
6. खजूर में फोलेट की भी प्रचुर मात्रा होती है और इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे का वजन कम नहीं होता है।
टॉप स्टोरीज़
प्रेगनेंसी में खजूर खाने के नुकसान (Dates Side Effects During Pregnancy in Hindi)
प्रेगनेंसी के दौरान कुछ महिलाओं के लिए खजूर खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, आइये जानते हैं इनके बारे में।
1. प्रेगनेंसी के दौरान उन महिलाओं को खजूर का सेवन करने से बचना चाहिए जिनका ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा है या ग्लूकोज लेवल नॉर्मल नहीं आया है।
2. चूंकि खजूर में फाइबर की मात्रा होती है इसलिए इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से आपको डायरिया की समस्या और पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य परेशानियाँ हो सकती हैं।
3. प्रेगनेंसी के दौरान अधिक मात्रा में खजूर का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है। खजूर में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : आयुर्वेद के अनुसार गर्भावस्था की पहली, दूसरी और तीसरी तिमाही में क्या खाना चाहिए? बता रही हैं डॉ. चंचल शर्मा
आप गर्भावस्था में खजूर का सेवन कर सकती हैं लेकिन ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आपको ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या है तो प्रेगनेंसी में खजूर का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(All Image Source - Freepik.com)