सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी फाइबरयुक्त फूड्स का सेवन बहुत जरूरी होता है। इसीलिए एक्सपर्ट्स के अनुसार सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। ऐसा ही एक ड्राई फ्रूट है छुहारा, जो आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकता है। छुहारे कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। यह खजूर को सुखाकर बनता है। इनका उपयोग भारतीय घरों में त्योहारों के दौरान धार्मिक उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा, ये एनर्जी का बहुत अच्छा स्त्रोत है। छुहारे को विटामिन्स और खनिजों का पावरहाउस कहते हैं।
सूखे खजूर ताजे खजूर की तुलना में कम नमी वाले होते हैं। इन्हें ज्यादा समय तक आप रख सकते हैं। खजूर की तुलना में छुहारे में कैलोरी काफी अधिक होता है, जिन पुरुषों में किसी भी तरह की कमजोरी है या दुबले पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो उनके लिए छुहारे का सेवन अत्यधिक फायदेमंद हो सकता है। छुहारे फाइबर और प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। कैल्शियम और विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत है। छुहारे को दूध में पका के खाने से कम समय में ज्यादा फायदा मिलता है।
कैसे करें सेवन
दूध और छुहारे को आप एक साथ ले सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक ग्लास दूध (250 एमएल) में 3 छुहारे तोड़कर डाल दें। जब दूध अच्छी तरह से उबल जाए और छुहारे नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें। जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो सोने से पहले इसे पी सकते हैं। इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।
छुहारे और दूध का लाभ
ह्रदय के लिए है लाभकारी
छुहारे में वसा कम होती है और इसमें कोलेस्ट्रॉल न के बराबर होता है। इसके अलावा, वे हमारे रक्तप्रवाह में कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन या खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए जाने जाते हैं। इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है और पोटेशियम ज्यादा होता है जो उन्हें रक्तचाप को नियंत्रण में रखने के लिए फायदेमंद बनाता है। इससे हमारे शरीर की ह्रदय संबंधी बीमारियों से रक्षा होती है।
पाचन तंत्र को करता है दुरूस्त
सूखे खजूर में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो चयापचय को उत्तेजित करते हैं जो आगे वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा, वे घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरे होते हैं, जो पाचन रस के स्राव को बढ़ाने और खाद्य पदार्थों के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करते हैं। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि वे रोजाना 2-3 से अधिक सूखे खजूर न लें, यह देखते हुए कि वे कैलोरी में उच्च हैं। गर्म दूध के साथ इसके सेवन सुबह पेट साफ होने में दिक्कत नहीं होती है।
हड्डियों को मजबूत करता है
छुहारा कैल्शियम से समृद्ध होता है। इसके अलावा दूध में भी प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इनके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है। बोन डेंसिटी को बढ़ाते हैं।
इसे भी पढ़ें: लहसुन खाने से नहीं आता हार्ट अटैक, दूर होता है घुटनों का दर्द, जानें इसके अन्य फायदे
कमजोरी दूर करे
दूध और छोहारे के रोजाना सेवन से शरीर की समस्त कमजोरी दूर हो जाती है। सर्दियों में इसके नियमित सेवन से शरीर में रक्त की कमी दूर होती है। मसल्स को मजबूती मिलती है। साथ पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी दूर होती है। यह दुबले पतले पुरुषों के लिए बहुत ही फायदेमंद आहार है।
Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version