Doctor Verified

नेचुरल तरीके से फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं ये 5 डेयरी प्रोडक्ट्स, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे

Which Dairy is Best For Fertility?- महिला-पुरुषों में बढ़ते बांझपन की समस्या को कम करने और फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए कौन से डेयरी उत्पाद अच्छे होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
नेचुरल तरीके से फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं ये 5 डेयरी प्रोडक्ट्स, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे


Dairy Foods To Boost Fertility- फैमिली प्लानिंग कर रहे कपल्स के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान बेहद जरूरी है। माता-पिता बनना किसी भी कपल के लिए एक प्यार भरा एहसास होता है। लेकिन आज के समय में गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल और अन्य कई कारणों से महिला और पुरुष दोनों में फर्टिलिटी की समस्या बढ़ती जा रही है। फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए दोनों को अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ और उन चीजों को शामिल करना जरूरी होता है, जो प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद कर सके। ऐसे में आयुर्वेदिक गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. सीमा ए एन ने नेचुरल तरीके से फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डेयरी उत्पादों का सेवन करने की सलाह दी है। तो आइए जानते हैं किन डेयरी उत्पादों को डाइट में शामिल करने से प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सकता है। 

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए डेयरी उत्पाद - 5 Dairy Products To Increase Fertility in Hindi 

1. गाय का दूध 

गाय का दूध आपके सभी ऊतकों (Tissues) को ठीक करने में मदद करता है, जो स्पर्म और अंडों की गुणवत्ता में सुधार करने और इनकी मात्रा बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको गाय के दूध (Cow Milk For Fertility) से किसी तरह की एलर्जी नहीं है तो आप इसका सेवन रोज कर सकते हैं। 

2. दही 

दही एक नेचुरल कामोत्तेजक (Aphrodisiacs) के रूप में काम करता है। इसका सेवन आप हफ्ते में 1 या 2 बार कर सकते हैं, खासकर दोपहर के भोजन के रूप में। 

3. छाछ 

छाछ आपके गट हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं स्वस्थ अंडे और स्पर्म के लिए जरूरी पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करके प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। डेयरी उत्पादों में छाछ एक ऐसा विकल्प है, जिसका सेवन आप रोजाना कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में रहती है कब्ज की शिकायत, तो इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज 

4. मक्खन 

मक्खन जिसे बटर भी कहा जाता है आपके शरीर में अंडे और स्पर्म की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है। इतना ही नहीं पित्त प्रकृति के पुरुष और महिलाओं में उनके प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में फायदेमंद भी है। मक्खन का सेवन आप हफ्ते में 1 या 2 बार साइड डिश के तौर पर कर सकते हैं। 

5. घी

यह न सिर्फ अंडे (Ghee For Egg Quality) और स्पर्म की क्वालिटी को बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि प्रेग्नेंसी के बाद बच्चे के स्वास्थ्य और मानसिक विकास में भी मदद करता है। घी का सेवन आप अपनी डाइट में रोटी, दाल और राइस किसी भी चीज के साथ कर सकते हैं। 

डॉ. सीमा ए एन के अनुसार आयुर्वेद उन्हें जानवरों से प्राप्त डेयरी उत्पादों का सेवन करने की सलाह देता है, जिन्हें अच्छा भोजन दिया जाता हो और हानिकारक सिंथेटिक हार्मोन का इंजेक्शन नहीं लगाया जाता है। क्योंकि सही देखभाल और अच्छा भोजन खाने से प्राप्त दूध से तैयार डेयरी उत्पाद आपके प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है। 

Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए खाएं दलिया, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Disclaimer