
Best Way To Eat Cow Ghee In Hindi: देसी घी हम सभी की दैनिक डाइट का एक अहम हिस्सा है। भोजन पकाने की बात हो या भोजन में एक चम्मच घी डालकर खाने की, हम सभी रोज कई तरह से देसी घी का सेवन करते हैं। कई मिठाइयां और पकवान बनाने के लिए भी देसी घी का प्रयोग काफी किया जाता है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग भैंस के दूध से बने घी का सेवन करते हैं, तो वहीं कुछ गाय के दूध से बने देसी घी का। हालांकि, दोनों ही दूध से बने देसी घी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन कुछ मामलों में देसी गाय का घी अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से न सिर्फ शरीर को कई फायदे मिलते हैं, बल्कि यह कई रोगों से आपको दूर रखने में मदद करता है। गाय का घी हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, ई ब्यूटिरिक एसिड और कई जरूरी विटामिन और मिरल्स बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। नियमित गाय का घी खाने से पाचन को दुरुस्त, आंत को स्वस्थ रखने, आंखों की रोशनी बढ़ाने, त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पाने में मदद मिलती है।
इसके अलावा, घी का सेवन हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। घी खाने से शरीर आंतरिक रूप से मजबूत बनता है। यह हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने और जोड़ों में चिकनाई को बनाए रखने में भी मदद करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आप गाय के घी का सही तरीके से सेवन करें, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में भी मदद मिल सकती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक और थायराइड एक्सपर्ट डॉ. अल्का विजयन (BAMS Ayurveda) ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में गाय का घी खाने के कुछ ऐसे तरीके बताए हैं, जिन्हें फॉलो करने से कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
विभिन्न रोगों से बचने के लिए रोज ऐसे खाएं गाय का घी- Best Way To Eat Cow Ghee for Different Health Problems In Hindi
डॉ. अल्का के अनुसार, "पश्चिम में घी की बढ़ती लोकप्रियता और पिछले कुछ वर्षों में हुए शोध ने इस सुपरफूड के फायदों को साबित किया है। एक चम्मच देसी गाय का घी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। हम नियमित रूप से बेहतर गुणवत्ता वाले देसी गाय के घी का उपयोग करने की सलाह देते हैं। सेहतमंद रहने और कई रोगों से बचने के लिए आप इस तरह गाय के घी को डाइट में शामिल कर सकते हैं....
1. सही समय पर सेवन करें (दोपहर का भोजन या सोते समय)
2. सही मात्रा में (5 मि.ली. - 10 मि.ली.)
3. अपने शरीर के प्रकार के अनुसार सेवन करें (सभी का बॉडी टाइप अलग होता है)
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में स्किन से जुड़ी इन 5 समस्याओं को ठीक कर सकता है घी, जानें इस्तेमाल का तरीका
View this post on Instagram
सेहतमंद रहने के लिए साथ इन समस्याओं को दूर करता है देसी घी- Benefits Of Cow Ghee For Different Health Problems In Hindi
1. आंखों में सूखापन या ड्राई आई की समस्या
2. रात में नींद न आने या अनिद्रा की समस्या
3. योनि में सूखापन
इसे भी पढ़ें: स्किन का ग्लो और खूबसूरती बढ़ाने के लिए करें घी और कॉफी का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे
4. सेक्स की इच्छा में कमी
5. त्वचा की चमक में सुधार होता है
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version